/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 07 मार्च 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो गई है. अब दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. जिससे रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. उधर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुए आज आठ दिन हो गए. पिछले शनिवार यानी 28 फरवरी को ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. उसके बाद ईरान ने भी इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों पर हमले किए थे. इस जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ 1300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी. जहां वे दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी. वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से 3 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. जबकि वाराणसी स्थित विद्या मठ शंकराचार्य की धर्मयुद्ध यात्रा आज लखनऊ के लिए रवाना होगी. उधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर जाएंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 07, 2026 09:48 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के रानहोला में निर्माणाधीन मकान से मिला नाबालिग बच्चे का शव, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बाहरी जिले के रानहोला में निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग बच्चे के शव मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चे की उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
The body of a six-year-old boy was found under suspicious circumstances in a house under construction in Ranhola, Outer District. The accused in this case has been arrested: Delhi Police
— ANI (@ANI) March 7, 2026 - Mar 07, 2026 09:41 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में ईंधन संकट के बीच ढाका के पेट्रोल पंपों पर लगी भारी भीड़
मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते दुनियाभर में ईंधन संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है. बांग्लादेश में तेल की किल्लत होने लगी है. इस बीच शनिवार सुबह राजधानी ढाका के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिली.
#WATCH | Heavy motor vehicle crowd witnessed at the fuel stations in Dhaka amid a reported fuel crisis in the capital city of Bangladesh. pic.twitter.com/9Pw9UFbqeL
— ANI (@ANI) March 7, 2026 - Mar 07, 2026 09:37 IST
Breaking News Today Live Updates: यूपी के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज पुण्यतिथि है. इस अवसर पर सीएम योगी ने लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "Today marks the death anniversary of the renowned freedom fighter, a skilled advocate, the first Chief Minister of Uttar Pradesh, and former Home Minister of the Government of India, Pandit Govind Ballabh… https://t.co/s5G2RYCWuDpic.twitter.com/ptUoaVYRnN
— ANI (@ANI) March 7, 2026 - Mar 07, 2026 08:26 IST
Breaking News Today Live Updates: मध्य पूर्व में जंग के बीच दुबई से लौटे शख्स ने बताया अब कैसे हैं UAE में हालात
मध्य पूर्व में अभी भी तनाव बना हुआ है. इस बीच भारतीयों का खाड़ी के देशों से लौटना जारी है. गुजरात के रहने वाले एक यात्री ने दुबई से लौटने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के हालात बताए. उन्होंने कहा कि, दुबई में कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन फ्लाइट्स का शेड्यूल बदला जा रहा है. भारत वापस आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. बता दें कि इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच दुबई से आने वाली एक फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंची.
#WATCH | Gujarat: Flight from Dubai arrives at airport amid Israel-Iran conflict, a passenger at the Ahmedabad airport says, "There is no big problem in Dubai, but the flights are getting rescheduled...I am feeling very happy to be back in India..." pic.twitter.com/G5936Nl8d0
— ANI (@ANI) March 7, 2026 - Mar 07, 2026 07:08 IST
Breaking News Today Live Updates: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. इस बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55-55 रुपये का उछाल आया है. इसके बाद पड़ोसी देश में पेट्रोल 335 और डीजल 321 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us