/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 01 मार्च 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत से ठंड की विदाई लगभग हो चुकी है. दिन के तापमान के साथ अब रात के तापमान में भी तेजी देखने को मिल रही है. दिन और रात के तापमान में उछाल के साथ ही लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया है. दिल्ली का तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.
वहीं पीएम मोदी आज दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी पुडुचेरी भी जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के जंतर मंतर एक सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नेता मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी आज से पश्चिम बंगाल में 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेगी. ये यात्रा 10 मार्च को कोलकाता में समाप्त होगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 01, 2026 23:49 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने की UAE के राष्ट्रपति से बात
Breaking News Today Live Updates:नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर वहां हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की. इस संबंध में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मजबूती से खड़ा है. पीएम ने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की.
- Mar 01, 2026 23:09 IST
Breaking News Today Live Updates: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर
Breaking News Today Live Updates:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी. मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी भी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
- Mar 01, 2026 21:50 IST
Breaking News Today Live Updates: पटना में खामेनेई की मौत पर ऑल इंडिया शिया कम्युनिटी का विरोध प्रदर्शन
Breaking News Today Live Updates:ईरान के नेता Ali Khamenei के निधन के बाद पटना में ऑल इंडिया शिया कम्युनिटी ने विरोध प्रदर्शन किया. समुदाय के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए सड़कों पर मार्च निकाला और खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई नेतृत्व और इस्लामिक दुनिया में उसके योगदान को याद किया. इस दौरान कई लोगों ने खामेनेई के विचारों और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए एकजुटता दिखाई. आयोजन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में समुदाय के सदस्य शामिल हुए. कम्यूनिटी के नेताओं ने कहा कि खामेनेई का निधन मुस्लिम समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है और उसकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा.
#WATCH | Patna, Bihar: The All India Shia Community held protests in Patna following the death of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei. pic.twitter.com/XjDFYmuhoU
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 21:45 IST
Breaking News Today Live Updates: उदयपुर में 170 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट
Breaking News Today Live Updates:उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील के सुदूर आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्रों—सामोली, खूणा और पिपली—में लगभग 170 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया. इस अवैध फसल की अनुमानित कीमत 275 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. यह कार्रवाई Narcotics Control Bureau (एनसीबी) द्वारा Rajasthan Anti Narcotics Task Force (राजस्थान एएनटीएफ) और राज्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई. अभियान के बाद एनसीबी और एएनटीएफ राजस्थान द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन निगरानी और तलाश अभियान जारी है. Delhi Police ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है.
Around 170 acres of illicit opium cultivation, valued at over Rs 275 crore, were destroyed in the remote tribal & hilly areas of Samoli, Khuna & Pipli in Kotda Tehsil, Udaipur district. A joint operation was carried out by NCB along with Rajasthan ANTF & State Police. Intensive… pic.twitter.com/egWKchTMih
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 21:03 IST
Breaking News Today Live Updates: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, दिल्ली से पश्चिमी देशों की उड़ानें हो सकती हैं प्रभावित
Breaking News Today Live Updates:मिडिल ईस्ट में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात का असर हवाई यात्राओं पर भी पड़ सकता है. Delhi Airport की ओर से जानकारी दी गई है कि पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी, रद्द होने या समय में बदलाव की स्थिति बन सकती है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क कर ताजा फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें. अचानक बदले हालात के कारण शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए बिना पुष्टि किए यात्रा के लिए रवाना न हों.
Due to the evolving political situation in the Middle East, westbound international flights may experience disruptions or schedule changes. Passengers are strongly advised to check with their respective airlines for the most up-to-date flight information before leaving for the… pic.twitter.com/jZxEzIDt5z
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 20:58 IST
Breaking News Today Live Updates: बंगाल में बदलाव का बिगुल, नितिन नवीन का ममता सरकार पर निशाना
Breaking News Today Live Updates:पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 2026 की शुरुआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी महिलाओं को शाम के समय बाहर निकलने से रोकने जैसी बातें करती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. नवीन ने आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण दिया गया और अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों को बाहर किया जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल की सीमाओं को सुरक्षित करना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बदलाव के लिए एकजुट होने की अपील की.
#WATCH | Coochbehar, West Bengal: BJP National President Nitin Nabin attends the launch of the BJP's Parivartan Yatra 2026,
— ANI (@ANI) March 1, 2026
He says, "Mamata Banerjee says that women should not be allowed to go out in the evening... The time has come to throw out the infiltrators whom you had… pic.twitter.com/DqwP7hUvpo - Mar 01, 2026 20:19 IST
Breaking News Today Live Updates: बंगाल के लोग चाहते हैं बदलाव- बीजेपी नेता दिलीप घोष
Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 2026 जारी है. इसमें बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की बहुत जरूरत है. यहां के लोग भी बदलाव चाहते हैं और हमको भी बदलाव की चाहत है. उन्होंने कहा कि हमारे लगभग 5 लाख युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जा रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमारे युवा यहीं रहकर काम करें और बंगाल को आगे बढ़ाएं.
- Mar 01, 2026 19:45 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी करने वाले हैं CCS की बैठक
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीसीएस यानी की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक करने वाले हैं. सरकारी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज रात दिल्ली लौटने के बाद बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा है कि वो तमिलनाडु से लौटने के बाद आज रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे जिसके ये मीटिंग होगी.
