/newsnation/media/media_files/2026/02/07/pm-modi-2026-02-07-16-48-44.jpg)
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न एआई इम्पैक्ट सम्मेलन (AI Impact Summit) में भारत की क्षमता की पुरी दुनिया ने सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि तकनीक के क्षेत्र में भारत की युवा प्रतिभाओं की सोच मानवता के लिए फायदेमंद होगी. बीते हफ्ते नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हुआ. यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है.
"Entire world wholeheartedly praised India's capabilities": PM Modi lauds AI Impact Summit
— ANI Digital (@ani_digital) February 23, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/usAHMQC0l3#NarendraModi#AIImpactSummit#Indiapic.twitter.com/mRuaphOj9z
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा किया है. उन्होंने लिखा,'दिल्ली में आयोजित ऐतिहासिक एआई समिट में पूरी दुनिया ने भारत की क्षमता की जमकर तारीफ की है. यह तय करता है कि तकनीक के क्षेत्र में हमारे युवा टैलेंट की सोच पूरी मानवता के लिए काफी लाभकारी साबित होगी.' एआई समिट के 'नई दिल्ली डिक्लेरेशन' को 89 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला है. ये आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई के इस्तेमाल को लेकर व्यापक वैश्विक सहमति को सामने रखता है.'
एआई समिट कौन-कौन से विदेशी मेहमान हुए शामिल
एआई समिट 2026 में 40 से अधिक देशों के विदेशी मेहमान शामिल हुए हैं. इस समिट में विश्व भर के बड़े टेक कंपनियों के सीईओ, स्टार्टअप्स और शोधकर्ता शामिल हुए हैं. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इन विदेशी मेहमानों के लिए 'UPI One World' वॉलेट सेवा की शुरुआत की. इससे वे बिना भारतीय मोबाइल नंबर या बैंक खाते के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इस समिट में शामिल होने वाले कुछ प्रमुख विदेशी मेहमानों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और बिल गेट्स शामिल हुए.
इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन समेत दुनिया भर के कई प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल हुए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us