/newsnation/media/media_files/2025/09/05/delhi-flood-update-2025-09-05-07-54-08.jpg)
दिल्ली समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर Photograph: (ANI)
Flood Live Update: उत्तर भारत में इनदिनों कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. जिसके चलते पंजाब के बाद अब दिल्ली भी बाढ़ की चपेट में है. राजधानी में यमुना उफान पर है. जिसके चलते तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं. यूपी-बिहार में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. देशभर में मौसम और बाढ़ से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...
- Sep 05, 2025 11:37 IST
कालिंदी कुंज पर भी उफान पर यमुना
Delhi Flood Live Update: दिल्ली में यमुना उफान पर है. दिल्ली के कालिंदी कुंज पर भी यमुना उफान पर चल रही है. आसपास के इलाकों में पानी घुस गया है.
#WATCH | Delhi: Visuals from Kalindi Kunj as River Yamuna swells. Areas around the River Yamuna here are flooded, as the swollen river has entered residential areas. pic.twitter.com/yz8rZinY7l
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 11:35 IST
दिल्ली में बाढ़ का कहर, निगम बोध घाट इलाके में घुसा यमुना का पानी
Delhi Flood Live Update:दिल्ली में बाढ़ का कहर जारी है. दिल्ली में यमुना उफान पर है. जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है. निगम बोध घाट क्षेत्र में यमुना का पानी भर गया है. क्षेत्र में घुसे पानी को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं.
#WATCH | Delhi: Nigam Bodh Ghat area still faces acute waterlogging following a rise in the water level of River Yamuna. Machines have been installed to pump out the water that has entered the area. pic.twitter.com/1sM7g0y8V1
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 08:43 IST
दिल्ली के वासुदेव घाट पर मशीनों से निकाला जा रहा पानी
Delhi Flood Live Update: दिल्ली में यमुना उफान पर है जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है. वासुदेव घाट भी बाढ़ की चपेट में है. जहां पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं.
#WATCH | Delhi: Machines installed in the areas around Vasudev Ghat to pump out the flood water. pic.twitter.com/OsQElpmV7a
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 08:13 IST
लोहा पुल तक पहुंचा यमुना का पानी
Delhi Flood Live Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों बाढ़ आ गई है. पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. वहीं दिल्ली में भी यमुना उफान पर है. जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी घुस गया है. लोहा पुल के पास भी यमुना का पानी पहुंच गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को दूसरे स्थानों पर भेज दिया गया है.
#WATCH | Delhi | Drone visuals from Loha Pul, where the Yamuna River is flowing above the danger level following incessant rainfall.
— ANI (@ANI) September 5, 2025
Anticipating the possible flood situation, people residing in the low-lying areas have been shifted to safer locations as a preventive measure.… pic.twitter.com/PW8YnULo2b - Sep 05, 2025 08:09 IST
दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में घुसा यमुना का पानी
Delhi Flood Live Update:दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पानी भर गया है. मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का खतरा बरकरार है. यमुना के उफान पर होने की वजह से आसपास के इलाकों में पानी भर गया है. जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
#WATCH | Delhi: Monastery Market in Civil Lines area continues to remain flooded as River Yamuna overflows and enters parts of the city. pic.twitter.com/lIyBYKaBxq
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 08:07 IST
दिल्ली में उफान पर यमुना, कई इलाकों में भरा पानी
Delhi Flood Live Update: दिल्ली इनदिनों बाढ़ की मार झेल रही है. यमुना उफान पर है. जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी घुस गया है. निचले इलाकों को खाली कर दिया गया है. दिल्ली से लेकर नोएडा तक यमुना के तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं.
#WATCH | Delhi | Visuals from Loha Pul, where the Yamuna River is flowing above the danger level following incessant rainfall.
— ANI (@ANI) September 5, 2025
Anticipating the possible flood situation, people residing in the low-lying areas have been shifted to safer locations as a preventive measure. pic.twitter.com/Gcl6SwgPWx