/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: फरवरी के माह का खत्म होने वाला है. इससे पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है. रात के समय हल्की ठंड अभी भी बरकार है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन पांच दिनों तंक तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं. पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची 28 फरवरी को सामने आएगी. इसमें मसौदा सूची के सभी 7.08 करोड़ नामों शामिल किया जाएगा. इन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे पर हैं. वे सुबह के वक्त जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर पहुंचीं. यहां पर स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड से उड़ान भरेंगी. केरल स्टोरी 2 के मामले में हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई.अदालत ने निर्णय को सुरक्षित रखा है.
- Feb 27, 2026 22:28 IST
Breaking News Today Live Updates: मनाली में बर्फबारी, अटल टनल के पास बिछी सफेद चादर
Breaking News Today Live Updates: मनाली के ऊपरी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. प्रसिद्ध अटल टनल के पास ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे पूरा इलाका सफेद नजर आने लगा है. बर्फ गिरने से जहां पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है.
- Feb 27, 2026 22:25 IST
Breaking News Today Live Updates: एयर इंडिया की इजरायल के लिए उड़ानें बंद, बना युद्ध का खतरा
Breaking News Today Live Updates: युद्ध की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है. कल से इजरायल जाने वाली सभी उड़ानें बंद कर दी जाएंगी. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि इलाके में हालात बिगड़ते जा रहे हैं.
- Feb 27, 2026 21:23 IST
Breaking News Today Live Updates: बढ़ते भारत के आगे झुकी दुनिया, विकसित देश व्यापार को बेताब
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आज का भारत शक और निराशा से उबरकर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में उभर रहा है. यही वजह है कि विकसित देश अब भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और भारत की मजबूती को पहचान रहे हैं.
- Feb 27, 2026 20:31 IST
Breaking News Today Live Updates: इज़राइल दौरे में दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी का सफल स्टेट विजिट
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराइल दौरा गर्मजोशी और आपसी स्नेह के माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया. दौरे की प्रमुख झलकियों ने भारत-इज़राइल मित्रता को नई मजबूती दी.
- Feb 27, 2026 19:52 IST
Breaking News Today Live Updates: मुंबई पहुंचा कनाडाई प्रतिनिधिमंडल, भारत के साथ नए व्यापारिक अवसरों पर जोर
Breaking News Today Live Updates: दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए कनाडा का प्रतिनिधिमंडल मुंबई पहुंचा. यहां व्यापारिक नेताओं से मुलाकात कर नई साझेदारियों पर चर्चा की जाएगी. उद्देश्य है ऐसे अवसर तैयार करना, जिससे कनाडाई कामगारों और व्यवसायों को वैश्विक बाजार में लाभ मिल सके.
India is the world’s fastest-growing major economy.
— Mark Carney (@MarkJCarney) February 27, 2026
We just arrived in Mumbai to meet with business leaders — and forge partnerships that will unlock new opportunities for Canadian workers and businesses. pic.twitter.com/cBC33uqscd - Feb 27, 2026 19:49 IST
Breaking News Today Live Updates: बालोतरा के पास बस हादसा, 6 लोगों की मौत
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान के जोधपुर जिले में बालोतरा के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए. बालोतरा कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने हादसे की पुष्टि की. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन राहत कार्य में जुटा है.
Jodhpur, Rajasthan: 6 people died, and several were injured after a bus mwet with an accident near Balotra: Balotra Collector Sushil Kumar Yadav https://t.co/8YMRk9d8dC
— ANI (@ANI) February 27, 2026 - Feb 27, 2026 18:37 IST
Breaking News Today Live Updates: खटीमा में सीएम धामी का होली मिलन समारोह में जनसंवाद
Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर के खटीमा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन और जनसभा कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और विकास योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
- Feb 27, 2026 15:01 IST
Breaking News Today Live Updates: इलेक्शन का त्योहार तमिलनाडु की शान है-ज्ञानेश कुमार
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इलेक्शन का त्योहार तमिलनाडु की शान है और मैं तमिलनाडु के सभी वोटर्स से इसे मनाने की अपील करता हूं.
- Feb 27, 2026 13:44 IST
Breaking News Today Live Updates: कोलकाता में डोली धरती
Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज (27 फरवरी) भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है.
Kolkata, West Bengal: An earthquake of magnitude 5.0 was felt in Kolkata pic.twitter.com/O0oZKawSWq
— IANS (@ians_india) February 27, 2026 - Feb 27, 2026 13:41 IST
Breaking News Today Live Updates: मनीष सिसोदिया ने की आतिशी से मुलाकात
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली शराब पॉलिसी केस में बरी होने के बाद अपने घर पहुंचने पर AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की LoP आतिशी से गले मिले और पार्टी नेताओं के साथ लड्डू बांटे. देखिए तस्वीरें...
#WATCH | AAP leader Manish Sisodia shares a hug with Delhi LoP Atishi and shares laddoos with party leaders as he reaches his residence after acquittal in Delhi Liquor Policy case. pic.twitter.com/8kzxfYH2RN
— ANI (@ANI) February 27, 2026 - Feb 27, 2026 13:21 IST
Breaking News Today Live Updates: अब बिना SIM के नहीं चलेगा मैसेजिंग ऐप
Breaking News Today Live Updates: केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि SIM बाइंडिंग नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. 1 मार्च 2026 से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा. इसके बाद अगर आपके मोबाइल में रजिस्टर्ड सिम कार्ड मौजूद नहीं होगा, तो WhatsApp, Telegram, Signal, ShareChat, Snapchat, JioChat और Josh जैसे मैसेजिंग ऐप्स काम नहीं करेंगे.
