/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 25 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. उत्तर भारत में इस बार फरवरी में ही गर्मी की शुरुआत हो गई है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे मैदानी इलाके में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि सुबह के समय अभी भी हल्की सर्द का असर देखने को मिल रहा है. दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में तेजी देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इजराइल दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी शाम 4.15 बजे तेल अवील पहुंचेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे. इस यात्रा से भारत-इजराइल के बीच बड़ी डील की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की यात्रा समाप्त कर जापान पहुंच गए हैं. उधर यूपी कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं. बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू शेगांव जाएंगी. जहां वे गजानन महाराज के दर्शन करेंगे और आयुष मंत्रालय के ‘नेशनल हेल्थ फेयर’ प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं बीएमसी आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी. इस बार मुंबई का बजट करीब 80 हजार करोड़ रुपये हो सकता है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 25, 2026 07:41 IST
Breaking News Today Live Updates: सिंगापुर यात्रा पूरी कर जापान पहुंचे सीएम योगी, एयरपोर्ट पर राजदूत नगमा एम. मलिक ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर की यात्रा पूरी कर जापान के दौरे पर पहुंच गए हैं. जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राजदूत एम. मलिक ने किया.
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrived in Tokyo for his official visit to Japan. He was received by Ambassador Nagma M. Mallick.
— ANI (@ANI) February 25, 2026
(Source: Embassy of India in Japan) pic.twitter.com/ZVjrcuXauZ - Feb 25, 2026 07:25 IST
Breaking News Today Live Updates: आज आएगा मुंबई का बजट, मायानगरी में 80 हजार करोड़ खर्च करेगी BMC
मुंबई महानगरपालिका (BMC) आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी. जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. क्योंकि मुंबई देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर पालिका है. जिसका बजट कई राज्यों के बजट की तुलना में काफी बड़ा होता है. इस बार बीएमसी का बजट 80 हजार करोड़ रुपये से ऊपर का हो सकात है.
- Feb 25, 2026 07:07 IST
Breaking News Today Live Updates: बिहार के भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 11 घायल
बिहार के भागलपुर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 6 साल का एक बच्चा भी शामिल है. इस हादसे में 11 लोग घायल भी हुए हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us