Chandigarh New Mayor: BJP के सौरव जोशी बने चंडीगढ़ के मेयर, 18 वोट पाकर हासिल की जीत

Chandigarh New Mayor: भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की है. सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने हैं,. उन्हें 18 वोट मिले हैं, पढ़ें पूरी खबर...

Chandigarh New Mayor: भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की है. सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बने हैं,. उन्हें 18 वोट मिले हैं, पढ़ें पूरी खबर...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Chandigarh New Mayor Sourav Joshi BJP Wins

Chandigarh New Mayor

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है. चुनाव में भाजपा को 18 वोट मिले हैं. सौरव जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं. चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को सात वोट तो आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले हैं. खास बात है कि भाजपा पार्षद सौरव जोशी को वोटिंग से पहले जीत की बधाई दे दी गई थी. 

Advertisment

पहली बार कांग्रेस और आप अलग-अलग लड़ रहे हैं चुनाव

इस बार सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह, पार्षदों ने हाथ खड़े करके मतदान दिया. चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार तीनों पार्टियों ने मेयर चुनाव लड़ा था. पिछले दो चुनावों में आप और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था लेकिन इस बार आप और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया. 

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए भी वोटिंग

मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी वोटिंग होगी. कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए गुरप्रीत गाबी उम्मीदवार थे. वहीं, आप के योगेश ढींगरा मेयर पद के लिए चुनाव में खड़े हुए थे. 

कौन-कौन थे उम्मीदवार?

मेयर पद

  1. भाजपा: सौरभ जोशी
  2. AAP: योगेश ढींगरा
  3. कांग्रेस: गुरप्रीत गाबी

सीनियर डिप्टी मेयर पद

  1. भाजपा: जसमनप्रीत
  2. AAP: मुनव्वर
  3. कांग्रेस: सचिन गालव

डिप्टी मेयर पद

  1. भाजपा: सुमन
  2. AAP: जसविंदर
  3. कांग्रेस: निर्मला देवी
  4. निर्दलीय: रामचंद्र यादव

Chandigarh
Advertisment