/newsnation/media/media_files/2025/01/31/P65ZCLvKJCAr7Ua5AnuG.jpg)
File Photo
देश में IAS, IPS और IFS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में कुल 2,830 पद खाली पड़े हैं. ये जानकारी खुद भारत सरकार ने दी है. दरअसल, संसद के बजट सत्र के दौरान, सीपीएम के राज्यसभा सासंद जॉन ब्रिटास ने सरकार से IAS, IPS और IFS अधिकारियों के खाली पदों के बारे में केंद्र सरकार से सवाल किया था. इसी सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि IAS, IPS और IFS जैसे प्रतिष्ठित सेवाओं में कुल 2,830 पद खाली पड़े हैं.
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक जनवरी 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, आईएएस में 1300 पद, आईपीएस में 505 और भारतीय वन सेवा में 1,029 पद खाली पड़े हैं.
IAS के 6877 पद, 5577 अधिकारियों की तैनाती
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीनों अखिल भारतीय सेवाओं में कुल स्वीकृत पदों की संख्या और वर्तमान तैनाती के बीच बड़ा अंतर है. देश में आईएएस के कुल स्वीकृत पद 6,877 है, जिसमें से 5,577 पदों पर ही अधिकारियों की तैनाती है. वहीं, आईपीएस के लिए 5,099 पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनात अधिकारियों की संख्या 4,594 है. वहीं, आईएफएस के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 3,193 है लेकिन तैनात सिर्फ 2,164 अधिकारी हैं.
राज्यवार भी जारी किए गए आंकड़े
जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में भी अधिकारियों की शॉर्टेज है. जैसे- उत्तर प्रदेश में 652 की जगह सिर्फ 571 अधिकारी हैं. मध्य प्रदेश में 459 की बजाए सिर्फ 391 अधिकारी कार्यरत हैं. महाराष्ट्र में 435 पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती सिर्फ 359 आईएएस अधिकारियों की है. बिहार में आईएएस के 359 पद स्वीकृत हैं लेकिन पदस्थ सिर्फ 303 अधिकारी हैं.
कितने OBC और SC वर्ग के अधिकारी
सरकार ने पिछले पांच वर्षों (CSE 2020 से CSE 2024) के दौरान भर्ती किए गए SC, ST और OBC वर्ग के अधिकारियों का डेटा भी जारी किया है. डेेटा के अनुसार पिछले पांच वर्षों में
- IAS– OBC 245, SC 135, ST 67
- IPS– OBC 255, SC 141, ST 71
- IFS– OBC 231, SC 95, ST 48
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us