'विपक्षी सांसदों के अप्रिय कदम उठाने की जानकारी मिली थी', लोकसभा में बोले स्पीकर ओम बिरला

सूत्रों का कहना है कि विपक्ष की प्लानिंग थी की जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोलेंगे उस समय महिला सांसद उनकी कुर्सी के पास जाकर प्रदर्शन करेंगे.

सूत्रों का कहना है कि विपक्ष की प्लानिंग थी की जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोलेंगे उस समय महिला सांसद उनकी कुर्सी के पास जाकर प्रदर्शन करेंगे.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Om Birla in Lok Sabha

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला Photograph: (Sansad TV)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर फिजिकल हमले की तैयारी थी. ये दावा किया है कि लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने किया है. सूत्रों का कहना है कि विपक्ष की प्लानिंग थी की जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में बोलेंगे उस समय महिला सांसद उनकी कुर्सी के पास जाकर प्रदर्शन करेंगे. ऐसे में इस असहज परिस्थितियों से बचने के लिए ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.

Advertisment

ध्वनिमत से पास धन्यवाद प्रस्ताव

संसद के बजट सत्र का आज यानि गुरुवार को 7 वां दिन है. बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया. करीब 22 सालों के बाद ऐसा हुआ कि  प्रधानमंत्री के भाषण के बिना भी धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ है. हालांकि पीएम मोदी के भाषण न होने के पीछे की वजह बताई गई है. इसके तहत कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की तैयारी की थी. लोकसभा सचिवालय सूत्रों के तहत राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री ने लोकसभा में भाषण नहीं दिया है. दरअसल जानकारी थी कि कांग्रेस लोकसभा में पीएम पर शारीरिक हमला करने की योजना बना रही थी. ऐसे में एहतियात तौर पर महिला सांसदों को ढाल के रूप में आगे भेजा.

जानें क्या बोले लोकसभा स्पीकर

तीन बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल लोकसभा के चैंबर में सदस्यों ने जिस प्रकार का व्यवहार किया, जिस तरह के दृश्यों का सृजन किया, वैसा इस सदन के इतिहास में कभी भी नहीं हुआ. सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान हमारे संविधान ने ही सुनिश्चित किया. राजनीतिक मतभेदों को सदन के कार्यालय तक कभी नहीं लाया गया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ. सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की. मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी. यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी स्थिति पैदा न हो, मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं."

PM modi
Advertisment