कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के हल्के झटके

कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के हल्के झटके

कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के हल्के झटके

author-image
IANS
New Update
hindi-light-earthquake-tremor-felt-in-ktaka-dit--20240129102405-20240129110648

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में सोमवार तड़के विभिन्न स्थानों पर हल्के झटके आने की सूचना मिली।

Advertisment

भूकंप के झटके रात 12.22 बजे और 1.20 बजे विजयपुरा शहर और बसवनबागेवाड़ी तालुक के मनागोली शहर के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज की गई।

ये झटके धरती के पांच किलोमीटर अंदर से आए। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर आ गए और पूरी रात सड़कों पर बिताई।

भूकंप के कारण घर में सामान और चीजें अस्त-व्यस्त हो गईं। क्षेत्र के लोग भूकंप के झटकों से सावधान हो गए हैं। पिछले साल उन्होंने 10 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए थे।

कर्नाटक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों और जिले का दौरा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञों ने कहा कि भूकंप की तीव्रता कम है और चिंता की कोई जरूरत नहीं है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment