Goa Nightclub Case Live Update: पणजी की जिला अदालत में पेश किए गए नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

Goa Nightclub Case Live Update: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे. जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया.

Goa Nightclub Case Live Update: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे. जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Goa Night Club fire Accused reached Goa

गोवा पहुंचे नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स Photograph: (ANI)

Goa Nightclub Case Live Update: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे. एयरपोर्ट पहुंचते ही गोवा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उसके बाद दोनों भाईयों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सौरभ और गौरव लूथरा को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया. उसके बाद अब गोवा पुलिस दोनों भाईयों को लेकर गोवा पहुंच गई हैं. जहां एक बार फिर से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Advertisment

बता दें कि उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात भीषण आग लग गई थी. इस घटना में 25 लोगों की मौत हुई थी. जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए थे. इस घटना के बाद नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए हैं. मंगलवार को थाईलैंड ने दोनों भाईयों को डिपोर्ट कर दिया था

  • Dec 17, 2025 15:23 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: पणजी की जिला अदालत में पेश किए गए नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

    गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट ने पणजी की जिला अदालत में पेश किया है.



  • Dec 17, 2025 14:29 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: अंजुना पुलिस स्टेशन लाए गए नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

    नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पुलिस गोवा लेकर पहुंची है. फिलहाल उन्हें अंजुला पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.



  • Dec 17, 2025 11:26 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: गोवा पहुंचे नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स, पुलिस कराएगी मेडिकल जांच

    गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पुलिस गोवा लेकर पहुंच गई है. अब दोनों भाईयों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही दोनों भाईयों को थाईलैंड ने डिपोर्ट कर दिया था. उसके बाद दोनों दिल्ली पहुंचे थे. जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया.



  • Dec 16, 2025 22:10 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: लूथरा ब्रदर्स को बुधवार सुबह 11 बजे तक गोवा लेकर पहुंचेगी पुलिस

    Goa Nightclub Case Live Update: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स की ट्रांजिट रिमांड गोवा पुलिस को मिल गई है. बुधवार यानी 17 दिसंबर तक पुलिस दोनों भाइयों को लेकर गोवा पहुंच सकती है.  



  • Dec 16, 2025 15:22 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया

    थाईलैंड से दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है.



  • Dec 16, 2025 14:34 IST

    Goa Nightclub Case Live Update: थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी

    गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स दिल्ली पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पहुंचते ही पुलिस ने दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया है. अब उन्हें पुलिस कोर्ट में पेश करेगी. बता दें कि गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हुए थे. इस अग्निकांड के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्श थाईलैंड भाग गए थे.



Goa Nightclub Fire
Advertisment