सावधान दिल्ली! लश्कर की बड़ी साजिश का खुलासा, मंदिर पर हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा घेरा मजबूत

दिल्ली में शनिवार, 21 फरवरी को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. चांदनी चौक के एक मंदिर को निशाना बनाए जाने की खबर है. सुरक्षा टीमों ने शहर के मुख्य इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है.

दिल्ली में शनिवार, 21 फरवरी को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. चांदनी चौक के एक मंदिर को निशाना बनाए जाने की खबर है. सुरक्षा टीमों ने शहर के मुख्य इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
delhi news

दिल्ली न्यूज़ Photograph: (ANI)

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया. खबर मिलते ही पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके का एक मंदिर है.

Advertisment

चांदनी चौक और लाल किला इलाके में पहरा सख्त

सूत्रों की मानें तो ऐतिहासिक लाल किले के पास स्थित एक मंदिर पर हमले की धमकी मिली है. महाशिवरात्रि की वजह से यहां पहले से ही भक्तों की काफी भीड़ थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम और भी कड़े कर दिए गए हैं. दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों ने बताया कि पहले भी इस तरह के संकेत मिले थे, लेकिन शनिवार को मिली जानकारी काफी गंभीर है, जिसमें धमाके की आशंका जताई गई है. सुरक्षा के मद्देनज़र गौरी शंकर मंदिर में कमांडो और बड़े पुलिस अफसरों को तैनात किया गया है.

बदले की आग में साजिश का शक

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि आतंकी संगठन 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद पर हुए हमले का बदला लेने की फिराक में हैं. उस हमले में 30 से ज़्यादा लोग मारे गए थे. हालांकि भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया था जिसमें उसने बाहरी हाथ होने की बात कही थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्का नहीं मान रही हैं.

पुलिस और एजेंसियां मुस्तैद

खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं. शहर की सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है और सड़कों पर गाड़ियों की बारीकी से जांच हो रही है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को भी तैयार रखा गया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बस सतर्क रहें और किसी भी अनजान चीज़ या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

पुरानी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में सुरक्षा को लेकर ये चिंताएं बेवजह नहीं हैं। पिछले साल नवंबर में रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने सबको हिला कर रख दिया था. इसके अलावा खालिस्तानी संगठनों और विदेशी ताकतों से जुड़े गैंगस्टरों के नेटवर्क की खबरें भी लगातार आती रही हैं. इस हफ्ते दिल्ली में होने वाले बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- ईपीएफओ ने हायर पेंशन पर दी बड़ी राहत, 2014 से पहले विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को मिलेगा असली सैलरी के आधार पर पेंशन का लाभ

Delhi Blast
Advertisment