/newsnation/media/media_files/2025/12/25/breaking-news-today-live-updates-25-december-2025-2025-12-25-06-58-20.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Highlights: आज 25 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ जाएंगे. जहां वे पूर्व पीएम वाजपेयी को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की भी आज जयंती है. उनकी जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल जाएंगे. जहां वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
उधर बांग्लादेश में अभी भी भारी तनाव बना हुआ है. छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद देश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर पहुंच गया है. इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान लंदन से बांग्लादेश लौटेंगे. वह करीब 17 साल बाद स्वदेश लौट रहे हैं.
वहीं उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते समूचे मैदानी इलाके ठंड से कांप रहे हैं. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद GRAP-4 पाबंदियां हटा ली गई हैं.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Dec 26, 2025 00:17 IST
Breaking News Today Live Updates: हम मिलकर बांग्लादेश बनाएंगे- बीएनपी नेता तारिक रहमान
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में बीएनपी नेता तारिक रहमान का एक बयान सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि हम मिलकर बांग्लादेश का निर्माण करना चाहते हैं. इसके लिए उनके पास एक योजना है. उन्होंने आगे कहा कि तब तक आप लोगों को शांति बनाए रखना होगा.
"I have a plan for my country, we want to build Bangladesh together," says BNP leader Tarique Rahman; urges people to maintain peace
— ANI Digital (@ani_digital) December 25, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/MDq6yj2n1z#TariqueRahman#Bangladesh#BNPpic.twitter.com/7GKInqe7Iw - Dec 26, 2025 00:12 IST
Breaking News Today Live Updates: शिमला में टर्मिनेट डॉक्टर की बहाली की उठी मांग
Breaking News Today Live Updates: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टर्मिनेट डॉक्टर की बहाली की मांग उठी है. इसको लेकर कल रेजिडेंट डॉक्टर कैजुअल लीव पर जाएंगे.
- Dec 25, 2025 20:51 IST
Breaking News Today Live Updates: सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के दीपू दास के पिता से बात की
Breaking News Today Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश में भीड़ की ओर से पीट-पीटकर मार दिए गए दीपू चंद्र दास के पिता रबीलाल चंद्र दास से बातचीत की.
- Dec 25, 2025 18:47 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या
Breaking News Today Live Updates:बांग्लादेश में दीपू दास के बाद एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल को पीट-पीटकर मार डाला।
- Dec 25, 2025 17:34 IST
Breaking News Today Live Updates: खराब मौसम की वजह से इंडिगो की 67 फ्लाइट रद्द
Breaking News Today Live Updates: खराब मौसम और ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से इंडिगो ने देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से 67 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है.
- Dec 25, 2025 15:18 IST
Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के गंजम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर
ओडिशा के गंजम जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. जिसमें 1.1 करोड़ का इनामी नक्सली समेत चार नक्सली मारे गए हैं. जिसमें 1.1 करोड़ के इनामी नक्सली का नाम गणेश उइके बताया जा रहा है. ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुराना ने बताया कि, "गंजम जिले की सीमा पर नक्सल विरोधी एक बड़ा संयुक्त अभियान चल रहा है. आज सुबह ओडिशा पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत चार नक्सलियों को मार गिराया. वह ओडिशा में सभी माओवादी गतिविधियों का प्रमुख था. सुरक्षा बलों ने आज उसे मार गिराया है और मेरा मानना है कि इससे ओडिशा में माओवादी आतंक की कमर टूट गई है और राज्य में माओवादी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा. केंद्रीय गृह मंत्री मोदी द्वारा मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त करने के आह्वान के बाद, ओडिशा पुलिस इस लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए पूरी लगन से काम कर रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे सफल होंगे."
