Goa Nightclub Fire: कैसे Lathura Brothers पुलिस की गिरफ्त में आए? यहां जानें सबकुछ

Goa Nightclub Fire: 6 दिसंबर की देर रात अर्पोरा, उत्तर गोवा स्थित क्लब में अचानक आग लग गई. उस समय क्लब में भारी भीड़ मौजूद थी. हादसे में पांच पर्यटकों और 20 कर्मचारियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई.

Goa Nightclub Fire: 6 दिसंबर की देर रात अर्पोरा, उत्तर गोवा स्थित क्लब में अचानक आग लग गई. उस समय क्लब में भारी भीड़ मौजूद थी. हादसे में पांच पर्यटकों और 20 कर्मचारियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Luthura brothers Arrested

Luthura brothers Nabbed

Goa Nightclub Fire: गोवा के मशहूर नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भीषण आग के बाद फरार हुए क्लब के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट में गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों को जल्द ही भारत भेजा जा रहा है, जहां उन पर 25 लोगों की जान लेने वाली इस त्रासदी को लेकर जांच जारी है. भारतीय एजेंसियों ने इंटरपोल और विदेश मंत्रालय की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को पकड़वाया.

Advertisment

कैसे पकड़े गए आरोपी

6 दिसंबर की देर रात अर्पोरा, उत्तर गोवा स्थित क्लब में अचानक आग लग गई. उस समय क्लब में भारी भीड़ मौजूद थी. हादसे में पांच पर्यटकों और 20 कर्मचारियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई. घटना के कुछ ही घंटों बाद, लूथरा ब्रदर्स इंडिगो की उड़ान से सुबह करीब 5:30 बजे फुकेट फरार हो गए, जबकि राहत-बचाव का काम जारी था.

गोवा पुलिस ने तुरंत उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया और 9 दिसंबर को इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस हासिल किया. इसके बाद विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट 11 दिसंबर को निलंबित कर दिए और थाई अधिकारियों को सतर्क किया.

कोर्ट में दलीलें और सच्चाई

10 दिसंबर को दोनों भाइयों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चार सप्ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत की याचिका लगाई. उन्होंने दावा किया कि वे ‘काम से’ थाईलैंड गए थे और भारत लौटकर जांच में सहयोग करने को तैयार हैं. लेकिन पुलिस ने अदालत को बताया कि टिकट आग लगने के बाद ही बुक किए गए थे और वे 7 दिसंबर को भागे और उनकी दलील झूठी साबित हुई. अदालत ने 11 दिसंबर को उनकी याचिका खारिज कर दी.

फुकेट में गिरफ्तारी

11 दिसंबर को थाई इमिग्रेशन पुलिस ने फुकेट के एक रिजॉर्ट से दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. हाथकड़ी लगे हुए उनकी तस्वीरें जारी की गईं. दोनों को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया चल रही है. भारत-थाईलैंड प्रत्यर्पण संधि के तहत उन पर लगने वाले आरोप, जैसे गैर-इरादतन हत्या, सुपुर्दगी की शर्तों को पूरा करते हैं.

भारत में जारी जांच

इस मामले में अब तक छह और लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें क्लब के ऑपरेशनल पार्टनर अजय गुप्ता भी शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल से पकड़ा गया. बताया गया कि वे बीमारी का बहाना बनाकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे.

आगे का एक्शन

लूथरा भाइयों के भारत लौटते ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करेगी. वहीं, क्लब में आग सुरक्षा मानकों, संभावित लापरवाही और प्रशासनिक चूक की व्यापक जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: गोवा क्लब हादसे में लूथरा ब्रदर्स को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या क्या कहा?

Goa Nightclub Fire Goa
Advertisment