आखिर कैसे लीक हो गई पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरणवे से जुड़ी एक अनपब्लिश्ड बुक को लेकर देश भर में विवाद मचा हुआ है. आखिर एक अप्रकाशित बुक कैसे लीक हुई, इस चीज की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है. मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गया है.

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरणवे से जुड़ी एक अनपब्लिश्ड बुक को लेकर देश भर में विवाद मचा हुआ है. आखिर एक अप्रकाशित बुक कैसे लीक हुई, इस चीज की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है. मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
FIR against Ex Army Chief Naravane unpublished book

Ex Army Chief Naravane (ANI)

दिल्ली पुलिस ने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (रि) एम.एम नरवणे की अप्रकाशित किताब के कथित रूप से सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन न्यूज फोरम्स पर ऐसी जानकारियां सामने आई थी, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘Four Stars of Destiny’ नाम की किताब की प्री-प्रिंट कॉपियां बिना आवश्यक मंजूरी के ही सर्कुलेट की जा रही है.

Advertisment

किताब का फाइनल कवर भी हुआ लीक

पुलिस ने बताया कि इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित सक्षम प्राधिकरणों से अब तक जरूरी अनुमति नहीं ली गई है. बयान में पुलिस ने कहा कि वेरिफिकेशन के वक्त पता चला कि इस शीर्षक वाली एक टाइपसेट किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. कहा जा रहा है कि कथित रूप से इसे 'पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' ने तैयार किया है. इसके अलावा, कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर को किताब का फाइनल कवर भी इस तरह से दिख रहा है कि मानो वह बिक्री के लिए तैयार है. 

कैस लीक और किस चीज से लीक हुई बुक…दिल्ली पुलिस कर रही जांच

दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब तक स्वीकृत न हुई पुस्तक से जुड़े संभावित लीक और नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए स्पेशल सेल ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैै. पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब से जुड़ी सामाग्री आखिर कैसे और किन माध्यम से सार्वजनिक हुई. 

राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है मामला

मामला अब राजनीतिक रूप भी ले चुका है. पिछले दिनों ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद परिसर में इत किताब की कथित एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था. 

rahul gandhi
Advertisment