#WATCH | Bhubaneswar: Top Maoist leader Ganesh Uike, carrying Rs1.1 crore bounty, killed in encounter
— ANI (@ANI) December 25, 2025
Odisha DGP Yogesh Bahadur Khurania says, "A major anti-Naxal joint operation is underway on the border of Ganjam district. This morning, the Odisha Police and security forces… pic.twitter.com/nF8uNwLktb - Dec 25, 2025 12:15 IST
Breaking News Today Live Updates: सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लाजपतनगर में किया अटल कैंटीन का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री खट्टर भी रहे साथ
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरुआत की गई. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लाजपत नगर में 'अटल कैंटीन' का उद्घाटन किया.
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta and Union Minister Manohar Lal Khattar inaugurate 'Atal Canteen' at Lajpat Nagar on the occasion of the 101st birth anniversary of Atal Bihari Vajpayee. pic.twitter.com/gUpKYRt02S
— ANI (@ANI) December 25, 2025 - Dec 25, 2025 11:45 IST
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु में हुआ भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत
Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु केथिट्टाकुडी के पास देर रात (24 दिसंबर) एक भयानक सड़क हादसा हुआ. इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं थी. हादसे का कारण बस का टायर फटना बताया जा रहा है.
#WATCH | Tamil Nadu | Cuddalore District Collector Thiru Sibi Adhithya Senthil Kumar says, "Yesterday in Cuddalore district, a tragic road traffic accident happened near Thittakudi, where a government SETC bus travelling from Trichy to Chennai collided with two cars. Nine people… pic.twitter.com/E4mW5JuiLZ
— ANI (@ANI) December 25, 2025 - Dec 25, 2025 10:01 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने दी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जानें क्या कुछ कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "सभी को शांति, करुणा और आशा से भरी आनंदमयी क्रिसमस की शुभकामनाएं. ईश्वर करे यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें."
Wishing everyone a joyous Christmas filled with peace, compassion and hope. May the teachings of Jesus Christ strengthen harmony in our society.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025 - Dec 25, 2025 08:50 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का कहर जारी, आगरा में ताज महल के आसपास छाया घना कोहरा
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का कहर जारी है. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. इस बीच आगरा में भी घना कोहरा देखने को मिला. जहां ताज महल के आसपास कोहरे की घनी परत देखी गई.
#WATCH | Agra | Taj Mahal covered in fog as the cold wave continues. IMD forecasts the minimum temperature at 11° C. pic.twitter.com/llZwX3sCMb
— ANI (@ANI) December 25, 2025 - Dec 25, 2025 07:45 IST
Breaking News Today Live Updates: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
अलीगगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बुधवार शाम एक प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रोफेसर की हत्या से कैंपस में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एएमयू के एबीके हाई स्कूल में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश पर बाइक सवार हमलावरों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे शाम के वक्त कैंपस में टहल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, दानिश लाइब्रेरी कैंटीन के पास मौजूद थे, तभी दो नकाबपोश हमलावर आए और उनपर गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- Dec 25, 2025 07:19 IST
Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने पूर्व पीएम बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को दी श्रद्धांजलि
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता एवं सहृदयता के प्रतीक, हमारे प्रेरणा पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को 'सुशासन दिवस' की हार्दिक बधाई. 'राजनेता' से 'राष्ट्रनेता' तक उनकी यशस्वी यात्रा अभिनंदनीय है. उनके नीति में दूरदृष्टि थी, नेतृत्व में सेवा भाव था, निर्णयों में राजनीतिक कुशलता थी. मां भारती के मस्तक को ऊंचा करने एवं राष्ट्र की उन्नति में उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया, लोकतंत्र के प्रति उनकी अगाध आस्था, वंदनीय है."
सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता एवं सहृदयता के प्रतीक, हमारे प्रेरणा पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को 'सुशासन दिवस' की हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 25, 2025
'राजनेता' से 'राष्ट्रनेता' तक उनकी यशस्वी यात्रा… pic.twitter.com/LWWl4XA6lM - Dec 25, 2025 07:16 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती आज, PM मोदी लखनऊ में करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर उन्हें समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी का ये कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे होगा.
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां… pic.twitter.com/ssmmeQORxF
— Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us