Breaking News Highlights: I&B मिनिस्ट्री ने नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

Breaking News Highlights: आज 15 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-यूएस ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…

Breaking News Highlights: आज 15 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-यूएस ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ…

author-image
Yashodhan Sharma
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 14 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Highlights: आज 15 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. प्रमुख खबर की बात करें तो आज किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ विशाखापत्तनम के दौरे पर पर रहेंगे. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत की 3 दिन की यात्रा पर आने वाले हैं. दिल्ली में 5 दिवसीय AI इम्पैक्ट समिट शुरू होने वाले हैं. वहीं म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा की मुलाकात हुई. इसके अलावा आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. आज महाशिवरात्रि का पर्व है, देशभर में लोग इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मना रहे हैं.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. ठंड के जाने के साथ गर्मी की शुरुआत हो रही है. दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जबकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ इलाकों में आज से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है. जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

Advertisment

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 16, 2026 00:10 IST

    Breaking News Highlights: I&B मिनिस्ट्री ने नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

    Breaking News Today LIVE Updates:भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 16 फरवरी से शुरू हो रहे India AI Impact Summit 2026 के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह वैश्विक सम्मेलन नई दिल्ली के Bharat Mandapam और Sushma Swaraj Bhawan में आयोजित किया जाएगा.



  • Feb 15, 2026 23:47 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, देश छोड़कर भागने की थी कोशिश

    Breaking News Today LIVE Updates: यूक्रेन के एक पूर्व ऊर्जा मंत्री को भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया. CNN की रिपोर्ट के अनुसार,अधिकारियों का कहना है कि वह एक बड़े भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान देश छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे थे.



  • Feb 15, 2026 22:41 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: बोर्ड ऑफ पीस के सदस्यों ने गाजा के लिए 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा देने का वादा किया- ट्रंप

    Breaking News Today LIVE Updates:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नए बनाए गए “बोर्ड ऑफ पीस” (शांति बोर्ड) के सदस्य देशों ने गाजा में मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर (लगभग 5 बिलियन डॉलर) से अधिक राशि देने का वादा किया है. यह घोषणा उन्होंने 19 फरवरी 2026 को होने वाली एक अहम बैठक से पहले की.



  • Feb 15, 2026 21:45 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: केरल की नन्ही परी आलिन शेरिन अब्राहम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

    Breaking News Today LIVE Updates: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को बताया कि केरल पुलिस ने राज्य की सबसे छोटी अंगदानकर्ता, 10 महीने की आलिन शेरिन अब्राहम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. आलिन शेरिन अब्राहम के अंगदान से पांच लोगों की जान बचाई गई. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इंसानियत के लिए प्यार और करुणा से भरा यह कदम दूसरों के लिए एक मिसाल है. 



  • Feb 15, 2026 19:30 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र कल से आरंभ होगा

    Breaking News Today LIVE Updates: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। वित्त मंत्री कनुभाई देसाई  17 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. 



  • Feb 15, 2026 18:12 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: मध्य प्रदेश: भोपाल में फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई 

    Breaking News Today LIVE Updates: भोपाल के फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई है. यहां पर दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.आग बुझाने का प्रयास हो रहा है. 



  • Feb 15, 2026 15:31 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: महाराष्ट्र: ATS की एकसाथ 14 ठिकानों पर छापेमारी

    Breaking News Today LIVE Updates:  महाराष्ट्र ATS ने यवतमाल और अहिल्या नगर में छापेमारी की। यह छापेमारी एक साथ 14 से अधिक जगहों पर की गई है. इस अभियान के दौरान अहिल्यानगर से तलवारें मिली हैं। इसके साथ ही आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, CCTV की जांच  और जब्ती हो रही है.



  • Feb 15, 2026 14:24 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: कटवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    पश्चिक बंगाल के कटवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी एक ट्रेन में सुबह के वक्त भीषण आग लग गई. घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे कर बताई गई है. हालांकि कुछ देर के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया. 



  • Feb 15, 2026 14:07 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: अमेरिका का ISIS पर बड़ा हमला

    Breaking News Today LIVE Updates: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए. ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ के तहत 30 से ज्यादा ठिकाने नष्ट हुए और कई आतंकी मारे गए, अमेरिकी सेना ने कार्रवाई की पुष्टि की.



