दिल्ली-NCR में गर्मी का 'ट्रेलर', फरवरी में ही 31 डिग्री पहुंचा पारा, क्या मार्च में छूटेंगे पसीने?

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. 16 फरवरी को तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. वेस्टर्न विक्षोभ के कमजोर होने और पहाड़ों से ठंडी हवाएं न आने की वजह से गर्मी बढ़ी है. मार्च में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की आशंका है.

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. 16 फरवरी को तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. वेस्टर्न विक्षोभ के कमजोर होने और पहाड़ों से ठंडी हवाएं न आने की वजह से गर्मी बढ़ी है. मार्च में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की आशंका है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
delhi ka mausam

दिल्ली की गर्मी से परेशान लोग (ये एआई इमेज है) Photograph: (AI)

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोग अभी से पसीने से परेशान होने लगे हैं. जनवरी की शुरुआत में मौसम काफी सुहाना था, लेकिन फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. 16 फरवरी को दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जिसने इसे इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन बना दिया.

Advertisment

वसंत का पता ही नहीं

आमतौर पर फरवरी के महीने में गुलाबी ठंड और वसंत का अहसास होता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिख रहा. हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 2 डिग्री या उससे ज्यादा बढ़ गया है. उत्तर भारत के शहरों की बात करें तो दिल्ली का सफदरजंग इलाका सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है. मौसम के इस बदलते मिजाज ने वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है.

क्यों नहीं आ रही पहाड़ों से ठंडी हवा?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल फरवरी में 'वेस्टर्न विक्षोभ' (Western Disturbance) की संख्या काफी कम रही है. जो विक्षोभ हिमालय के इलाकों में सक्रिय हुए भी, वे इतने कमजोर थे कि उनसे न तो अच्छी बर्फबारी हुई और न ही वहां से आने वाली ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से ठंडी हवाएं न आने के कारण दिल्ली-NCR में गर्म हवाएं ठहर गई हैं, जिससे तापमान लगातार बढ़ रहा है.

मार्च में और रुलाएगी गर्मी

आंकड़ों की मानें तो फरवरी के पहले 15 दिनों में ही देश के 27 बड़े शहरों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी के आसपास दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. फरवरी के बाकी दिनों में भी पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर ही रहेगा. जानकारों का मानना है कि अगर फरवरी का यह हाल है, तो मार्च के महीने में अप्रैल-मई जैसी तपती गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- जनवरी में घर पर बनी शाकाहारी थाली की कीमत एक प्रतिशत घटी, मांसाहारी थाली का दाम 7 प्रतिशत कम हुआ

weather INDIA
Advertisment