/newsnation/media/media_files/2025/12/28/breaking-news-today-live-updates-28-december-2025-12-28-07-46-12.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Highlights: आज 28 दिसंबर 2025 और रविवार का दिन है. दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उधर पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है. जिसका असर भी मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अभी भी ठंड के साथ प्रदूषण का प्रकोप झेल रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'मन की बात' बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए आज देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का ये 129वां एपिसोड होगा. जिसे सभी आकाशवाणी केंद्रों के अलावा डीडी न्यूज समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी सुना जा सकेगा. कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा.
वहीं कांग्रेस आज अपना 140वां स्थापना दिवस मनाएगी, जिसके लिए पार्टी ने देशभर में मंडल और पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की है. उधर कर्नाटक के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगीं. ऐसा करने वाली वे देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा में आज शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की जनरल बॉडी की मीटिंग होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Dec 29, 2025 00:11 IST
Breaking News Today Live Updates: उन्नाव रेप केस में आज होगी SC में सुनवाई
Breaking News Today Live Updates:उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. अदालत आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली CBI की याचिका पर सुनवाई करेगी.
- Dec 29, 2025 00:07 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली रोड स्टंट वायरल वीडियो मामले पर एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर कारों से स्टंट और लापरवाह ड्राइविंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
- Dec 28, 2025 19:01 IST
Breaking News Today Live Updates: AAP ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची को जारी किया
Breaking News Today Live Updates: बीएमसी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची को जारी की. पार्टी अब तक 51 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर चुकी है.
- Dec 28, 2025 17:22 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता के समर्थक भिड़े
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर पर उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और पीड़िता के समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों गुटों में काफी कहासुनी देखी गई.
- Dec 28, 2025 14:14 IST
Breaking News Today Live Updates: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारे में खाया लंगर
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को चंडीगढ़ से खरखोदा जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने रास्ते में राजमार्ग पर स्थित शरीफगढ़ और रामगढ़ गांवों में अपना काफिला रोका और गुरुद्वारे में लंगर और प्रसाद ग्रहण किया.
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini, while travelling from Chandigarh to Kharkhoda, stopped at Sharifgarh village and Ramgarh village on the highway to partake in the langar and prasad at the Gurdwara.
— ANI (@ANI) December 28, 2025
(Source: DPR) pic.twitter.com/FGu7yR0f0e - Dec 28, 2025 14:11 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी को बड़ा झटका, 30 नेताओं ने दी इस्तीफे की धमकी
बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, जामात-ए-इस्लामी के साथ नेशनल सिटीजन पार्टी के प्रस्तावित गठबंधन को लेकर स्नीम जारा ही असहज नहीं हैं बल्कि कलह के केंद्र में पार्टी के 30 शीर्ष नेताओं भी हैं जिन्होंने जामात-ए-इस्लामी के साथ प्रस्तावित गठबंधन का कड़ा विरोध किया है. इसके साथ ही उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की भी धमकी दी है. इन नेताओं पूर्व सांसद और जिला अध्यक्ष तक शामिल हैं. ढाका में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठबंधन पार्टी के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के खिलाफ है.
- Dec 28, 2025 11:47 IST
Breaking News Today Live Updates: बीएमसी चुनाव के लिए सपा ने जारी की उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर रही हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी बीएमसी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
Mumbai, Maharashtra: The Samajwadi Party has released its second list of candidates for the BMC elections. pic.twitter.com/3Lsmre1qs1
— IANS (@ians_india) December 28, 2025 - Dec 28, 2025 08:48 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में 30-35 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, भारतीय सेना को जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर में 30-35 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं. साथ ही नए साल से पहले पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. माना जा रहा है कि नए साल और त्योहारी सीजन में आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
- Dec 28, 2025 08:45 IST
Breaking News Today Live Updates: म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध के बीच तख्तापलट के बाद पहली बार हो रहा चुनाव
म्यांमार में चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंकने के करीब पांच साल बाद चुनाव हो रहे हैं. म्यांमार में कड़ी सुरक्षा के बीच आज वोट डाले जा रहे हैं. बता दें कि यह चुनाव फरवरी 2021 में सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से जुंटा द्वारा आयोजित पहला राष्ट्रव्यापी चुनाव है. इस सत्ता पर कब्ज़े ने देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया और देश को एक गृहयुद्ध में धकेल दिया. जो अभी तक जारी है. सेना का दावा है कि यह चुनाव लोकतंत्र की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा, हालांकि, विपक्षी समूहों और मानवाधिकार संगठनों ने इस चुनाव को जुंटा शासन को जारी रखने की वैधता प्रदान करने के लिए उठाया गया कदम बताकर खारिज किया है.
- Dec 28, 2025 08:09 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्वोत्तर के साथ पश्चिम बंगाल में भी दिख रहा ठंड का असर
पश्चिम बंगाल में भी इनदिनों ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. आज भी राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पश्चिम मेदिनीपुर में भी रविवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला. जिसके चलते दृश्यता कम हो गई. मौसम विभाग ने आज यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है.
#WATCH | West Bengal | Poor visibility in Paschim Medinipur due to dense fog. IMD forecasts a minimum temperature of 11°C in the city. pic.twitter.com/UK2vC8pLhl
— ANI (@ANI) December 28, 2025 - Dec 28, 2025 08:04 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 129वें एपिसोड का प्रसारण आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का आज प्रसारण किया जाएगा. ये इस कार्यक्रम का 129वां एपिसोड होगा. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओंऔर 29 बोलियोंके साथ-साथ11 विदेशी भाषाओंमें किया जाता है. जिसमें फ्रेंच, चीनी, अरबी और पश्तो जैसी भाषाएं शामिल हैं. जिसके चलते पीएम मोदी का ये कार्यक्रम देश के साथ-साथ दुनिया के कोने-कोने में पहुंच सके.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us