/newsnation/media/media_files/2026/01/27/breaking-news-today-live-updates-27-january-2026-2026-01-27-06-42-25.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 11 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रही है. फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ने लगी है. रात के समय में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. फिलहाल सुबह और शाम के समय ही ठंड पड़ी रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई है.
उधर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज आखिरी बजट पेश किया जाएगा. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगी. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर हुई बहस का जवाब देंगी. उधर मुंबई में आज महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव होगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी दौरे पर जा सकते हैं.
वहीं आज से आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. उधर सुपरस्टार सलमान खान के करीबी को धमकी मिलने की खबर है. उनसे करोड़ों रुपये की डिमांड की गई है. उधर महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि सुनेत्रा पवार पीएम मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात कर सकती हैं.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 11, 2026 18:25 IST
Breaking News Today Live Updates: होटल के शुभारंभ से पहले लगी आग, तीन बच्चे झुलसे
Breaking News Today Live Updates: मथुरा के वृंदावन में रुक्मणी विहार स्थित श्री सिद्धिविनायक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है. बुधवार को होटल के शुभारंभ से पहले पूजन के दौरान ही इसमें आग लग गई. आग में तीन बच्चे झुलस गए. होटल में आग लगने की सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया.
- Feb 11, 2026 15:52 IST
Breaking News Today Live Updates: नीतीश कटारा मर्डर मामले में विकास यादव की पैरोल अर्जी खारिज
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने नीतीश कटारा मर्डर मामले में दोषी विकास यादव की पैरोल अर्जी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उसने 21 दिन की पैरोल मांगी थी. हालांकि हत्या के मामले में वह 25 साल की जेल की सजा को काट चुका है.
- Feb 11, 2026 15:00 IST
Breaking News Today Live Updates: भारत का डाटा बहुत ही सुदृढ़ कानूनी स्वरूप में मौजबूत: अश्विनी वैष्णव
Breaking News Today Live Updates: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा,“भारत का डाटा बहुत ही सुदृढ़ कानूनी स्वरूप में मौजबूत है, डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण अधिनियम के तहत आते हैं. भारत के जितने संवेदनशील क्षेत्र हैं सभी के अपने विनियम हैं और इस तरह के आरोप लगाने से पहले चीजों को प्रमाणित करना चाहिए.”
- Feb 11, 2026 14:54 IST
Breaking News Today Live Updates: वांगचुक की रिहाई मुमकिन नहींः केंद्र सरकार
Breaking News Today Live Updates: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी कि स्वास्थ्य के आधार पर मानवाधिकारकर्ता सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं है. वांगचुक की NSA के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी पत्नी गीताजंलि की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई जारी है.
- Feb 11, 2026 13:33 IST
Breaking News Today Live Updates: बीजेपी की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने डिप्टी मेयर
बीएमसी को आज नया मेयर और डिप्टी मेयर मेयर मिल गया. बुधवार को हुए चुनाव में बीजेपी की रितु तावड़े बीएमसी की नई मेयर चुनी गईं. जबकि शिवसेना के संजय घाडी डिप्टी मेयर बन गए.
- Feb 11, 2026 13:30 IST
Breaking News Today Live Updates: देहरादून में अर्जुन शर्मा नाम के शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 42 वर्षीय अर्जुन शर्मा नाम के शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया, "अर्जुन शर्मा को गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एसएसपी ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया. सभी सबूत एकत्र कर लिए गए हैं. हमें कुछ सुराग मिले हैं, और इनके आधार पर मामले में आगे की जानकारी जुटाई जाएगी."
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: A 42-year-old Arjun Sharma was shot dead in broad daylight in the state capital. Police and the Forensic Science Laboratory (FSL) team reached the site and collected evidence. pic.twitter.com/g2VSYBB7f4
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 12:44 IST
Breaking News Today Live Updates: कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, 10 मरे
Breaking News Today Live Updates: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के छोटे शहर टंबलर रिज में एक स्कूल में भयानक गोलीबारी की घटना सामने आई है. मंगलवार दोपहर लगभग 1:20 बजे स्थानीय समय के अनुसार टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. हमले में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हैं.
A shooting at a school in British Columbia left eight dead including the suspect, with two more people found dead at a home believed to be connected. https://t.co/d7wE6NE6ma
— The Associated Press (@AP) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 12:31 IST
Breaking News Today Live Updates: शिवसेना UBT पार्षदों ने मेयर चुनाव का किया बहिष्कार
Breaking News Today Live Updates: मुंबई में BMC हाउस में शिवसेना-UBT पार्षद किशोरी पेडनेकर ने कहा, "शिवसेना UBT पार्षदों ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया है."
At BMC House in Mumbai, Shiv Sena-UBT corporator Kishori Pednekar says," Shiv Sena UBT corporators boycott mayoral election." pic.twitter.com/NWaZn03k1P
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 11:36 IST
Breaking News Today Live Updates: आज लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज (11 फरवरी) दोपहर 12 बजे बजट पर चर्चा में भाग लेंगे. इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद फैसला किया है कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे.
- Feb 11, 2026 11:27 IST
Breaking News Today Live Updates: झारखंड पुलिस अब AI तकनीक से होगी लैस
Breaking News Today Live Updates: झारखंड पुलिस को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है. आधुनिक और डिजिटल अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने यह अहम पहल की है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजा है, जिसमें एआई आधारित पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है.
- Feb 11, 2026 11:04 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस ने जारी किया पेंगुइन इंडिया को नोटिस, कई सवालों के मांगे जवाब
दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के माध्यम से कई सवाल पूछे गए हैं और जवाब मांगे गए हैं. दिल्ली पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है.
- Feb 11, 2026 10:50 IST
Breaking News Today Live Updates: 'हमारे सभी संदेह दूर होने चाहिए', अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर बोले रोहित पवार
एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "मैंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय अजीतदादा से जुड़े विमान हादसे के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति के साथ कई सवाल उठाए. ये महज़ हवा में पूछे गए सवाल नहीं हैं; हर सवाल, हर बिंदु का आधार है, और वह आधार इस प्रस्तुति में दिया गया है. मीडिया प्रतिनिधि नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूरी प्रस्तुति देख या डाउनलोड कर सकते हैं। इस हादसे में मैंने अपने चाचा को खोया है, और महाराष्ट्र ने एक नेता को खोया है. इसलिए, हमारे सभी संदेह दूर होने चाहिए; तब तक हम इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे. हम इस संबंध में सरकार के साथ-साथ राज्य और केंद्रीय जांच एजेंसियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं."
NCP-SCP leader Rohit Pawar tweets, "I, along with Maharashtra, raised numerous questions regarding the plane crash involving Hon. Ajitdada in a press conference with a detailed presentation. These are not mere questions in the air; each one, every point, has a basis, and that… pic.twitter.com/Xe3lKEfURx
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 10:33 IST
Breaking News Today Live Updates: चंडीगढ़ और मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वापस भेजे गए छात्र
दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ और मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके चलते सभी छात्र-छात्रों को वापस भेज दिया गया है. वहीं एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों में सर्च अभियान शुरू किया गया है. स्कूल परिसरों की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें तैनात की गईं.
- Feb 11, 2026 08:47 IST
Breaking News Today Live Updates: टी20 वर्ल्डकप के बीच टीम इंडिया को लगा झटका, अभिषेष शर्मा अस्पताल में भर्ती
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा की तबियत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक पिछले 2 दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज की अचानक तबीयत खराब होने के बाद टीम मैनेजमेंट अलर्ट मोड में है.
- Feb 11, 2026 07:55 IST
Breaking News Today Live Updates: बागेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर कराया जाएगा 300 युवतियों का विवाह
मध्य प्रदेश के छतरपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम में 300 गरीब बेटियों का विवाह संपन्न किया जाएगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बागेश्वर धाम के पीठाधीश श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, "हमारा प्रयास योग्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों के लिए घर बसाना है. अब तैयारियां अंतिम चरण में हैं."
#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On the occasion of Mahashivratri, 300 poor daughters will be married at Bageshwar Dham, and preparations for this are underway.
— ANI (@ANI) February 11, 2026
Bageshwar Dham Peethadheesh Shri Dhirendra Krishna Shastri says, "Our effort is to settle the homes of those who… pic.twitter.com/ASbriMfc1z - Feb 11, 2026 07:52 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, कर्तव्य पथ के आसपास 355 दर्ज किया गया एक्यूआई
राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर से खराब होने लगी है. आज सुबह कर्तव्य पथ के आसपार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355 दर्ज किया गया. जो बहुत खराब श्रेणी में रहा.
#WATCH | Delhi: A layer of smog blankets several areas of the national capital.
— ANI (@ANI) February 11, 2026
According to the CPCB, the AQI near Kartavya Path is 355, classified as 'very poor'. pic.twitter.com/irrlmc359H - Feb 11, 2026 07:26 IST
Breaking News Today Live Updates: BMC को आज मिलेगा नया मेयर, महापौर और उप-महापौर पद के लिए होगा चुनाव
बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी को आज नया मेयर मिलने वाला है. आज मुंबई में महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव होगा.
- Feb 11, 2026 07:17 IST
Breaking News Today Live Updates: उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी, बाबा महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना
फिल्म अभिनेता सुनील सेट्टी मंगलवार को उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने दर्शन कर पूजा अर्चना की और मुराद मांगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सभी के स्वास्थ्य के लिए बाबा महाकाल से कामना की.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Actor Suniel Shetty says, "I never thought I would come back here again in 20 days. I wished everyone good health. Our film Border has been released and it is doing very well... My effort always remains that we keep doing the right work." (10.02) https://t.co/NTdR26FD4Qpic.twitter.com/jBkqeDtjAo
— ANI (@ANI) February 11, 2026 - Feb 11, 2026 07:09 IST
Breaking News Today Live Updates: आज आएगा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट, सुबह 11 बजे वित्त मंत्री विधानसभा में करेंगे पेश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे. इस बजट में योगी सरकार युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों से लेकर बुजुर्गों के लिए कई बड़े एलान कर सकती है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us