logo-image

ऑस्कर में नाटू नाटू की झलक दिखाए जाने के बाद आरआरआर फिर से करने लगा ट्रेंड

ऑस्कर में नाटू नाटू की झलक दिखाए जाने के बाद आरआरआर फिर से करने लगा ट्रेंड

Updated on: 11 Mar 2024, 05:50 PM

मुंबई:

स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण की आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने एक बार फिर से 96वें एकेडमी अवॉर्ड में अपनी जगह बनाई। गाने को सम्‍मान मिलने के साथ-साथ इसकी स्टेज पर परफॉर्मेंस भी की गई।

सोमवार को 96वें अकादमी पुरस्कारों में आरआरआर को दो बार दिखाए जाने के तुरंत बाद, हैशटैग आरआरआर मूवी एक्स पर ट्रेंड करने लगा।

फिल्म के आधिकारिक एक्स हैंडल ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, इस बात की खुशी है कि ऑस्‍कर में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को शामिल किया गया है।

ऑस्‍कर में एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर की पहली झलक दिखाई गई। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन को भी दिखाया गया है।

2023 में भी आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को एकेडमी अवार्ड में शामिल किया गया था।

आरआरआर एक तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी हैं।

फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है, जिसमें ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाया गया है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.