Breaking News Today Live Updates: साउथ ब्लॉक इमारत में मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू

Breaking News Today Live Updates: फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा है. जिसके चलते दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है.

Breaking News Today Live Updates: फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा चढ़ने लगा है. जिसके चलते दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 4 January 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 13 फरवरी 2026 और दिन शुक्रवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तेजी से मौसम बदल रहा है. दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में फिर से मामूली गिरावट हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड अब वापस नहीं आएगी.

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सेवा तीर्थ भवन परिसर का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे. केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए कार्यालय कर्तव्य भवन-1 और 2 में होंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा को मिली जीत के जश्न में शामिल होंगे. इसके अलावा, आज सुबह 11 बजे संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रेड यूनियन के लीडर्स से मुलाकात करेंगे. 

आज बंगाल के चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की वर्चुअल बैठक होगी. हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 13, 2026 16:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: साउथ ब्लॉक इमारत में मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू

    Breaking News Today Live Updates: साउथ ब्लॉक इमारत में पीएम मोदी कैबिनेट की अंतिम बैठक आरंभ को चुकी है. पीएमओ आज से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो चुका है. इस बैठक में कई अहम इंफ्रा प्रोजेक्ट पर मुहर लगने की संभावना है.



  • Feb 13, 2026 12:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुनीत अग्रवाल बने थाईलैंड के राजदूत



  • Feb 13, 2026 12:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: संसद में सरोजिनी नायडू को अर्पित की श्रद्धांजलि



  • Feb 13, 2026 11:00 IST

    Breaking News Today Live Updates: वंदे मातरम गजट हो चुका है, सभी देशवासी इसे गाएं

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम का गजट हो चुका है. सभी देशवासियों को वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के रूप में गाना चाहिए. ये बहुत ही गर्व की बात है. गृह मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं.



  • Feb 13, 2026 10:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: विपक्षी सांसदों का संसद में प्रदर्शन



  • Feb 13, 2026 10:19 IST

    Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना नगरपालिका चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू



  • Feb 13, 2026 09:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    राजधानी दिल्ली के कई सारे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए अलग-अलग जगहों पर गई. धमकी के लिए पहला कॉल झंडेवालान में BD तमिल एजुकेशन में सुबह 9.13 बजे किया गया था.



  • Feb 13, 2026 08:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: गुरुग्राम के वेडिंग फार्म में लगी भीषण आग

    गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास एक वेडिंग फार्म में भीषण आग लग गई हैं. सुबह 3:30 बजे फायर ब्रिगेड को आग की जानकारी मिली, जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आगह पर काबू पाया गया. 



  • Feb 13, 2026 08:26 IST

    Breaking News Today Live Updates: अप्रैल में चीन जाएंगे US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे. इस दौरान, वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. 



  • Feb 13, 2026 08:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    दिल्ली के उस्मानपुर में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि मेरठ के असद गैंग का लीडर अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है. पुलिस ने तीनों गुंडों के पैर में गोली मारी है. 



Advertisment