Breaking News Today Live Updates: नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है.

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 27 December 2025

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 27 दिसंबर 2025, दिन शनिवार है. पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत सभी मैदानी राज्यों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में आज भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है.

Advertisment

उधर दिल्ली में आज से मुख्य सचिवों का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू होने जा रहा है, दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

जबकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगी. 30 दिसंबर तक चलने वाले इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू गोवा, कर्नाटक और झारखंड जाएंगी.

वहीं पश्चिम बंगाल में आज से मतदाता सूची के पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है.

उधर भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के दो साल पूरे होने का जश्न आज से शुरू होगा.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Dec 27, 2025 21:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बिगड़ी, AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा, 400 के पार पहुंचा 

    Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भारी गिरावट आई और यह 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया। समग्र AQI 390 तक पहुंच गया.



  • Dec 27, 2025 20:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की

    Breaking News Today Live Updates: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की. ये बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल और असम चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश के अलावा पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, अरुण सिंह, राधामोहन अग्रवाल और दुष्यंत गौतम मौजूद रहे.



  • Dec 27, 2025 18:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: संवैधानिक निकाय को पश्चिम बंगाल की जनता से माफी मांगनी चाहिए, बोले अभिषेक बनर्जी

    Breaking News Today Live Updates: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई)  को "व्हाट्सएप आयोग" करार दिया. उन्होंने मांग की कि संवैधानिक निकाय को पश्चिम बंगाल की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान राज्य को "परेशान" करने के लिए था. उन्होंने एसआईआर अभ्यास के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौतों का जिक्र किया. पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत मतदाता सूची का मसौदा बीते सप्ताह सामने आया था.



  • Dec 27, 2025 17:53 IST

    Breaking News Today Live Updates: रेखा सरकार का महिलाओं को नए साल पर तोहफा

    दिल्ली की रेखा सरकार राजधानी की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार, सरकार जनवरी के पहले सप्ताह महिलाओं को पिंक कार्ड देगी. इससे महिलाओं को बसों में टिकट नहीं लेना पड़ेगा. महिलाएं ये कार्ड दिखाकर DTC बसों में सफर कर सकेंगी. 



  • Dec 27, 2025 15:13 IST

    Breaking News Today Live Updates: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी का पलटवार

    बीजेपी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के हालिया बयान पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, "राहुल गांधी के लंबे समय से सलाहकार रहे सैम पित्रोदा, जो उनके दिवंगत पिता के भी सलाहकार थे और जिन्होंने उनकी वैचारिक सोच और मानसिकता को आकार दिया, उन्होंने अनजाने में कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है. कल एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 'ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस' नामक एक गठबंधन का हिस्सा है और राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए जर्मनी गए थे. यह गठबंधन एक ऐसे संगठन से जुड़ा है जो कई भारत-विरोधी संगठनों के नेटवर्क का हिस्सा है और भारत-विरोधी विचारों को बढ़ावा देता है. जब सैम पित्रोदा से ग्लोबल प्रोग्रेसिव अलायंस और कांग्रेस के बीच संबंध के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुद खुलासा किया कि राहुल गांधी इसके अध्यक्ष मंडल में हैं और सैम पित्रोदा इसके सदस्य हैं. सैम पित्रोदा के बयान के बाद, मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे भारत-विरोधी वैश्विक साजिश का हिस्सा बन गए हैं, क्या वे भारत-विरोधी वैश्विक ताकतों के कुख्यात गठजोड़ का हिस्सा बन गए हैं?."



  • Dec 27, 2025 15:08 IST

    Breaking News Today Live Updates: 'हम हर कीमत पर करेंगे मनरेगी की रक्षा', कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद बोले खरगे

    कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, "बैठक में हमने शपथ ली है कि हम मनरेगा योजना को केंद्र में रखते हुए देशव्यापी व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका निभाते हुए 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करेगी. हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की हर कीमत पर रक्षा करेंगे. MNREGA सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त काम का अधिकार है. हम गांधीजी का नाम एमएनआरईजीए से हटाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का भी संकल्प लेते हैं."



  • Dec 27, 2025 15:04 IST

    Breaking News Today Live Updates: मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ 5 तारीख से शुरू होगा आंदोलन, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हुआ तय

    दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की बैठक हुई. जिसमें मनरेगा को खत्म करने को लेकर चर्चा हुआ. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर 5 तारीख से पार्टी आंदोलन शुरू करेगी.



  • Dec 27, 2025 14:20 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त का ओडिशा दौरा, बूथ स्तर अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ओडिशा दौरे पर पहुंचे हैं. जहां वे बूथ स्तर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान उन्होंने पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया. उन्होंन कहा कि ओडिशा की कला और भाषा भारत की प्राचीन में से एक है.



  • Dec 27, 2025 12:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी, सोनिया गांधी समेत कई शीर्ष नेता मौजूद

    राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हो रही है. ये बैठक कांग्रेस मुख्यालय में चल रही है. जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद, भूपेंद्र बघेल, कुमारी सैलजा, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल समेत तमाम नेता मौजूद हैं.



  • Dec 27, 2025 12:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: असम में बांग्लादेशी मुस्लिम की जनसंख्या हो जाएगी 40 प्रतिशत- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, "2011 की जनगणना के अनुसार, असम में 34 प्रतशित मुस्लिम आबादी थी. अगर हम 3 फीसदी असमिया मुसलमानों को हटा दें, तो असम में बांग्लादेशी मूल की मुस्लिम आबादी 31 थी. उन्होंने कहा कि 2021 में कोई जनगणना नहीं हुई. जब 2027 में जनगणना रिपोर्ट आएगी, तो बांग्लादेशी मूल की मुस्लिम आबादी लगभग 40 प्रतिशत होगी."



  • Dec 27, 2025 11:43 IST

    Breaking News Today Live Updates: कुलदीप सेंगर के पक्ष में उतरे बृजभूषण सिंह, कहा- उनके खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

    बृजभूषण सिंह ने कुलदीप सेंगर का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई और वे निर्दोष हैं.



  • Dec 27, 2025 11:35 IST

    Breaking News Today Live Updates: सीएम नीतीश कुमार के काफिले की स्कॉर्पियो ने मारी ट्रैफिक DSP को टक्कर

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो ने ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि घटना तक हुई जब ट्रैफिक डीएसपी ड्यूटी पर तैनात था.



  • Dec 27, 2025 10:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हरीश रावत

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम मंत्री हरीश रावत भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं.



  • Dec 27, 2025 10:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी

    आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है. बैठक की अध्यक्ष पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे. राहुल गांधी कार्य समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं.



  • Dec 27, 2025 09:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व को लेकर किया ट्वीट

    Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव पर, हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं. वह साहस, करुणा और बलिदान की मूर्ति हैं. उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सच्चाई, न्याय, धर्म के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का विजन पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के लिए मार्गदर्शन करता रहता है. ये इस साल की शुरुआत में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की मेरी यात्रा की तस्वीरें हैं, जहां मैंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरा साहिब के दर्शन भी किए थे.”



  • Dec 27, 2025 07:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्वोत्तर के राज्यों में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड, गुवाहाटी में छाया घना कोहरा

    उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच असम के गुवाहाटी में भी शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला. इस दौरान सड़कों पर वाहन घीमी गति से चलते नजर आए.



  • Dec 27, 2025 07:28 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज से शुरू होगा मुख्य सचिवों का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

    राजधानी दिल्ली में आज से मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने वाला है. ये सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा. मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.



Advertisment