- Mar 01, 2026 19:05 IST
Breaking News Today Live Updates: एनडीए आपकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगा- पीएम मोदी
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरै में कहा, 'आज तमिलनाडु की महिलाएं गंभीर संकट में हैं. अपराध बढ़ रहा है; लगभग हर दूसरे दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें आती हैं. इसके अलावा, महिलाएं देख रही हैं कि नशीले पदार्थों के माफिया और शराब के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं. उन्हें याद है कि अम्मा जयललिता के शासनकाल में उनका जीवन कितना बेहतर था. लेकिन मैं तमिलनाडु की हर मां, बहन और बेटी को आश्वस्त करता हूं कि एनडीए सरकार के सत्ता में आते ही हम कानून व्यवस्था पर पूरा ध्यान देंगे. नशीले पदार्थों के माफिया और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. एनडीए आपकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगा.'
#WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Prime Minister Narendra Modi says, "Today, the women of Tamil Nadu are in deep trouble. Crime is increasing; every other day, we hear of some crimes against women. Further, women are seeing their families being destroyed by the drug mafia and… pic.twitter.com/kCip3pMe7K
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 18:44 IST
Breaking News Today Live Updates: खामेनेई की हत्या के विरोध में कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में विरोध प्रदर्शन
Breaking News Today Live Updates: ऑल इंडिया शिया काउंसिल के सदस्यों ने चिक्कमगलुरु में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या इजराइल और अमेरिका के हमलों में हुई थी. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'मेरी बेटी ईरान में इंटर्नशिप कर रही है... वह सुरक्षित है... उसने कहा कि हमारे सर्वोच्च नेता की शहादत से वह बहुत दुखी है.'
#WATCH | Karnataka: Members of the All India Shia Council hold a protest in Chikkamagaluru against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who was killed in Israeli and US strikes.
— ANI (@ANI) March 1, 2026
A protestor says, "My daughter is doing an internship in Iran... She is… pic.twitter.com/pzloUsZNqp - Mar 01, 2026 15:02 IST
Breaking News Today Live Updates: बेंगलुरू में शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत विरोध में किया प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर, लखनऊ के बाद बेंगलुरू में भी शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि इजरायल और अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत हो गई.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Shia Muslims protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/pOJdgVNPe5
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 12:32 IST
Breaking News Today Live Updates: लेह में भी भारी विरोध प्रदर्शन
खामेनेई की मौत पर लेह, लद्दाख में भी भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान शिया मुसलमान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या इजरायल और अमेरिका के हमलों में हुई है.
#WATCH | Leh, Ladakh: Shia Muslims take to the streets to protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/Zc4WNaOnUB
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 12:29 IST
Breaking News Today Live Updates: श्रीनगर से लेकर लखनऊ तक, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे लोग
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में शोक की लहर दौड़ गई है. भारत में भी कई स्थानों पर शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर समेत केंद्र शासित राज्य के कई शहरों में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरा आए और उनकी मौत का विरोध किया. इसके अलाव यूपी की राजधानी लखनऊ में भी खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया. जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं.
#WATCH | Lucknow, UP: Shia community people put up posters and black flags outside their houses and buildings in the Chowk area, mourning the death of Iranian Supreme Commander Ayatollah Ali Khamenei. pic.twitter.com/UeVGdxSbbI
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 11:22 IST
Breaking News Today Live Updates: खामेनेई की मौत पर रामबन में भी विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे शिया मुस्लिम
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत से ईरान के कई शहरों में मातम पसर गया. खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के रामबन में भी शिया मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत हो गई.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Shia Muslims in Ramban protest against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/FcRZD4vVq7
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 08:53 IST
Breaking News Today Live Updates: श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या का विरोध, शिया मुसलमानों ने किया प्रदर्शन
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया. बता दें कि इजरायली और अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत हो गई.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Kashmiri Shia Muslims in Srinagar stage a demonstration against the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, who has been killed in Israeli and US strikes pic.twitter.com/J6S09lk8Fe
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 08:43 IST
Breaking News Today Live Updates: काकीनाडा पहुंचे आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, पीड़ितों के परिजनों से की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन रविवार सुबह काकीनाडा के सरकारी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने वेटलापलेम विस्फोट घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों और घायलों को मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. बता दें कि घायलों का इलाज काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) में चल रहा है.
#WATCH | Kakinada, Andhra Pradesh: Deputy Chief Minister Pawan Kalyan visits the Kakinada Government General Hospital (GGH) to console the families of those who lost their lives and the injured in the Vetlapalem explosion incident.
— ANI (@ANI) March 1, 2026
(Source: Janasena Social Media) pic.twitter.com/bCzZxl2XVC - Mar 01, 2026 08:38 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली एक्साइज मामले की हाईकोर्ट में 9 मार्च को सुनवाई, CBI ने निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती
दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सीबीआई की चुनौती पर 9 मार्च को सुनवाई होनी है. जांच एजेंसी निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दे रही है जिसमें मामले के सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था. इन आरोपियों में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं. दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाही सूची के अनुसार, इस सुनवाई की अध्यक्षता न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ करेगी.
The Delhi High Court is scheduled to hear the CBI’s challenge in the Delhi excise policy case on March 9. The probe agency is contesting a trial court order that discharged all 23 accused in the matter, a group that notably includes former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and…
— ANI (@ANI) March 1, 2026 - Mar 01, 2026 06:53 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी का आज तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा, 2700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी पुडुचेरी भी जाएंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us