Breaking News Today Live Updates: दो प्रलय मिसाइलों का DRDO ने किया सफल परीक्षण

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत ठंड का कहर जारी है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट कैंसिल की गई हैं.

Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत ठंड का कहर जारी है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट कैंसिल की गई हैं.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 31 December 2025

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: 31 दिसंबर 2025 और बुधवार का दिन है. समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घने कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को रद्द किया गया है.

Advertisment

अयोध्या नगरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर आज रामलला का भव्य अभिषेक किया जाएगा. इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. धार्मिक अनुष्ठान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इस दौरान वे करीब चार घंटे मंदिर परिसर में होने वाले विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे. इसके साथ ही रक्षा मंत्री परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे. बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ये दूसरी वर्षगांठ है.

उधर विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज बांग्लादेश जाएंगे. जहां वे बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेगा.

नए साल के जश्न के बीच आज देशभर में ऑनलाइन डिलीवरी प्रभावित हो सकती है. दरअसल, आज यानी बुधवार को पूरे भारत में गिगवर्कस हड़ताल पर रहेंगे. जिसके चलते ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Dec 31, 2025 22:22 IST

    Breaking News Today Live Updates: भारी भीड़ के कारण मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर रोक

    Breaking News Today Live Updates: भारी भीड़ के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए पंजीकरण कल सुबह तक स्थगित कर दिया गया है.



  • Dec 31, 2025 20:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: IGL ने की कटौती

    IGL ने नए साल में दिल्ली और NCR में अपने कस्टमर्स के लिए डोमेस्टिक PNG की कीमतों में बड़ी कटौती की है. ₹0.70 प्रति SCM की कटौती के बाद दिल्ली में ₹47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति SCM और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM होगी.



  • Dec 31, 2025 16:23 IST

    Breaking News Today Live Updates: DRDO ने दो प्रलय मिसाइलों का सफल परीक्षण किया

    Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के चांदीपुर से डीआरडीओ ने दो प्रलय मिसाइलों का सफल प​रीक्षण किया.



  • Dec 31, 2025 16:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: ईडी की कार्रवाई से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद 

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 जगहों पर छापेमारी की है. बाहुबली इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई है. इसमें भारी मात्रा  में नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं. 



  • Dec 31, 2025 15:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 222 ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया है. इस दौरान पुलिस ने 222 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है. उधमपुर के एसएसपी उधमपुर अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि, "हमने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 222 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है. 139 मामले दर्ज किए गए हैं और 89 को सजा सुनाई गई है. 17 कुख्यात नशीले पदार्थों के तस्करों को पकड़ा गया है. 75 मामलों में 21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. उधमपुर मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला पहला जिला बन गया है और हमने इन मवेशी तस्करों की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है."



  • Dec 31, 2025 13:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे हैं. इस बीच भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ढाका में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारत की जनता और सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की और लोकतंत्र में उनके योगदान को स्वीकार किया."



  • Dec 31, 2025 12:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी, राम जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं. जहां उन्होंने प्रतिष्ठा द्वादशी और राम लला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की पूजा की.



  • Dec 31, 2025 11:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में नव वर्ष से एक दिन पहले उमड़ी भारी भीड़

    Breaking News Today Live Updates: मथुरा जिले के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में नव वर्ष से एक पहले दिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.



  • Dec 31, 2025 10:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का कहर, 140 से ज्यादा उड़ानें रद्द

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते सड़क यातायात से लेकर हवाई सफर तक प्रभावित हुआ है. घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 140 से ज्यादा उड़ानों को कैंसिल किया गया है. इनमें 78 आने वाली फ्लाइट और 70 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं.



  • Dec 31, 2025 10:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: अयोध्या के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राम मंदिर के द्वादशी समारोह में होंगे शामिल

    अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से रवाना हो गए हैं.



  • Dec 31, 2025 10:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: साल का आखिरी सूर्योदय देखने के लिए मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर लगी लोगों की भीड़

    आज साल 2025 का आखिरी दिन है. ऐसे में साल के आखिरी सूर्योदय को देखने को देश के प्रमुख स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी. ऐसा ही कुछ नजारा मुंबई में भी देखने को मिला. जहां गेटवे ऑफ इंडिया पर 2025 का आखिरी सूर्योदय देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे. इस दौरान यहां नारंगी रंग का सूर्य नजर आया.



  • Dec 31, 2025 09:07 IST

    Breaking News Today Live Updates: इस साल के आखिरी सूर्योदय का नेपाल में दिखा अनोखा नजारा, गुलाबी रंग से जगमगा उठा हिमालय

    आज इस साल का आखिरी दिन है. अब से कुछ घंटे बाद लोग नए साल के जश्न में डूब जाएंगे. इससे पहले नेपाल के भोजपुर शहर में 2025 का आखिरी सूर्योदय दिखाई दिया. इस दौरान सूर्य की किरणों से हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं गुलाबी रंग में जगमगा उठीं.



  • Dec 31, 2025 09:03 IST

    Breaking News Today Live Updates: नववर्ष से पहले वृंदावन में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान कृष्ण का ले रहे आशीर्वाद

    नए साल के चलते देशभर के मंदिरों में आज से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. इस बीच वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है.



  • Dec 31, 2025 08:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: साल के अंतिम सूर्योदय को देखने के लिए कन्याकुमारी में उमड़ी लोगों की भीड़

    तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में, 2025 के अंतिम सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए.



  • Dec 31, 2025 07:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं, 60 लोग घायल

    उत्तराखंड के चमोली में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया है. जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब 3 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे. सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment