Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से ठंड की विदाई हो गई है. इसी के साथ तापमान में तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.

Breaking News Today Live Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से ठंड की विदाई हो गई है. इसी के साथ तापमान में तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 26 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 26 फरवरी 2026 और दिन गुरुवार है. उत्तर भारत में इस बार फरवरी के महीने में भी गर्मी की शुरुआत हो गई है. दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी राज्यों का ऐसा ही हाल है. जहां दिन में तेज धूप खिलने की वजह से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं. लेकिन सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है. पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी. जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा और समझौते होंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 8वीं क्लास की NCERT की किताब पर स्वतः संज्ञान लिया है. इस मामले में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच आज सुनवाई करेगी. उधर अमेरिका और ईरान के बीच आज तीसरे दौर की परमाणु वार्ता होगी. ये बातचीत जिनेवा में होगी. इससे पहले जिनेवा और ओमान में हुई परमाणु वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकला.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 26, 2026 08:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

    उधर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के मुख्य बाजार में भीषण आग लगने की खबर है. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. फिलहाल दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.



  • Feb 26, 2026 07:39 IST

    Breaking News Today Live Updates: जापान में भारतीय समुदाय से की सीएम योगी ने मुलाकात, बच्चों को भेंट की चॉकलेट

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान की यात्रा पर हैं. आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है. सीएम योगी ने यामानाशी जाते समय जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने बच्चों से भी बात की. वहीं बच्चों ने सीएम योगी के पैर छुए और श्लोक पढ़े. उसके बाद सीएम योगी ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की.



  • Feb 26, 2026 07:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: कन्नूर में कांग्रेस की केरल छात्र संघ के पांच नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

    केरल के कन्नूर में कांग्रेस की केरल छात्र संघ (KSU) के पांच नेताओं पर राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री वीना जॉर्ज पर कथित हमले के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. शिकायत के आधार पर, नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले केएसयू कन्नूर जिला अध्यक्ष एमसी अतुल, केएसयू जिला कोषाध्यक्ष अक्षय मट्टुल और केएसयू नेताओं सीएच मुबाज, बिथुल बालन और मोहम्मद यासीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment