Breaking News Today Highlights: सूरत के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग; सिलीगुड़ी में दीपू दास की हत्या के खिलाफ मशाल प्रदर्शन

Breaking News Today Highlights: राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. जबकि दिल्ली-एनसीआर को अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही. आज भी कई इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है.

Breaking News Today Highlights: राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. जबकि दिल्ली-एनसीआर को अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही. आज भी कई इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 22 December

Breaking News Today

Breaking News Today Highlights: आज 22 दिसंबर 2025, दिन सोमवार है. पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. जिसके चलते दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का कहर भी जारी है. आज भी कई इलाकों में कोहरे के साथ धुंध छाई हुई है. आज भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में रहा.

Advertisment

गोवा जिला पंचायत चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. ये चुनाव बीजेपी के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है. गोवा जिला पंचायत की कुल 50 सीटों के लिए 226 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि गोवा में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में ये चुनाव हर पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गोवा जिला पंचायत चुनाव में कुल 70.81 प्रतिशत मतदान हुआ था. बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (GMP) ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे.

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज बूथ-लेवल एजेंट्स के साथ बैठक करेंगी. वहीं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर आज सुनवाई होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Dec 22, 2025 23:59 IST

    Breaking News Today Live Updates: सूरत के गोदाम में लगी आग

    गुजरात के सूरत के एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. दमकल मौके पर मुस्तैद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. 



  • Dec 22, 2025 23:58 IST

    Breaking News Today Live Updates: सिलिगुड़ी में विरोध प्रदर्शन

    बांग्लादेश में हुई दीपू दास की हत्या के खिलाफ सिलिगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया गया. लोगों ने हत्या के विरोध में मशाल यात्रा निकाली



  • Dec 22, 2025 18:19 IST

    बांग्लादेशी हाईकमीशन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी वीएचपी

    विश्व हिंदू परिषद मंगलवार को बांग्लादेशी हाईकमीशन के सामने प्रदर्शन करेगी. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ वीएचपी आवाज उठाएगी. 



  • Dec 22, 2025 17:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी

    PM मोदी मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. 26-28 दिसंबर तक कार्यक्रम होगा.



  • Dec 22, 2025 17:27 IST

    Breaking News Today Live Updates: दीपू दास की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन

    बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेताओं के साथ बांग्लादेश हाई कमीशन के समक्ष दीपू दास की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया. 



  • Dec 22, 2025 14:32 IST

    Breaking News Today Live Updates: नेशनल हेराल्ड केस में सुनवाई 12 मार्च तक के लिए स्थगित 

    Breaking News Today Live Updates:  नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इसमें आरोपितों को 50 लाख की रकम के लिए 2000 करोड़ की संपत्ति मिलने का केस सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस में हस्तक्षेप करने से इनकार कर  दिया. कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 12 मार्च तक स्थगित कर दी.



  • Dec 22, 2025 14:30 IST

    Breaking News Today Live Updates: हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

    हरियाणा में अब 23 जिले हो गए हैं. दरअसल, हरियाणा में हांसी को राज्य का 23वां जिला बनाया गया है. जिसके संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई.



  • Dec 22, 2025 13:28 IST

    Breaking News Today Live Updates: सोनिया और राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किल, जानें क्या है पूरा मामला

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू कर दी है, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता अदालत में पेश हुए. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविंदर दुडेजा कर रहे हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले से संबंधित तथ्यों का कालक्रम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंहवी गांधी परिवार की ओर से अदालत में पेश हुए.



  • Dec 22, 2025 12:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने टेलीफोन पर की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के सफल समापन की घोषणा की.



  • Dec 22, 2025 12:13 IST

    Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. सीएम नीतीश कुमार दिल्ली स्थित अपने आवास से निकल चुके हैं. थोड़ी देर में नीतीश कुमार पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.



  • Dec 22, 2025 12:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: सिख विरोधी दंगों के एक मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला सुरक्षित रख लिया है.अदालत 22 जनवरी को इस मामले पर फैसला सुनाएगी. यह मामला जनक पुरी और विकास पुरी इलाकों में हुई घटना से संबंधित है.



  • Dec 22, 2025 10:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से मुंबई जा रहा था प्लेन

    एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर है. बताया जा रहा है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट बुला लिया गया है और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक, विमान ने दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उसमें अचानक से तकनीकी खराबी आ गई. उसके बाद विमान को वापस बुलाया गया, जहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.



  • Dec 22, 2025 07:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: चीनी दूतावास ने आज से भारतीयों के लिए ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू की

    नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास आज से भारतीयों के लिए ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू करने वाला है. इससे पयर्टक अब घर बैठे इन सेवाओं को लाभ लें सकेंगे. इसे लेकर लेकर काफी दिनों डिमांड हो रही थी. 



  • Dec 22, 2025 07:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर

    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है. इसके साथ ही राजधानी में ठंड और कोहरे से लोग परेशान है. आज भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. जबकि दिल्ली के आसमान में जहरीली धुंध की चादर देखने को मिल रही है. वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू है, बावजूद इसके अभी भी राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. आज सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया. जो बेहद खराब श्रेणी में रहा.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment