/newsnation/media/post_attachments/images/2023/03/07/holi-24.jpg)
Happy Holi 2025
आज होली है. पूरे देश में होली पूरे हर्षों-उल्लास के साथ मनाई जा रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. देश भर में आज होली कैसे मनाई जा रही है और होली को लेकर सभी जानकारियां तुरंत जानने के लिए पढ़ते रहें लाइव अपडेट्स…
-
Mar 14, 2025 21:32 IST
कनाडा: नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ली शपथ, 24वें प्रधानमंत्री बने
मार्क कार्नी ने आज कनाडा के पीएम पद की शपथ ली. भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे उन्होंने पीएम पद की शपथ ली. उनका शपथ ग्रहण राजधानी ओटावा के रिड्यू हॉल के बॉलरूम में हुआ. कार्नी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ लिया.
-
Mar 14, 2025 17:42 IST
पाकिस्तान: पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिद में धमाका
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान में जुमे की नमाज के वक्त एक मस्जिद में बम धमाका हुआ. इसमें जेयूआई जिला प्रमुख अब्दुल्ला नदीम और तीन अन्य घायल हो गए.
-
Mar 14, 2025 13:23 IST
Holi 2025: गुजरात के अहमदाबाद स्थित स्वामीनारायण मंदिर में होली सेलिब्रेशन के लिए उमड़ा जन सैलाब, सामने आया वीडियो
देशभर के अलग-अलग राज्यों में इस वक्त हर किसी पर होली का खुमार छाया हुआ है. ऐसा ही एक दृश्य गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में भी देखने को मिला. यहां स्वामीनारायण में होली सेलिब्रेशन के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा.
#WATCH | Gujarat | #Holi celebration underway at Swaminarayan Temple, Ahmedabad pic.twitter.com/QU7Zat29Es
— ANI (@ANI) March 14, 2025 -
Mar 14, 2025 13:20 IST
Holi 2025: होली पर ऐसा दिखा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अंदाज, सामने आया वीडियो
रंगों के सबसे बड़े त्योहार होली पर हर कोई सराबोर है. देशभर के अलग-अलग इलाकों में ये त्योहार अपने-अपने अंदाज में मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में पूर्वोत्तर राज्य असम में भी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अनूठे अंदाज में होली मनाते नजर आए. उनके होली सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है.
#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma joins others as they sing Holi songs and celebrate the festival of #Holi.
— ANI (@ANI) March 14, 2025
(Video: Office of Himanta Biswa Sarma) pic.twitter.com/vNRUUQFoSS -
Mar 14, 2025 10:56 IST
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवानों ने मनाई होली
पंजाब स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवानों पर भी चढ़ा होली का खुमार. देश की सीमा की रक्षा करने वालों ने इन वीर सपूतों ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर मनाया रंगों का त्योहार. इस दौरान ये जवान नाचते-गाते भी नजर आए.
#WATCH | Punjab | BSF personnel deployed at India-Pakistan border in Punjab's Amritsar celebrate #Holi with locals pic.twitter.com/KIKRsjuI77
— ANI (@ANI) March 14, 2025 -
Mar 14, 2025 09:48 IST
Holi 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनाया रंगों का त्योहार, अपने निवास पर लोगों के साथ खेली होली
होली के पावन मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री भी रंगों मे रंगे नजर आए. उन्होंने अपने निवास पर लोगों के साथ होली का पर्व मनाया. उनके होली सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है. इसमें रक्षा मंत्री को लोगों को रंग गुलाल लगाते हुए देखा जा सकता है.
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh plays #Holi with people who have arrived at his residence. pic.twitter.com/O7K77VLsOw
— ANI (@ANI) March 14, 2025 -
Mar 14, 2025 09:10 IST
संभल में होली की धूम
उत्तर प्रदेश का संभल इन दिनों चर्चाओं में है. इस बीच, संभल में भी होली का जश्न दिखाई दे रहा है. गुलाल लगाकर एक-दूसरे गले लगा रहे हैं और हर्षोल्लास के साथ होली मना रहे हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: People in Sambhal apply gulaal and dance as they celebrate the festival of #Holi. pic.twitter.com/njCJnXpz2L
— ANI (@ANI) March 14, 2025 -
Mar 14, 2025 09:10 IST
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ऐसे ही दी होली की शुभकामनाएं
होली के अवसर पर ओडिशा के रहने वाले मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर रेत की कलाकृति बनाकर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी.
#WATCH | Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik makes a sand sculpture at Puri beach, on the occasion of #Holi (13/03) pic.twitter.com/Maow2W5Twv
— ANI (@ANI) March 14, 2025 -
Mar 14, 2025 07:21 IST
सीएम योगी ने देशवासियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली देशवासियों को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि होली का पर्व एकता और उमंग का संदेश वाहक है. ये हमें प्रेम और सौहार्द के साथ-साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए मोटिवेट करता है. सीएम ने आगे कहा कि भगवान राम से कामना है कि ये पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि से भर दे.
रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध… pic.twitter.com/gGh6JPk1Ni -
Mar 14, 2025 07:21 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा ये पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करें. देशवासियों में एकता का भाव और मजबूत हो. बस यही मेरी कामना है.
आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2025