IMD Heat Alert: फरवरी से ही बरसेगी 'आग'! मई में 45° की लू, IMD का बड़ा अलर्ट

India summer 2026: मौसम विभाग के अनुसार मई से जून के पहले हिस्से तक स्थिति बदल जाएगी.एल नीनो की ओर बढ़ते संकेतों से मौसम सूखा और गर्म हो जाएगा, जिससे मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स (तेज लू) पड़ने की संभावना है.

India summer 2026: मौसम विभाग के अनुसार मई से जून के पहले हिस्से तक स्थिति बदल जाएगी.एल नीनो की ओर बढ़ते संकेतों से मौसम सूखा और गर्म हो जाएगा, जिससे मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स (तेज लू) पड़ने की संभावना है.

author-image
Amit Kasana
New Update
India summer 2026, extreme heatwaves, El Nino impact, IMD heat alert, February temperature rise, 45 degree heat India, climate change India

प्रतिकात्मक फोटो (फाइल फोटो)

IMD Heat Alert: फरवरी 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है धूप में तपिश बढ़ती जा रही है.सोमवार को एनसीआर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.अब 10 फरवरी से 15 फरवरी के बीच तापमान धीरे-धीरे और बढ़ेगा.मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 फरवरी तक अधिकतम  तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

Advertisment

इसके बाद फरवरी के आखिरी हफ्ते में 25 से 28 फरवरी के बीच तापमान बढ़ेगा, जो 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.जानकारी के अनुसार इस साल 2026 में भारत में आने वाली गर्मी काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है, लेकिन शुरुआत सामान्य से थोड़ी राहत वाली और बाद में फिर तेज तपिश वाली हो सकती है.

कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

मौसम विभाग और विभिन्न क्लाइमेट मॉडल्स के शुरुआती अनुमानों के आधार पर फरवरी के अंत से अप्रैल तक तापमान औसत से ऊपर लेकिन ज्यादा कठोर नहीं रहेगा.बताया जा रहा है कि देश के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की राहत मिल सकती है.

मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है

मौसम विभाग के अनुसार मई से जून के पहले हिस्से तक स्थिति बदल जाएगी.एल नीनो की ओर बढ़ते संकेतों से मौसम सूखा और गर्म हो जाएगा, जिससे मई के मध्य में बड़े पैमाने पर हीटवेव्स (तेज लू) पड़ने की संभावना है.अनुमान है कि देश के उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

एल नीनो और मानसून के कमजोर होने से बढ़ेगा तापमान

बता दें एल नीनो, मानसून के कमजोर होने और ग्लोबल वार्मिंग के चलते तापमान बढ़ेगा.जानकारी के अनुसार एल नीनो को समझें तो जब प्रशांत महासागर में खासकर दक्षिण अमेरिका (पेरू, इक्वाडोर) के पास जो समुद्र का पानी होता है वो सामान्य से अचानक काफी गर्म हो जाता है तो उसे मौसम वैज्ञानिक एल नीनो कहते हैं.मौसम में इस बदलाव के बाद हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं या उल्टी दिशा में चलने लगती हैं.गर्म पानी वापस पूर्व की तरफ (दक्षिण अमेरिका के पास) जमा हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: IMD का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के संकेत; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा असर

imd alert
Advertisment