/newsnation/media/media_files/2026/02/04/hearing-in-supreme-court-on-sir-row-mamata-banerjee-2026-02-04-10-44-16.jpg)
Mamata Banerjee
SIR Row LIVE: सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर अहम सुनवाई होगी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. खास बात है कि इस बार खुद ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीलें रख सकती हैं. वे इसके लिए भारत के चीफ जस्टिस से अनुमति मांग सकती हैं.
ECI के SIR से जुड़े आदेश रद्द करने की मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा 24 जून 2025 और 27 अक्टूबर 2025 को जारी किए गए सभी एसआईआर संबंधी आदेशों और उनसे जुड़े सभी निर्देशों को रद्द करने की मांग की है. चुनाव आयोग को आगामी विधानसभा चुनाव पिछले मतदाता सूची के आधार पर करवाने का आदेश देने के लिए भी याचिका दायर की है.
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुईं। सुप्रीम कोर्ट SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले की सुनवाई करेगा और मुख्यमंत्री इस सिलसिले में कोर्ट में पेश होंगी। pic.twitter.com/VUMdE852Xs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
टीएमसी सासंदों ने दायर की याचिका
टीएमसी सांसदों डेरेक ओ ब्रायन व डोला सेन की तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विपुल एम पंचोली और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ मामले की सुनवाई करेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी साथ ही अलग से एक याचिका दाखिल की है.
- Feb 04, 2026 11:47 IST
चुनाव आयुक्त से भी ममता ने की थी मुलाकात
इससे पहले दो फरवरी को एसआईआर के खिलाफ काला शॉल ओढ़कर उन्होंने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की थी उनके साथ एसआईआर से प्रभावित 13 परिवार और टीएमसी नेता थे.
- Feb 04, 2026 10:46 IST
सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होंगी। pic.twitter.com/ga1lbQeEFK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us