/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 7 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में भी दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. जबकि पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी हो रही है. जिससे चलते मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के वक्त लोगों को अभी भी ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश की आशंका जताई है.
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर तीसरी बार मलेशिया की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मलेशिया के अपने समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ भारत और मलेशिया द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे. वहीं आज बीएमसी के मेयर के नाम की घोषणा हो सकती है
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 07, 2026 13:21 IST
Breaking News Today Live Updates: सीबीआई ने बीआईएस के एक वैज्ञानिक को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
सीबीआई ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (बीआईएस) के एक वैज्ञानिक को 70,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.CBI apprehends BIS Scientist for taking a bribe of Rs 70,000 pic.twitter.com/XZigFDY2vU
— ANI (@ANI) February 7, 2026 - Feb 07, 2026 13:18 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के सरिता विहार स्थित पैसिफिक मॉल में आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
राजधानी दिल्ली के सरिता विहार स्थित पैसिफिक मॉल में आग लगने की घटना सामने आई है. दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, मॉल में निर्माणाधीन थिएटर में आग लगी है.
A fire incident has been reported in the Pacific Mall in Sarita Vihar. Six fire tenders rushed to the spot. Fire reported from the underconstruction theater at the mall: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) February 7, 2026 - Feb 07, 2026 11:15 IST
Breaking News Today Live Updates: नोएडा के सेक्टर 78 की सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में पांच साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला
नोएडा के सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में पांच साल के एक बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चा दुकान से चॉकलेट खरीदकर वापस लौट रहा था, तभी दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई और वह बुरी तरह डर गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया और बच्चे को बचाया.
- Feb 07, 2026 11:11 IST
Breaking News Today Live Updates: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अंतरिम मुक्त व्यापार पर हाल ही में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर लगभग 1:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है.
Union Minister for Commerce and Industry, Piyush Goyal, will be addressing a press conference today regarding the recently issued India-US Joint Statement on interim free trade. The briefing is expected to commence at approximately 1:30 PM. pic.twitter.com/0BmLbhdW4X
— ANI (@ANI) February 7, 2026 - Feb 07, 2026 10:03 IST
Breaking News Today Live Updates: मलेशिया दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- भारतीय समुदाय से मिलने को उत्सुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए. पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है. मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं. हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना होगा. मैं मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं."
Prime Minister Narendra Modi's departure statement ahead of his visit to Malaysia, "The historic ties between India and Malaysia have seen steadfast progress in recent years. I look forward to my discussions with Prime Minister Anwar Ibrahim, and further enhancing our… https://t.co/KoWnLgTkvNpic.twitter.com/jcjGVoZOAG
— ANI (@ANI) February 7, 2026 - Feb 07, 2026 09:14 IST
Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत; बचाव अभियान जारी
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में शुक्रवार देर रात एक कार नहर में गिर गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा इटारसी में पुराने भोपाल-बेतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथरौटा नहर पुल के पर हुआ. नगर निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया, "हमें रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक कार पथरौटा नहर में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन शव बरामद किए गए. आगे की जांच जारी है."
#WATCH | Narmadapuram, MP | Three people died after their car plunged into a canal near the Patharauta Canal Bridge on the old Bhopal–Betul National Highway in Itarsi last night.
— ANI (@ANI) February 7, 2026
Town Inspector Sanjeev Singh says, "We received information around 12 am that a car had plunged into… pic.twitter.com/w9YYw4zfBb - Feb 07, 2026 09:11 IST
Breaking News Today Live Updates: मथुरा में हुए सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
मथुरा जिले में एमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं.
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has taken cognisance of the road accident in Mathura district. CM Yogi expressed condolences to the bereaved families. The Chief Minister directed officials to immediately reach the spot and expedite relief efforts.
— ANI (@ANI) February 7, 2026 - Feb 07, 2026 07:45 IST
Breaking News Today Live Updates: आज से दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर करेंगे समीक्षा
पीएम मोदी आज से दो दिवसीय मलेशिया की यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी की ये यात्रा 7 और 8 फरवरी तक रहेगी. पीएम मोदी का ये तीसरा मलेशिया दौरा है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us