/newsnation/media/post_attachments/images/2024/03/09/hindi-finland-to-participate-in-red-ea-operation-20240309042508-20240309083739-4922.jpg)
(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))
लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के अभियान में फिनलैंड भी भाग लेगा और अपने सैनिकों को तैनात करेगा। यह बात सरकार की ओर से कही गई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार फ़िनलैंड ईयू के नेतृत्व में जारी ऑपरेशन में अपने पांच सैनिकों के साथ भाग लेगा। सरकार ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा, अमेरिका के नेतृत्व में जारी ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन में भी सैनिक सहयोग करेंगे।
दोनों ऑपरेशनों में कई यूरोपीय देश शामिल हो रहे हैं। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य लाल सागर क्षेत्र में जहाजों के मार्ग की सुरक्षा करना है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us