सेट पर कदम रखते ही रानी भारती बन जाती हैं हुमा कुरैशी : सौरभ भावे

सेट पर कदम रखते ही रानी भारती बन जाती हैं हुमा कुरैशी : सौरभ भावे

सेट पर कदम रखते ही रानी भारती बन जाती हैं हुमा कुरैशी : सौरभ भावे

author-image
IANS
New Update
hindi-maharani-3-director-ay-huma-qurehi-i-rani-bharati-the-moment-he-tep-on-et--20240305115106-2024

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

आगामी स्ट्रीमिंग पॉलिटिकल ड्रामा शो महारानी 3 के निर्देशक सौरभ भावे ने एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि हुमा अपने काम को लेकर इतनी खास हैं कि सेट पर आते ही वह अपने मुख्य किरदार रानी भारती में आ जाती हैं।

Advertisment

शो में हुमा एक गृहिणी की भूमिका निभाती हैं, जो एक घटना के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है।

शो के आगामी सीजन में वह अपने राजनीतिक विरोधी नवीन कुमार (अमित सियाल) का मुकाबला करती नजर आएंगी।

हुमा के साथ काम करने को लेकर सौरभ ने कहा, हुमा के साथ काम करना खुशी की बात थी। वह बहुत पेशेवर कलाकार हैं। वह सेट पर बहुत विनम्र और मजेदार तरीके से रहती हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरा मानना है कि फिल्म के सेट की ऊर्जा स्क्रीन पर दिखाई देती है। वह सेट पर कदम रखते ही रानी भारती बन जाती हैं।

उन्होंने कहा, हुमा ने इतने अच्‍छे तरीके से अपने बिहारी लहजेे वाले किरदार को निभाया, कोई नहीं कह सकता कि वह बिहार या भारत के किसी ग्रामीण हिस्से से नहीं हैं। हमारे पास सबसे बहुमुखी अभिनेत्री हैं। महारानी एक बहुत लोकप्रिय शो है। सेट पर कलाकारों और क्रू ने मुझे घर जैसा महसूस कराया है।

सीरीज महारानी 7 मार्च को सोनी लिव पर आएगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment