/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 08 मार्च 2026 और दिन रविवार है. मध्य पूर्व जंग की आग में जल रहा है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद इस जंग की शुरुआत हुई. 28 फरवरी को किए गए इस हमले के बाद से ईरान में लगातार हमले हो रहा है. इन हमलों के बाद ईरान ने भी इजरायल समेत खाड़ी के कई देशों को निशाना बनाया है. ईरान अब भी मध्य पूर्व के देशों में ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान आसमान छूने लगा है.
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मार्च) दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, महिलाएं समाज और राष्ट्र की नींव हैं और शिक्षित, आत्मनिर्भर तथा सशक्त महिलाएं समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं. जबकि T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा. जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगे. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 08, 2026 09:25 IST
Breaking News Today Live Updates: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला होने की खबर है. बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे, तभी रास्ते में फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच उनपर हमला किया गया.
- Mar 08, 2026 08:45 IST
Breaking News Today Live Updates: यूपी के बुलंदशहर के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग
उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार को कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. इस बीच यूपी के बुलंदशहर में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला. इसके साथ ही लोग ठंड से कांपते नजर आए. एक स्थानीय युवक ने बताया कि "आज यहां बहुत ठंड है. चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है."
#WATCH | Uttar Pradesh: A layer of dense fog engulfs Bulandshahr.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
A local, Vijay, says, "It is very cold here today. There is a lot of fog..." pic.twitter.com/jNL6X35qCA - Mar 08, 2026 08:42 IST
Breaking News Today Live Updates: महिला दिवस पर नागपुर में किया गया पिंक मैराथन का आयोजन, अमृता फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. इस अवसर पर नागपुर में पिंक मैराथन का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पिंक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा, "मैंने पिंक मैराथन को हरी झंडी दिखाई. महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और आत्म-शक्ति पर ध्यान देना चाहिए, उसके बाद सब कुछ आसान हो जाता है."
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Maharashtra CM Devendra Fadnavis' wife, Amruta Fadnavis, flags off "Pink Marathon" organised by Nagpur Municipal Corporation (NMC) to mark International Women's Day.
— ANI (@ANI) March 8, 2026
She says, "I flagged off the Pink Marathon. Women should focus on her wellness,… pic.twitter.com/1M8NVEAocb - Mar 08, 2026 08:17 IST
Breaking News Today Live Updates: बेल्लारी के गुरुकुल आवासीय विद्यालय में लड़के ने आतंक, एक छात्र की मौत, कई घायल
कर्नाटक के बेल्लारी स्थित एक गुरुकुल आवासीय विद्यालय में एक लड़ने ने शनिवार देर रात जमकर आतंक मचाया. बताया जा रहा है कि रात के खाने के बाद, जब सभी सो रहे थे, तभी लड़के ने अपने सामने दिखने वाले हर व्यक्ति पर हमला कर दिया. उसने पलंग की छड़ लेकर आठ छात्रों पर हमला किया, जिसके एक छात्र की मौत हो गई. जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और छह अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेल्लारी पुलिस के मुताबिक, ये घटना देर रात घटी.
Bellary | A boy went on a rampage at a Gurukul residential school in Bellary. After dinner, when everyone was sleeping, he attacked anyone he could find. He took a bed rod and assaulted eight students, resulting in one death, two serious injuries, and six other children being…
— ANI (@ANI) March 8, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us