/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 6 फरवरी 2026 और दिन शुक्रवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा है. लेकिन सर्द हवाओं के चलते अभी भी ठंड का एहसास कम नहीं हुआ है. गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन तेज हवाओं के चलते लोगों को ठंड महसूस होती रही. आज भी मौसम साफ बना हुआ है. उधर पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है.
वहीं पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि इन भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कम थी, जिसके चलते कहीं से भी किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान बातचीत करेंगे. उधर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की इस साल की पहली बैठक में लिए गए फैसलों का आज एलान किया जाएगा.
वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा होगी. इस दौरान सदन में हंगामे के आसार हैं. उधर फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जयपुर के उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश होंगे. बता दें कि आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने सलमान खान को जमानती वारंट देकर तलब किया हुआ है.
वहीं दिल्ली के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले के 3 आरोपियों की जमानत पर आज फैसला आने की उम्मीद है. जबकि सुप्रीम कोर्ट आज जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की याचिका पर सुनवाई करेगी. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 06, 2026 23:16 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्णिया सांसद को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची पटना पुलिस, समर्थकों की जुटी भीड़
Breaking News Today Live Updates: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर पटना पुलिस उनके आवास पहुंची है. इस दौरान उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है. हालांकि किस मामले में पुलिस उनको गिरफ्तार करने पहुंची है ये अब तक साफ नहीं हो सका है.
- Feb 06, 2026 22:27 IST
Breaking News Today Live Updates: U-19 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
Breaking News Today Live Updates: ICC Under 19 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इसके लिए PM मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, 'भारत की क्रिकेट की प्रतिभा चमक उठी! हमें वर्ल्ड कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी असाधारण स्किल का परिचय दिया. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.'
India’s cricketing talent shines!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming… - Feb 06, 2026 20:12 IST
Breaking News Today Live Updates: रिश्वतखोरी के आरोप में पुणे में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के 2 अधिकारी गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates:CBI ने पुणे में रिश्वत लेने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.
CBI has arrested two military engineering services officers in Pune for taking a bribe. pic.twitter.com/hETitIjHlG
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 19:30 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के लक्ष्मी बाई नगर स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के सफदरजंग के पास लक्ष्मी बाई नगर एनडीएमसी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
#WATCH | Delhi | A massive fire broke out at an NDMC godown in the Safdurjung area. Eight fire engines are at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/iCeawz033c
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 17:53 IST
Breaking News Today Live Updates: लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद
Breaking News Today Live Updates:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां विभूति खंड इलाके में निर्माणाधीन होटल में आग लग गई. इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में लगी हैं. रिपोर्ट के अनुसार विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक होटल का निर्माण चल रहा है, जहां शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे धुआं निकलने लगा. इस गुबार को उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हैं.
- Feb 06, 2026 17:45 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में वोटिंग से पहले बवाल, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में फिर से बवाल मच गया है. यहां इंकलाब मंच के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. बता दें कि बांग्लादेश में दो साल में दूसरी बार नई सरकार चुनने की तैयारी हो रही है. साल 2024 में छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बांग्लादेश में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को गिरा दिया था. इसके बाद 12 फरवरी को करीब 13 करोड़ वोटर पहली बार राष्ट्रीय चुनाव में वोट देंगे.
- Feb 06, 2026 16:55 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना में भी वोटर लिस्ट सुधार(SIR ) की कवायद होगी शुरू, चुनाव आयोग ने दी जानकारी
Breaking News Today Live Updates: अब तेलंगाना में भी वोटर लिस्ट सुधार यानी कि SIR की कवायद शुरू हो चुकी है. गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने बताया कि शेड्यूल अप्रैल-मई 2026 के दौरान घोषित होने की उम्मीद है.
- Feb 06, 2026 16:35 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, गृह मंत्री अमित शाह कर रहे अध्यक्षता
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में इस वक्त उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक आयोजित हो रही है. इसकी गृह मंत्री अमित शाह अध्यक्षता कर रहे हैं. इसमें LG मनोज सिन्हा सहित मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद हैं.
- Feb 06, 2026 15:32 IST
Breaking News Today Live Updates: रूस के रक्षा मंत्री अलेक्सेव को राजधानी मॉस्को की एक रिहायशी इमारत में मारी गोली
रूस के रक्षा मंत्री अलेक्सेव पर राजधानी मॉस्को में हमले की खबर है. जानकारी के मुताबिक, एक रिहायशी इमारहत में रक्षा मंत्री को गोली मारी गई. अधिकारियों ने बताया कि एक सीनियर रूसी अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- Feb 06, 2026 15:00 IST
Breaking News Today Live Updates: यूपी में बढ़ाया गया SIR के दावे-आपत्तियों का समय, 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय बढ़ा दिया है. अब मतदाता 6 मार्च 2026 तक फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर अपना नाम जुड़वा या उसमें संशोधन कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि ये समयसीमा पहले 6 फरवरी तक थी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने बताया कि राज्य में 27 अक्टूबर से विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि फाइनल सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी.
