भारत-पाकिस्तान मैच कन्फर्म होते ही कोलंबो जाने का किराया सातवें आसमान पर..

भारत-पाकिस्तान का मैच कन्फर्म होते ही फ्लाइट और होटल का किराया सातवें आसमान पर पहुंच गया है

भारत-पाकिस्तान का मैच कन्फर्म होते ही फ्लाइट और होटल का किराया सातवें आसमान पर पहुंच गया है

author-image
Syyed Aamir Husain
New Update
Flight File

Photograph: (ANI)

भारत-पाकिस्तान का मैच कन्फर्म होते ही फ्लाइट और होटल का किराया सातवें आसमान पर पहुंच गया…सामान्यतया अगर आप दिल्ली या मुंबई से कोलंबो के लिए उड़ान भरते हैं तब किराया 20-30 हजार रुपए होता है.लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के चलते अगर 14-15 फ़रवरी को दिल्ली से कोलंबो आने जाने का किराया 2 लाख 22 हज़ार से भी ज़्यादा है इसमें एक तरफ श्रीलंकन एयरलाइंस का किराया और दूसरी तरफ का एयर इंडिया का किराया शामिल है.

Advertisment

भारतीयों का पंसदीदा पर्यटन स्थल रहा

इसी तरह फ़ाइव स्टार जिसका किराया सामान्यता 20 हजार रुपए तक के भीतर था 15 फ़रवरी के आसपास वो पचास हज़ार से एक लाख रुपए के आसपास पहुंच चुका है…. श्रीलंका पहले से ही भारतीयों का पंसदीदा पर्यटन स्थल रहा है 

फ्लाइट्स से लेकर होटल तक के किराए बढ़ गए

श्रीलंका के टूरिज़्म डिपार्टमेंट के मुताबिक़ पिछले साल श्रीलंका कुल 10 लाख 51 हज़ार टूरिस्ट पहुंचे थे इनमें सबसे ज्यादा यानि 2 लाख 10 हजार भारतीय टूरिस्ट थे…लेकिन भारत पाकिस्तान के मैच के मद्देनजर 10 हजार से ज्यादा भारतीय लोगों के पहुंचने की संभावना है इसी के चलते फ्लाइट्स से लेकर होटल तक के किराए बढ़ गए हैं… दिल्ली में टूर एंड ट्रैवेल के विशेषज्ञ अनिल कलसी बताते हैं कि ये सब डिमांड और सप्लाई का खेल है…कई बार सरकार से किराए की अधिकतम सीमा के बारे में बातचीत हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है.

यही वजह है कि एयरलाइंस कंपनियाँ मनमाना किराया वसूल रही हैं..साथ वेबसाइट पर AI किराया तय कर रहा है..मैच के चलते श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम के टिकट बिक चुके हैं…इस स्टेडियम की 35 हज़ार दर्शकों की कैपेसिटी है…

Indian Airlines
Advertisment