बेंगलुरु मॉल में यौन उत्पीड़न: रिटायर्ड हेडमास्टर ने किया आत्मसमर्पण
बेंगलुरु मॉल में यौन उत्पीड़न: रिटायर्ड हेडमास्टर ने किया आत्मसमर्पण
बेंगलुरु:
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जांच में पता चला कि अश्वथ नारायण (60) मॉल में युवा लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करता था।
मॉल के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने कई महिलाओं के साथ गलत हरकत की थी। वह वीकेंड मॉल में बिताता था और भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और युवाओं को गलत तरीके से छूता था।
पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपी हेडमास्टर ने अन्य मॉल में भी ऐसा ही किया है। पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है।
मॉल में आरोपी द्वारा एक युवती का यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी शख्स भीड़ भरे मॉल में गेम्स जोन में जानबूझकर महिला की पीठ को छू रहा है।
एक दूसरी जगह भी वो गलत हरकत करते देखा गया। दुराचार के बाद पीड़िता ने विरोध नहीं किया था।
वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, अपलोड करने वाले ने बताया कि यह घटना लुलु मॉल में हुई थी।
व्हिसलब्लोअर ने कहा था, यह घटना बेंगलुरु के लुलु मॉल फंटुरा में रिकॉर्ड की गई। वीडियो में यह आदमी आसपास की महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकत कर रहा है। जब मैंने उसे बहुत भीड़-भाड़ वाले इलाके में देखा, तो मुझे कुछ संदेह हुआ, उसका पीछा करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। सिक्योरिटी के पास जाकर इसकी शिकायत की, फिर हम उसकी तलाश में आये लेकिन असफल रहे। मॉल प्रबंधन और सिक्योरिटी को सूचना दी। उन्होंने कहा कि वे उस व्यक्ति को ढूंढ़कर कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे, ऐसे लोगों पर शर्म आनी चाहिए।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी