/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today LIVE Updates: आज 8 फरवरी 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुद्दों पर हलचल बनी हुई है. रूस के उफा शहर की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर चार भारतीय छात्रों समेत 6 लोगों को घायल कर दिया, जिससे विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठे. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद मेड इन इंडिया उत्पादों को चीन पर बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है. मलेशिया में पीएम मोदी की यात्रा का आज दूसरा दिन है. कुआलालंपुर में अगले कुछ घंटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच अहम बातचीत होने वाली है, जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, देशभर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश, बर्फबारी और मौसम में अस्थिरता का अलर्ट जारी किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है. वे यहां नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा ऑपरेशन प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा करेंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम-@newsnationtv फेसबुक-@NewsNationChannelयूट्यूब-@NewsNationTV
- Feb 08, 2026 12:53 IST
Breaking News Today LIVE Updates: नोएडा सेक्टर 142 में एक मकान गिरा
Breaking News Today LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 142 में एक मकान गिरने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मलबे में दो लोगों के दबे होने की सूचना है. फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है.
- Feb 08, 2026 12:09 IST
Breaking News Today LIVE Updates: पीएम मोदी ने मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Breaking News Today LIVE Updates:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय मूल के लोगों (PIOs) और मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की.
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi meets People of Indian Origin (PIOs) and Malaysian Delegation in Kuala Lumpur.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/q1CCtGJWw6 - Feb 08, 2026 11:30 IST
Breaking News Today LIVE Updates: हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को लेकर क्या कहा?
Breaking News Today LIVE Updates: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई से कथित संबंधों वाले पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बारे में बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “ये बहुत गंभीर आरोप हैं. जब एक मौजूदा सांसद और कांग्रेस पार्टी के उप नेता इसमें शामिल होते हैं, तो यह और भी गंभीर हो जाता है. जांच असम पुलिस SIT ने की थी, हमारे CID पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. कल, रिपोर्ट देखने के बाद, राज्य कैबिनेट की राय है कि इस मामले की जांच एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए और हमने आगे की जांच के लिए मामले को गृह मंत्रालय को भेजने का फैसला किया है. केंद्र सरकार से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद मामला केंद्र सरकार को ट्रांसफर कर दिया जाएगा."
#WATCH | Dispur: Speaking on Pakistani national Ali Tauqeer Sheikh with alleged links to Congress MP Gaurav Gogoi's wife Elizabeth Gogoi, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...These are very important allegations. When a sitting MP and the Deputy Leader of Congress party is… pic.twitter.com/6Wj2oAtRk1
— ANI (@ANI) February 8, 2026 - Feb 08, 2026 11:02 IST
Breaking News Today LIVE Updates: सीएम रेखा गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
Breaking News Today LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, “आज मैं विधानसभा के रिपोर्ट कार्ड के बारे में बात करने जा रही हूं, जो मैंने आज आपको पेश किया है. इस रिपोर्ट कार्ड में इस विधानसभा के लिए 250 करोड़ रुपये के काम और 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. इस बुकलेट में, मैंने उन कामों के बारे में बताया है जो हमने पिछले एक साल में पूरे किए हैं या शुरू किए हैं, साथ ही उन योजनाओं के बारे में भी बताया है जिन्हें हमने बनाया है और लागू करना शुरू कर दिया है. हम सालों से इस डिस्ट्रिक्ट पार्क के रीडेवलपमेंट के बारे में सोच रहे थे. मुझे आज यहां नए गेट के रीडेवलपमेंट, फुटपाथ की मरम्मत, फव्वारे की जगह, शौचालयों के रीडेवलपमेंट और दीवारों के रीडेवलपमेंट का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है. न सिर्फ डिस्ट्रिक्ट पार्क में बल्कि पूरी विधानसभा और सभी DDA पार्कों में, अब फव्वारों पर काम शुरू हो गया है.”
#WATCH | Delhi Chief Minister Rekha Gupta says, "...Today, I am going to talk about the report card of the Vidhan Sabha, which I presented to you today. This report card includes work worth Rs 250 crores for this Vidhan Sabha and major projects worth Rs 10,000 crores. In this… https://t.co/kcrUw4vqmBpic.twitter.com/RZB4yPMgbd
— ANI (@ANI) February 8, 2026 - Feb 08, 2026 10:52 IST
Breaking News Today LIVE Updates: बांग्लादेश में हिंदू नेता की जेल में मौत
Breaking News Today LIVE Updates: बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की मौत का मामला सामने आ रहा है. इसी कड़ी में रविवार को भी एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकरी के मुताबिक हिंदू नेता और पूर्व जल संसाधन मंत्री रमेशचंद्र की बांग्लादेश में पुलिस कस्टडी के दौरान मौत हो गई. वे 86 वर्ष के थे और बीते डेढ़ साल से जेल में ही थे. उनकी मौत ने न सिर्फ राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि जेल में बंद पूर्व मंत्रियों और नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
- Feb 08, 2026 09:59 IST
Breaking News Today LIVE Updates: सूरजकांड हादसे में दो लोगों की मौत
Breaking News Today LIVE Updates: हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक झूला गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए, घटना के बाद मेला बंद कर जांच शुरू हुई.
#WATCH | Faridabad, Haryana: Visuals from Surajkund Mela where a joyride collapsed yesterday, injuring 12 people.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
One Police Inspector died while trying to save people. pic.twitter.com/g5iTxyzCNp - Feb 08, 2026 09:12 IST
Breaking News Today LIVE Updates: रूस में भारतीय छात्रों पर हमला
Breaking News Today LIVE Updates: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां उफा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक 15 वर्षीय युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत का माहौल है.
An unfortunate incident of attack has occurred in Ufa. Several persons including four Indian students have been injured. The Embassy is in touch with the authorities and the officials from the Consulate in Kazan are on their way to Ufa to provide assistance to the injured…
— India in Russia (@IndEmbMoscow) February 7, 2026 - Feb 08, 2026 08:37 IST
Breaking News Today LIVE Updates: जापान में मध्यावधि संसदीय चुनाव आज
Breaking News Today LIVE Updates: आज (8 फरवरी) जापान में मध्यावधि संसदीय चुनाव हो रहा है. प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने जनता का समर्थन हासिल करने के लिए यह चुनाव बुलाया है.
【緊急メッセージ】※拡散希望
— 自民党広報 (@jimin_koho) February 7, 2026
高市早苗総裁より皆さまへの心からお願いです。
ぜひご覧いただき、自民党候補者へのご支援をお願いいたします!#高市早苗#衆院選2026#日本列島を強く豊かに@takaichi_sanaepic.twitter.com/TFctsfgGgj - Feb 08, 2026 07:59 IST
Breaking News Today LIVE Updates: पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधामंत्री के बीच बैठक शुरू
Breaking News Today LIVE Updates: आज (8 फरवरी) कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच बैठक की औपचारिक शुरुआत हो गई है.
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour.
(Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2 - Feb 08, 2026 07:44 IST
Breaking News Today LIVE Updates: पीएम मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Breaking News Today LIVE Updates: मलेशिया के कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरदाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया.
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC - Feb 08, 2026 07:35 IST
Breaking News Today LIVE Updates: पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधामंत्री के बीच बैठक आज
Breaking News Today LIVE Updates:मलेशिया में आज (8 फरवरी) पीएम मोदी की यात्रा का दूसरा दिन है. अगले कुछ घंटों में कुआलालंपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच अहम बातचीत होने वाली है, जिसमें कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद जताई जा रही है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi emplanes for Malaysia.
— ANI (@ANI) February 7, 2026
At the invitation of the Prime Minister of Malaysia, Dato’ Seri Anwar Ibrahim, PM Modi is on a two-day visit to Malaysia. pic.twitter.com/qrEkzyExbG - Feb 08, 2026 07:26 IST
Breaking News Today LIVE Updates: कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी
Breaking News Today LIVE Updates: राजस्थान के कोटा के तलवंडी इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए, राहत-बचाव कार्य रात तक जारी रहा.
Kota, Rajasthan: Rajiv Dutta, OSD to the Lok Sabha Speaker, says, "Seven people are safe. Some have injuries to their legs, others to their necks, and one person has died. Even those who were standing near the building were also injured" pic.twitter.com/znZkJi3INo
— IANS (@ians_india) February 7, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us