- Feb 06, 2026 13:52 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत की बड़ी कार्यवाई
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र के तहत ऐसे लोगों को खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार दिखाकर रील अपलोड करने हैं. दिल्ली पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है जो लोग हथियार बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और अलग-अलग हथियारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं. इन्हीं हथियारों के दम पर अपराधी राजधानी में वारदातों को अंजाम देते हैं. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं. दिल्ली पुलिस इस मामले में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.
- Feb 06, 2026 13:48 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान हाईकोर्ट को आज फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, 2 महीने में 7 बार मिली धमकी
राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर और जोधपुर को आज एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिससे दोनों परिसरों में हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट रजिस्ट्रार को सुबह लगभग 11 बजे एक ईमेल मिला. जिसमें कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया था. सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जयपुर स्थित सत्यमेव जयते भवन और जोधपुर हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया. जजों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया. लेकिन तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. बता दें कि बीते दो महीने में राजस्थान हाईकोर्ट को सात बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.
- Feb 06, 2026 13:45 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी के राज्यसभा में दिए बयान पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खरगे ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी के भाषण को रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी जितने घटिया बात उन्होंने बोली है, उन बातों का मैं जरूर रिप्लाई देना चाहता हूं. क्योंकि झूठे बातों को दोहराना उनका हमेशा एक काम रहा है. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि संसद के उनके 97 मिनट के भाषण में, हमारी बातों का एक भी रिप्लाई नहीं दिया सिर्फ 100 साल का, 75 साल का, 50 पचास साल की बात करते रहे.
प्रधानमंत्री जी के भाषण को react करने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी जितने घटिया बात उन्होंने बोली है, उन बातों का मैं जरूर reply देना चाहता हूँ। क्योंकि झूठे बातों को दोहराना उनका हमेशा एक काम रहा है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि Parliament के उनके 97 Minutes के भाषण में, हमारी… pic.twitter.com/h12P6QLPRh
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 12:40 IST
Breaking News Today Live Updates: संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
संसद का बजट सत्र जारी है, लेकिन लोकसभा में आज भी विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही को सोमवार (9 फरवरी) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH | Opposition MPs protest against the government at the Makar Dwar of the Parliament pic.twitter.com/xHHSmUcnio
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 12:00 IST
Breaking News Today Live Updates: अजीत पवार के विमान हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट आई सामने
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान हादसे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लेंडिंग का कॉल लिया जाना. वहीं ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी का काम जारी है. डेटा रिकवरी के बाद पूरी जांच रिपोर्ट सामने आएगी.
- Feb 06, 2026 11:07 IST
Breaking News Today Live Updates: ईडी की गुरुग्राम यूनिट की बड़ी कार्रवाई, रिशा इंडस्ट्रीज केस में पूर्व रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम जोनल ऑफिस से बड़ी कार्रवाई करते हुए रिशा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के पूर्व रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) अरविंद कुमार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी 3 फरवरी 2026 को की गई, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया गया. अदालत ने ईडी को 8 दिन की कस्टडी दी है. इस मामले में इससे पहले कंपनी के पूर्व प्रमोटर और निलंबित मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुप्ता को भी PMLA के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है.
- Feb 06, 2026 11:05 IST
Breaking News Today Live Updates: 'सबूत दें 24 घंटे में होगी कार्रवाई', नीट छात्रा की मौत के मामले राबड़ी के आरोपों पर बोले सम्राट चौधरी
बिहार की राजधानी पटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि राबड़ी देवी के पास यदि कोई सबूत है तो पेश करें, उसके ऊपर 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी मंत्री का बेटा और मंत्री शामिल है तो उसके ऊपर भी 24 घंटे में कार्रवाई होगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि, हम बेटियों के सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी या तो सबूत दें और सबूत नहीं दे रही हैं तो इसका मतलब है वह सबूत को छुपा रही हैं.
- Feb 06, 2026 10:37 IST
Breaking News Today Live Updates: पंजाब में आप नेता की हत्या
पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह एक आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई है. घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर की है. हमलावरों ने 15-16 राउंड गोलीबारी की थी, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह ज्यादा खून बहना था. उनके शरीर में पांच गोलियां लगी थीं.
