/newsnation/media/media_files/2025/12/20/imd-weather-update-today-2025-12-20-18-29-26.jpg)
File Photo (AI)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम बदलने लगा है. सर्दियां अब जा रही हैं. हालांकि, जाते-जाते भी सर्दी अपना असर दिखा रही है. इस बीच, मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर नया अलर्ट दिया है. मौसम विभाग की मानें को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाएं और मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम के बदला मिजाज राहत और परेशानी खड़ी कर सकती है.
मौसम विभाग की मानें को आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 13 से 19 फरवरी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत मिले हैं.
दिल्ली में ऐसा रहेगा हाल
दिल्ली में बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. 13 फरवरी को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग ने 15 फरवरी से आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है.
मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है. 17 फरवरी को राजस्थान में बारिश की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं और कोहरा छाया रह सकता है. उत्तराखंड और हिमाचल में 16-17 को भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार दिखाई दे रहे हैं.
पहाड़ी राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी राज्यों में दिखाई देने लगा है. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, मनाली और शिमला में भी मौसम खराब होने की आशंका है. बर्फबारी के वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है. पर्यटन गतिविधियों पर इससे असर पड़ सकता है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us