- Feb 27, 2026 12:45 IST
Breaking News Today Live Updates: Whatsapp Web हुआ डाउन
Breaking News Today Live Updates: वॉट्सऐप वेब वर्जन में कुछ यूजर्स को लॉग-इन करने और स्टेटस चेक करने में दिक्कत आ रही है. आज 27 फरवरी को तड़के 9 बजे कुछ यूजर्स ने वॉट्सऐप के वेब प्लेटफॉर्म को लेकर रिपोर्ट किया था. बता दें कि वॉट्सऐप के मोबाइल ऐप में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है, लोग मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को यूज कर पा रहे हैं.
- Feb 27, 2026 11:53 IST
Breaking News Today Live Updates: 2047 तक विकसित भारत बनाना है- पीएम मोदी
Breaking News Today Live Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 फरवरी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी, सुधार और फाइनेंस' पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “किसी भी बजट को अलग-थलग करके नहीं देखना चाहिए. देश बनाना एक लगातार चलने वाला प्रोसेस है. हर बजट एक बड़े लक्ष्य की ओर एक कदम है. हमारे सामने बड़ा लक्ष्य साल '2047' है- 2047 तक एक विकसित भारत बनाना. हर सुधार, हर एलोकेशन, हर बदलाव को इस लंबी यात्रा के हिस्से के तौर पर देखा जाना चाहिए. इसलिए, हर साल बजट के बाद होने वाले ये वेबिनार बहुत ज़रूरी हैं.”
#WATCH | PM Modi addresses post-Budget webinar on 'Technology, reforms and finance for Viksit Bharat', via video conferencing
— ANI (@ANI) February 27, 2026
He says," No budget should be viewed in isolation. Nation-building is a continuous process; every budget is a step towards a larger goal. The big goal… pic.twitter.com/yHjCIrAu9t - Feb 27, 2026 11:31 IST
Breaking News Today Live Updates: शराब घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कथित आबकारी (शराब) नीति घोटाले मामले में आज (27 फरवरी) बड़ी कानूनी राहत मिली. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपमुक्त कर दिया. कोर्ट ने साफ कहा कि पूरे मामले में साजिश के पुख्ता सबूत नहीं मिले. बता दें कि दोनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी हुई थी. फैसले के दौरान अदालत कक्ष में आप नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद थे. जैसे ही फैसला आया, केजरीवाल और सिसोदिया ने राहत की सांस ली और अपने वकील को गले लगाया.
CBI will approach Delhi High Court, challenging the Rouse Avenue Court judgment discharging AAP leaders Arvind Kejriwal and Manish Sisodia in the Delhi Excise policy case: CBI Sources
— ANI (@ANI) February 27, 2026 - Feb 27, 2026 10:35 IST
Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति ने प्रचंड हेलीकॉप्टर से भरी उड़ान
Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (27 फरवरी) राजस्थान के जैसलमेर में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर- प्रचंड पर उड़ान भरी. देखिए तस्वीरें...
#WATCH | President Droupadi Murmu takes sortie on Light Combat Helicopter - PRACHAND at Jaisalmer, Rajasthan.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
(Video: President of India/YouTube) pic.twitter.com/28jYSFrA27 - Feb 27, 2026 10:08 IST
Breaking News Today Live Updates: यूजीसी के नियमों को लागू करने की मांग, विरोध प्रदर्शन जारी
Breaking News Today Live Updates: जेएनयू छात्र संघ ने यूजीसी के नियमों को लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को देर रात विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस ने छात्रों को परिसर के अंदर ही रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए थे.
#WATCH | Delhi | Morning visuals from JNU Campus.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
JNU Student Union staged a protest late last night, demanding UGC regulations to be implemented. Delhi Police had set up barricades to contain the students inside the campus. pic.twitter.com/771SFu5TGA - Feb 27, 2026 09:38 IST
Breaking News Today Live Updates: झारखंड: 48 नगर निकायों में वोटों को लेकर मतगणना शुरू
Breaking News Today Live Updates: झारखंड में शहरी लोकल बॉडी चुनावों को लेकर मतगणना शुरू हो चुकी है. यहां 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायत समेत 48 लोकल बॉडी को लेकर 23 फरवरी को मतदान हुआ था.
- Feb 27, 2026 08:04 IST
Breaking News Today Live Updates: 40 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का अनिल अंबानी के खिलाफ समन
Breaking News Today Live Updates: प्रवर्तन निदेशालय ने उद्योगपति अनिल अंबानी को लगातार दूसरे दिन समन जारी कर दिल्ली स्थित मुख्यालय में जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होने के लिए कहा है. यह समन 40,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस का है.
The Enforcement Directorate has issued fresh summonses to industrialist Anil Ambani for the second consecutive day asking him to depose before the investigators at its headquarters in Delhi for questioning in connection with its ongoing money laundering probe of Rs 40,000 crore:…
— ANI (@ANI) February 27, 2026 - Feb 27, 2026 07:27 IST
Breaking News Today Live Updates: Weather Update: आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर सुनवाई
Breaking News Today Live Updates: Weather Update: यौन शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us