- Feb 06, 2026 10:03 IST
Breaking News Today Live Updates: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के अबुझमाद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो और नक्सलियों के मौत की खबर है. आज सुबह दो नक्सलियों के शव इलाके से बरामद किए गए. अब तक कुल 3 शव बरामद किए जा चुके हैं. इसके पास से एक AK-47 और एक SLR राइफल भी बरामद की गई है. तीनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं गढ़चिरोली पुलिस के मुताबिक, अबुझमाद के घने जंगल से आज सुबह एयरलिफ्ट करके भामरागड के पास के उप जिला अस्पताल लाए गए घायल C60 जवान दीपक चिन्ना मदवी ने दम तोड़ दिया. जबकि एक अन्य जवान जोगा मदवी को भी गोली लगी थी जो अब खतरे से बाहर है.
Abujhmaad anti-Naxal operation | Bodies of two naxals have been retrieved from the area this morning. A total of 3 bodies have been recovered till now, along with one AK-47 and one SLR. The identity of all three naxals is yet to be established: Gadchiroli Police, Maharashtra…
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 09:58 IST
Breaking News Today Live Updates: चेन्नई एयरपोर्ट पर 8 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, बैंकॉक से लेकर आए थे दो यात्री
चेन्नई एयरपोर्ट पर 8 करोड़ रुपये की कीमत का गांजा जब्त किया गया है. चेन्नई एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बैंकॉक से चेन्नई पहुंचे दो यात्रियों से लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा जब्त किया है.
Tamil Nadu | Officials of the Narcotics Control Bureau and the Customs Department seize eight kilograms of high-grade ganja valued at approximately Rs 8 crore from two passengers who arrived in Chennai from Bangkok: Chennai Airport Police pic.twitter.com/6cbX3BciA2
— ANI (@ANI) February 6, 2026 - Feb 06, 2026 09:55 IST
Breaking News Today Live Updates: क्या रेपो रेट में होगा बदलाव? RBI सुबह 10 बजे करेगा मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान
भारतीय रिजर्व बैंक आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति की बैठक में हुए फैसलों का एलान करेगा. बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समित की बैठक बुधवार यानी 4 फरवरी से शुरू हुई थी. माना जा रहा है कि आरबीआई इस बार रेपो रेट में कुछ बदलाव कर सकता है. जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा.
- Feb 06, 2026 08:14 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, एक घायल
दिल्ली के आरके पुरम में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश का हाफ एनकाउंटर कर दिया. जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई. उसके बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके साथ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
- Feb 06, 2026 08:00 IST
Breaking News Today Live Updates: मणिपुर के चुराचंदपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव
मणिपुर के चुराचंदपुर में एक बार फिर से गुरुवार को हिंसा भड़क गई. इस दौरान भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया. बता दें कि ये हिंसा तब भड़की जब सैकड़ों की संख्या में लोग मणिपुर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेमचा किपगेन और लोसी डिखो के विरोध में सड़कों पर उतर आए.
#WATCH | Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur against Nemcha Kipgen and Losii Dikho, taking oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur
— ANI (@ANI) February 6, 2026
Police use tear gas to disperse the protestors (05.02) pic.twitter.com/SQI9vpnjho - Feb 06, 2026 07:35 IST
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा' में करेंगे स्टूडेंट्स से बात, सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देशभर के स्टूडेंट्स के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के बातचीत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव को खत्म करने और परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स देंगे.
- Feb 06, 2026 07:33 IST
Breaking News Today Live Updates: सिक्किम में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 दर्ज की गई तीव्रता
पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1.09 बजे आया. जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई. उसके बाद रात 1.15 बजे 3.1 और रात 2 बजकर 3 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद 2.20 बजे 3.9 और ढाई बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. यही नहीं 2.43 बजे 2.4, 2.56 बजे 2.4, 2.59 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. इसके बाद तीन बजकर 11 मिनट पर 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं 3.36 बजे 2.8, 3.52 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप आया. उसके बाद 4 बजकर 57 मिनट पर 2.2 तीव्रता का भूकंप आया. जबकि 5.29 बजे 2.9 तीव्रता का भूकंप आया.
EQ of M: 2.9, On: 06/02/2026 05:29:19 IST, Lat: 27.43 N, Long: 88.43 E, Depth: 5 Km, Location: Namchi, Sikkim.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 6, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@Ravi_MoES@Dr_Mishra1966@ndmaindiapic.twitter.com/WJqdtiys70
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us