अच्छे काम में भी कांग्रेस सिर्फ बुराई ढूंढती है, सदन में ट्रेड डील को लेकर विपक्ष के विरोध पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा का पलटवार

संसद के बजट सत्र में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बजट सत्र के दौरान मंगलवार को अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विपक्ष हंगामा करता नजर आया

संसद के बजट सत्र में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बजट सत्र के दौरान मंगलवार को अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विपक्ष हंगामा करता नजर आया

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
JP Nadda fire on Congress

संसद के बजट सत्र में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. बजट सत्र के दौरान मंगलवार को अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विपक्ष हंगामा करता नजर आया. जिसके बाद लोकसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. कांग्रेस यूएस के साथ ट्रेड डील को लेकर विरोध जता रही है. वहीं बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्ष के इस रवैये पर जमकर पलटवार किया है. बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा अच्छी चीजों में बुराई ढूंढने लगती है. 

Advertisment

क्या बोले जेपी नड्डा

लोकसभा स्थगित होने के बाद राज्यसभा में यूएस डील को लेकर विपक्ष के हंगामे पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कांग्रेस को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अच्छे काम में भी सिर्फ बुराई दिखती है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने टैरिफ लगाया, तब भी विपक्ष कह रहा था कि सरकार कहां है? क्या कर रही है? 

फिर जब ट्रंप ने टैरिफ ज्यादा लगाया तो भी कहने लगे कि इतना टैरिफ लगा दिया सरकार क्या कर रही है. सरकार की कूटनीति के चलते अब जब यूएस के साथ कम टैरिफ पर डील हुई है तो भी विपक्ष को दिक्कत है. जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष ये तय कर के आया है कि किसी भी तरह ये तय करना नहीं चाहता है. 

न विकास में और न ही ट्रेड से विपक्ष को कई मतलब

कांग्रेस औऱ विपक्ष पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि विरोधियों को किसी भी अच्छी चीज से कोई मतलब नहीं है. फिर चाहे बात विकास की हो या फिर ट्रेड की. विरोधी सिर्फ विरोध करने में ही विश्वास रखते हैं बिना समझे कि इसका फायदा हो रहा है या नुकसान. हर बात को राजनीतिक चश्मे से ही देखा जा रहा है. 

सदन में क्या हुआ

बता दें कि इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर ओम बिरला नहीं आए. उनकी जगह कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी आए. उन्होंने सदन को जानकारी दी कि कई सदस्यों की ओर से स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिए गए हैं. लेकिन स्पीकर की ओर से किसी भी नोटिस को इजाजत नहीं दी है. 

वहीं राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. विपक्ष ने यूएस ट्रेड डील पर चर्चा की मांग की. जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया. इसको लेकर लगातार हंगामा विपक्ष की ओर से किया जाने लगा. 

यह भी पढ़ें - भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और रोजगार सृजित होंगे: उद्योग संगठन

INDIA
Advertisment