उत्तर प्रदेश : कोर्ट में लंबित चालानों का ऑनलाइन ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे वाहन मालिक
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने जोधपुर में सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, महिला बंदियों का जाना हाल
उद्धव और राज ठाकरे मराठी मुद्दे पर दिखा रहे बनावटी चिंता : भाजपा विधायक अमित साटम
उद्धव और राज ठाकरे की संयुक्त रैली से 'महायुति' पर कोई असर नहीं : भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी
गुजरात में साइबर ठगी का खुलासा : 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज
ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से मुस्लिम समाज नाराज : संजय निरुपम
मिंत्रा ने कंटेंट-लेड कॉमर्स के अगले चरण को बढ़ावा देने लिए लॉन्च किया ग्लैमस्ट्रीम, इंगेजमेंट में 15 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य
उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने से महायुति को कोई दिक्कत नहीं : भरत गोगावले
भाषा नफरत नहीं, प्रेम फैलाती है : कुमार विश्वास

पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर होगा भारतीय नौसेना का भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन, राष्ट्रपति मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के जरिए नौसेना की बहुपक्षीय क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ नागरिकों में समुद्री जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. 

इस कार्यक्रम के जरिए नौसेना की बहुपक्षीय क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ नागरिकों में समुद्री जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जाएगी. 

Mohit Saxena & Madhurendra Kumar
New Update
navy

indian navy (social media)

भारतीय नौसेना अपनी अद्वितीय समुद्री क्षमता और सामरिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए इस वर्ष नौसेना दिवस के अवसर पर 'ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन' का आयोजन करने जा रही है. यह आयोजन ओडिशा के ब्लू फ्लैग बीच, पुरी में किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. यह कार्यक्रम नौसेना की बहुपक्षीय क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नागरिकों में समुद्री जागरूकता बढ़ाने और भारत की प्राचीन समुद्री विरासत का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

Advertisment

कई जटिल एवं  सजीव प्रदर्शन शामिल होंगे

ऑप डेमो 2024 का आयोजन ओडिशा के सुंदर ब्लू फ्लैग बीच की पृष्ठभूमि में किया जाएगा, जो भारतीय नौसेना और ओडिशा की समुद्री धरोहर के बीच के गहरे संबंध का प्रतीक है. इस आयोजन के माध्यम से नौसेना अपनी रणनीतिक और संचालन क्षमता का प्रदर्शन करेगी, जिसमें कई जटिल एवं  सजीव प्रदर्शन शामिल होंगे.

ये भी पढे़ं: Farhad Shakeri: कौन है फरहाद शकेरी, जो ट्रंप को उतारना चाहता था मौत के घाट, खौफनाक ईरानी साजिश का खुलासा!

भारतीय नौसेना, ओडिशा राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस आयोजन के सफल संचालन के लिए कार्य कर रही है. दर्शकों और पर्यटकों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे समुद्र तट से इस जीवंत प्रदर्शन का अनुभव कर सकें और भारतीय नौसेना की शक्ति और कौशल को करीब से देख सकें. 

भारतीय नौसेना की क्षमताओं की प्रशंसा की

इससे पहले सात नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुईं. उन्होंने समुद्र में भारतीय नौसेना की ओर एक परिचालन प्रदर्शन देखा. द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को गोवा में नौसेना एयर स्टेशन आईएनएस हंसा पहुंचीं. उनके आगमन पर सम्मान में 150 कर्मियों का औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं और रणनीतिक पहुंच की प्रशंसा की. 

 

 

 

 

 

newsnation droupadi-murmu Indian Navy Newsnationlatestnews द्रौपदी मुर्मु Puri
      
Advertisment