  • Feb 15, 2026 12:32 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: मुंबई ATS ने कई जगहों पर की छापेमारी

    Breaking News Today LIVE Updates: मुंबई ATS ने पूरे राज्य (महाराष्ट्र) में बड़े ऑपरेशन किए. यवतमाल के पुसद और उमरखेड़ में 14 जगहों और अहिल्यानगर (अहमदनगर) में 7 जगहों पर छापे मारे गए. ATS ने आतंकवादी संगठनों से संपर्क करके कई युवाओं को सक्रिय करने की गतिविधियों का पता चलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुबह से कुल 21 जगहों पर तलाशी चल रही है.



  • Feb 15, 2026 12:20 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल जाएंगे 

    Breaking News Today LIVE Updates: श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भक्तों के खुल जाएंगे. आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ में शीतकालीन गद्दी, ओंकारेश्वर मंदिर में तारीख रखी गई है. 



  • Feb 15, 2026 11:58 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: बागेश्वर धाम में 300 गरीब बेटियों की होगी शादी

    Breaking News Today LIVE Updates: महाशिवरात्रि के मौके पर छतरपुर (मध्य प्रदेश) में स्थित बागेश्वर धाम में 300 गरीब बेटियों की शादी होगी. ये जानकारी बागेश्वर धाम पीठाधीश श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी है. उन्होंने कहा- “आज 300 बेटियों के कन्या विवाह महा महोत्सव का पवित्र मौका है, जहां दानपात्र मंदिर से सातवां कन्या विवाह महा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. 10-15 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. इस साल का कन्या विवाह सिर्फ एक नेशनल इवेंट नहीं बल्कि एक इंटरनेशनल इवेंट है, क्योंकि नौ देशों के राजदूत दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.”



  • Feb 15, 2026 11:20 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: दिल्ली के बवाना में पुलिस ने अपराधी को सफलतापूर्वक पकड़ा

    Breaking News Today LIVE Updates:  दिल्ली में आज यानि रविवार को सुबह PS बवाना की एक स्पेशल टीम का वॉन्टेड क्रिमिनल के साथ एनकाउंटर हुआ. फायरिंग के बाद पुलिस ने अपराधी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया.



  • Feb 15, 2026 10:43 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: JK: डोडा में जैश के आतंकी सैफुल्लाह तलाश में जुटी पुलिस, लगाए पोस्टर

    Breaking News Today LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त कदम उठाए हैं. डोडा के भलेसा इलाके में पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के पाकिस्तानी  कमांडर सैफुल्लाह के पोस्टर और होर्डिंग्स प्रमुख जगहों पर लगाए हैं. 



  • Feb 15, 2026 10:13 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

    Breaking News Today LIVE Updates: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि- “राष्ट्रपति ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं.”



  • Feb 15, 2026 09:14 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: बाबुलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

    Breaking News Today LIVE Updates:महाराष्ट्र के भक्तों ने महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.



  • Feb 15, 2026 08:49 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: भारत ये तीन बड़े इंटरनेशनल समुद्री इवेंट्स होस्ट करेगा

    Breaking News Today LIVE Updates: विशाखापत्तनम में भारत तीन बड़े इंटरनेशनल समुद्री इवेंट्स होस्ट करेगा, जिनके नाम हैं इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026, एक्सरसाइज MILAN 2026, और इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स, जो 15 से 25 फरवरी 2026 तक होंगे. यह भारत का इन बड़े समुद्री इवेंट्स की एक साथ पहली बार होस्टिंग है.



  • Feb 15, 2026 08:42 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: शिवाला भैया मंदिर लाइटों से जगमगाया

    Breaking News Today LIVE Updates: पंजाब के अमृतसर में स्थित शिवाला भैया मंदिर महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर खूबसूरत लाइटों से जगमगाया. देखिए वीडियो...



  • Feb 15, 2026 08:29 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर

    Breaking News Today LIVE Updates: दिल्ली के छतरपुर में स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आरती की जा रही है. देखिए वीडियो…



  • Feb 15, 2026 08:13 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की

    Breaking News Today LIVE Updates: महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.



  • Feb 15, 2026 08:02 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़

    Breaking News Today LIVE Updates: महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं. यहां देखिए…



  • Feb 15, 2026 07:48 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: महाकाल मंदिर का दृश्य

    Breaking News Today LIVE Updates:मध्य प्रदेश में आज महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास पूजा-अर्चना की जा रही है. देखिए वीडियो...



  • Feb 15, 2026 07:21 IST

    Breaking News Today LIVE Updates: कैलाश विजयवर्गीय ने की महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना

    Breaking News Today LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा, "मैंने महाशिवरात्रि के मौके पर महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. मैंने राज्य और देश की भलाई के लिए प्रार्थना की."



national news Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment