Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित हुए दलाई लामा, जानें किस वजह से बौद्ध धर्म गुरु को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

Grammy Awards 2026: बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरू दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें उनकी ऑडियो बुक की वजह से सम्मान दिया गया है.

Grammy Awards 2026: बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरू दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें उनकी ऑडियो बुक की वजह से सम्मान दिया गया है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
dalai lama

Dalai Lama

Grammy Awards 2026: बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड जीत लिया है. 68वें ग्रैमी अवार्ड्स का एक अवार्ड 14वें दलाई लामा ने भी अपने नाम किया है. खास बात है कि ग्रैमी अवार्ड संगीत जगत का बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे संगीत जगत से जुड़े बेस्ट कलाकारों को दिया जाता है. उन्होंने अपने एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है. बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग की कैटगिरी में दलाई लामा को ये अवॉर्ड दिया गया है. 

Advertisment

क्यों खास है ये ग्रैमी अवॉर्ड? 

खास बात है कि ये दलाई लामा का पहला ग्रैमी अवार्ड है. वे के-पॉपर और डायरेक्टर स्टीवन स्पीबर्ग के साथ पहली बार सम्मान प्राप्त करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. हर साल ग्रैमी अवार्ड का आयोजन रिकॉर्डिंग एकेडमी की ओर से आयोजित किया जाता है. ये पुरस्कार संगीत जगत की सबसे चर्चित हस्तियों को दिया जाता है. 

दलाई लामा की एल्बम ‘स्पोकन वर्ड’ किन मायनों में खास है

दलाई लामा ने जिस ऑडियो एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड प्राप्त किया है, वह दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देती है. ऑडियो बुक का नाम- ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ है, जो तिब्बती बौद्ध गुरुओं के विचारों का एक संग्रह है. इसमें मन की शांति और करुणा को बढ़ाने पर विचार किया गया है. ये एल्बम लोगों को दुख से बाहर निकलने का राह दिखाती है. इस ऑडियो बुक में म्यूजिक है, मेडिटेशन है और आध्यात्मिक विचार भी हैं. दलाई लामा की इस ऑडियो एल्बम का उद्देश्य दुनिया भर में सद्भाव और खुशहाली को बढ़ाना है.

Dalai Lama Grammy Award
Advertisment