/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 02 मार्च 2026 और दिन सोमवार है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से ठंड की विदाई होने लगी है. दिन में तेज धूप के चलते तापमान अभी भी आसमान छूने लगा है. लेकिन सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. हालांकि कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.
उधर भारत के दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी. जहां दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है. 10 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा को गृह मंत्री अमित शाह आज औपचारिक रूस से हरी झंडी दिखाएंगे. गृह मंत्री का ये कार्यक्रम दक्षिण 24 परगना के रायदीघि आयोजित किया जाएगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 02, 2026 08:03 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली एयरपोर्ट से बहरीन समेत कई शहरों की उड़ानें कैंसिल, सैकड़ों यात्री फंसे
दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भी कई देशों की उड़ानें कैंसिल हैं जिसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. सोमवार को बहरीन, पारो समेत कई देशों के लिए उड़ानें रद्द की गई हैं. बता दें कि मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव के चलते पिछले तीन दिनों से तमाम उड़ानों को कैंसिल किया गया है.
#WATCH | Visuals from the IGI Airport. Delhi Airport tweeted on X, "Due to the evolving political situation in the Middle East, westbound international flights continue to experience disruptions and schedule changes." pic.twitter.com/HuClq0erhL
— ANI (@ANI) March 2, 2026 - Mar 02, 2026 07:57 IST
Breaking News Today Live Updates: मुंबई एयरपोर्ट पर आज भी कई उड़ानें रद्द, दर्जनों यात्री फंसे
मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर आज भी कई उड़ानें रद्द हैं. जिसके चलते दर्जनों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. इससे पहले शनिवार और रविवार को भी मुंबई, दिल्ली समेत कई एयरपोर्ट पर उड़ानों को कैंसिल किया गया था.
#WATCH | Mumbai: Passengers stranded at Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport as several flights are cancelled following the situation in the Middle East pic.twitter.com/tKPHAZdJN3
— ANI (@ANI) March 2, 2026 - Mar 02, 2026 07:04 IST
Breaking News Today Live Updates: लंदन समेत मध्य पूर्व के कई देशों के लिए दिल्ली से आज भी कई उड़ानें कैंसिल
इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. जिसके चलते मध्य पूर्व के कई देशों समेत यूरोप के भी कई देशों के लिए फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. आज भी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू समेत देश के कई एयरपोर्ट से इन देशों के लिए उड़ानें कैंसिल हुई है.
#WATCH | Delhi: Passengers stranded at IGI Airport as several flights are cancelled amid the escalating Israel–Iran conflict. pic.twitter.com/EtvsFIXstL
— ANI (@ANI) March 1, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us