/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 22 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड की विदाई होने लगी है. इसके साथ ही पारा लगातार चढ़ रहा है. दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले दो-तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु बारिश होने की आशंका है.
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी अपने मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सिंगापुर और जापान के दौरे पर रवाना होंगे. उधर ईरान ने यूरोपीय संघ के नौसेना और वायुसेना बलों को आतंकवादी घोषित किया. वहीं रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है. जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 22, 2026 13:06 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक टी राजा सिंह गिरफ्तार
उधर तेलंगाना के निर्मल जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा का उद्घाटन करने के कार्यक्रम के दौरान गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें शंकरमपेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Police detained Goshamahal MLA T Raja Singh and took him to Shankarampet police station while he was scheduled to inaugurate a new statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj in the Nirmal district.
— ANI (@ANI) February 22, 2026
(Source: Raja Singh) pic.twitter.com/SyH1D3wOob - Feb 22, 2026 11:52 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. बताया जा रहा है कि किश्तवार जिले के चतरू इलाके में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है.
J&K | An encounter has started between security forces and terrorists in the Chatroo area of Kishtwar. More details awaited: J&K Police
— ANI (@ANI) February 22, 2026 - Feb 22, 2026 10:29 IST
Breaking News Today Live Updates: झारखंड के देवघर पहुंचे गौतम अडाणी, बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी रविवार को झारखंड के देवघर पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रार्थना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी. यहां प्रार्थना करने का अवसर पाकर मैं अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं. मैंने झारखंड और राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की."
#WATCH | Jharkhand | Adani Group Chairman Gautam Adani says, "It was my long-held wish to offer prayers at Baba Baidyanath Dham. I feel very blessed to have offered prayers here. I prayed for the well-being of the people of Jharkhand and the nation..." https://t.co/lPC15cgWxepic.twitter.com/Mxr2M9uL6E
— ANI (@ANI) February 22, 2026 - Feb 22, 2026 10:24 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना रंगारेड्डी में ऑटो की टक्कर से किसान की मौत, हादसे केबाद ड्राइवर फरार
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक ऑटो रिक्शा की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई. हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. हादसा रंगारेड्डी जिले के पहाड़ी शरीफ पुलिस थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव में हुआ. जहां एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा चालक ने पहले किसान को टक्कर मारी, उसके बाद उसे घसीटा और मौके से फरार हो गया. जिससे किसान के सिर में गंभीर चोटें आईं. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान अंबोजी यदैया के रूप में हुई है. पहाड़ी शरीफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो रिक्शा चालक की संलिप्तता की पुष्टि कर रही है.
Rangareddy, Telangana | A farmer was killed in a hit-and-run accident involving an auto in Sardar Nagar village under Pahadi Shareef police station limits in Rangareddy district. The auto hit him, dragged him, and escaped from the scene. He sustained head injuries and was shifted…
— ANI (@ANI) February 22, 2026 - Feb 22, 2026 09:12 IST
Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर और पुलिस वाहन के बीच टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत
ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक ट्रेलर और पुलिस वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये हादसा झारसुगुड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर हुआ. हादसे में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुई हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH | Jharsuguda, Odisha | Five police personnel died following a collision between a trailer and a police SUV near Jharsuguda Sadar Police Station on National Highway 49. The injured have been admitted to the hospital: Jharsuguda SP Gundala Reddy Raghavendra pic.twitter.com/8j9G0jlUA0
— ANI (@ANI) February 22, 2026 - Feb 22, 2026 08:39 IST
Breaking News Today Live Updates: बीएचयू में हॉस्टल के बाहर फायरिंग के बाद हंगामा, छात्रों ने की चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर से हंगामा हो गया. दरअसल, शनिवार देर रात बिरला ए हॉस्टल के सामने फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों छात्रों ने हॉस्टल से बाहर निकलकर चौराहे पर धरने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
- Feb 22, 2026 08:35 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना बीजेपी प्रमुख एन रामचंद्र राव को कामारेड्डी दौरे से पहले पुलिस ने किया नजरबंद
तेलंगाना में बीजेपी और कांग्रेस के बीच रानीतिक घमासान बना हुआ है. जहां बीजेपी अध्यक्ष एन रामचंदर राव को शनिवार रात पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया. दरअसल, राव को आज कामारेड्डी के दौरे पर जाना था. लेकिन पुलिस ने हतियात के तौर पर शनिवार देर रात उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया.
- Feb 22, 2026 07:27 IST
Breaking News Today Live Updates: जापान और सिंगापुर के दौरे पर जाएंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सिंगापुर और जापान की यात्रा पर रवाना होंगे. अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान सीएम योगी यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब आफ इंडिया बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे. बता दें कि 2017 में म्यांमार की यात्रा के बाद सीएम योगी एक बार फिर से विदेशी दौरे पर होंगे, जो प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us