Breaking News Today Live Updates: पुणे में शिवजयंती के अवसर पर बेकाबू हुई भीड़, महिला-बच्चों समेत कई लोग घायल

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. जिसके चलते लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. जिसके चलते लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 19 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 19 फरवरी 2026 और दिन गुरुवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद पारा गिर गया. जिससे लोग फिर से ठंड से कांपते नजर आए. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है.

Advertisment

वहीं दिल्ली में चल रही इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आज पीएम मोदी औपचारिक उद्घाटन करेंगे. इस समारोह का आयोजन सुबह करीब 9:40 बजे होगा. उधर कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा आज से दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी. इस दौरान वे गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी. इसके बाद असम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 19, 2026 08:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुणे में शिवजयंती के अवसर पर बेकाबू हुई भीड़, महिला-बच्चों समेत कई लोग घायल

    उधर महाराष्ट्र के पुणे में शिवजयंती के अवसर पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. बेकाबू भीड़ में दबकर महिला-बच्चों सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है.



  • Feb 19, 2026 07:51 IST

    Breaking News Today Live Updates: विशाखापट्टन में दुनिया देख रही भारतीय नौसेना की ताकत,

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 15 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री आयोजनों- अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (IFR) 2026, एक्सरसाइज मिलान 2026 और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के प्रमुखों के सम्मेलन के लिए पूर्ण-प्राध्यापन किया गया. यह भारत द्वारा इन प्रमुख समुद्री आयोजनों की एक साथ मेजबानी करने का पहला अवसर होगा.



  • Feb 19, 2026 07:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, नहर में गिरी कार; 4 लोगों की मौत

    मथुरा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. एसपी मथुरा ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि, चार युवक महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास के रास्ते कार से डीग जा रहे थे. सड़क पर अचानक आए मोड़ के चलते कार एक सीमेंटेड टैंक से टकरा गई और उसके बाद एक नहर में गिर गई. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

    पुलिस और प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों युवकों की मौत हो गई. चारों युवक महावन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के डीग जा रहे थे. मृतकों की पहचान राहुल (23), अमित (22), मोहित (22) और एक अन्य मित्र के रूप में हुई है.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment