Breaking News Today Live Updates: हैदराबाद के एक प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की कई गाड़ियां

Breaking News Today Live Updates: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. जिसके चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. कमोडिटी मार्केट में भी क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

Breaking News Today Live Updates: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. जिसके चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. कमोडिटी मार्केट में भी क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 5 March 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 05 मार्च 2026 और दिन गुरुवार है. सर्दी की विदाई के साथ ही बसंत का आगमन हो गया है. लेकिन अभी भी से लोगों को गर्मी सताने लगी है. आने वाले दिनों तापमान में और बढ़ोतरी होगी, हालांकि इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है. उधर इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. जिसके चलते पूरा मध्य पूर्व सुलग रहा है. इस जंग ने जहां शेयर बाजार में हाहाकार मचा रखा है तो वहीं कमोडिटी मार्केट में भारी तेजी देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल समेत तमाम जरूरी चीजों की कीमतों में इजाफा होने का अनुमान है.

Advertisment

इस बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के दौरे पर पहुंचे हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज जेडीयू में शामिल होंगे. उधर नेपाल में आज नई सरकार चुनने के लिए मतदान होगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Mar 05, 2026 07:54 IST

    Breaking News Today Live Updates: हैदराबाद के एक प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद दमकल की कई गाड़ियां

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजेंद्रनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैलार्देवपल्ली के पास कटेधन में एक प्लाईवुड गोदाम में आग लगने की खबर है. सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.



  • Mar 05, 2026 07:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, PM पद के दावेदार बालेन शाह ने डाला वोट

    नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई. इस बीच प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेन शाह ने काठमांडू के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. बता दें कि नेपाल में तख्तापलट के बाद आम चुनाव कराए जा रहे हैं. काठमांडू समेत कई शहरों में आज मतदान हो रहा है.



  • Mar 05, 2026 07:23 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे. वे रात करीब 8 बजे राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि प्रवास करेंगे. जबकि शुक्रवार को शाह खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और भुवनेश्वर केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला रखेंगे. 



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment