/newsnation/media/media_files/2026/02/09/fir-against-ex-army-chief-naravane-unpublished-book-2026-02-09-21-03-31.jpg)
Ex-Army Chief Naravane
भारत के पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक इन दिनों सुर्खियों में हैं. ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ नाम की बुक के कथित रूप से लीक होने का दावा किया जा रहा है. मामले में अब बुक की पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान सामने आया है.
जानें क्या बोली कंपनी
कंपनी ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ की बुक अभी तक पब्लिश नहीं हुई है. पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास है. कंपनी ने आगे कहा कि अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी सामने आई है और न ही डिजिटल कॉपी. किताब का कोई भी हिस्सा हमारी ओर से कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है. कंपनी का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब बुक के लीक होने और ऑनलाइन सर्कुलेशन की जांच शुरू कर दी है. एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने बुक लीक होने पर एफआईआर दर्ज की है.
बुक की टाइपसेट पीडीएफ कॉपी वायरल
पुलिस का कहना है कि हमने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि इसी टाइटल के साथ एक टाइपसेट बुक की पीडीएफ कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. जबकि खास बात है कि इस किताब के पब्लिकेशन के लिए अभी संबंधित अधिकारियों से आवश्यत मंजूरी नहीं मिली है.
किस चीज की जांच करेगी दिल्ली पुलिस
पुलिस ने आशंका है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जो कॉपी तैयार की थी, यह वही हो सकती है. कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किताब के कवर भी इस तरह से दिखाए जा रहे हैं, मानो वह बिक्री के लिए पूर्ण रूप से तैयार है. मामले की सिलसिलेवार ढंग से जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की जांच का मुख्य एजेंडा ये पता लगाना है कि आखिर बुक कैसे लीक हुई, बुक लीक होने का माध्यम क्या है और बुक लीक होने में कौन-कौन लोग शामिल है.
राहुल गांधी से जुड़ा हुआ है पूरा मामला
किताब से जुड़ा पूरा मामला शुरू होता है राहुल गांधी से. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 2-3 फरवरी को एक मैगजीन में छपे आर्टिकल को पढ़ने की कोशिश की थी, जिसमें दावा किया गया कि ये नरवणे की बुक के ही अंश है. हालांकि, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को बुक अनपब्लिश्ड होने की वजह से बोलने नहीं दिया.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us