logo-image

2022-23 में फलों और सब्जियों का उत्पादन में 2.3 प्रतिशत बढ़ा

2022-23 में फलों और सब्जियों का उत्पादन में 2.3 प्रतिशत बढ़ा

Updated on: 18 Jan 2024, 07:35 PM

नई दिल्ली:

वर्ष 2022-23 के लिए कुल बागवानी उत्पादन का अनुमान 35.525 करोड़ टन है, जो 2021-22 के अंतिम उत्पादन आंकड़े से लगभग 80.7 लाख टन या 2.32 प्रतिशत अधिक है।

कृषि मंत्रालय ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और अन्य सरकारी स्रोत एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को 2022-23 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया। इसके अनुसार फलों, सब्जियों, वृक्षारोपण फसलों, मसालों, फूलों और शहद का उत्पादन बढ़ने का अनुमान है।

फलों का उत्पादन 2021-22 में 10.751 करोड़ टन से बढ़कर 2022-23 में 10.953 करोड़ टन होने का अनुमान है।

इसी तरह सब्जियों का उत्पादन 2022-23 में 21.388 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि 2021-22 में उत्पादन 20.914 करोड़ टन था।

वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन 2021-22 में 157.6 लाख टन की तुलना में 2022-23 में 168.4 लाख टन होने का अनुमान है, यानी लगभग 6.80 प्रतिशत ज्यादा।

आलू का उत्पादन 602.2 लाख टन होने का अनुमान है जबकि 2021-22 में उत्पादन 561.8 लाख टन था। टमाटर का उत्पादन 2021-22 में 206.9 लाख टन की तुलना में 2022-23 में 203.7 लाख टन रहा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, देश में बागवानी उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हमारे किसान भाइयों-बहनों, वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और केंद्र सरकार की कृषि एवं किसान हितैषी नीतियों के कारण है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.