/newsnation/media/media_files/2025/12/17/breaking-news-today-live-updates-17-december-2025-2025-12-17-07-52-05.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Highlights: आज 17 दिसंबर 2025, दिन बुधवार है. आज पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे का दूसरा दिन है. यहां पीएम मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. PM मोदी अब इथियोपिया से ओमान रवाना हो रहे हैं. ओमान पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में आज प्रदूषण पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान, अदालत ने एमसीडी को टोल टैक्स वसूलने के लिए फटकार लगाई. अदालत ने कहा कि टोल टैक्स वसूलने की वजह से जाम लगता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Dec 17, 2025 23:15 IST
Breaking News Today Live Updates: ढाका में स्थित वीजा एप्लिकेशन सेंटर बंद, भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Breaking News Today Live Updates: भारत सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद भारतीय वीजा एप्लिकेशन सेंटर (IVAC) बंद कर दिया है.
- Dec 17, 2025 23:11 IST
Breaking News Today Live Updates: लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की पुलिस हिरासत
Breaking News Today Live Updates: गोवा के नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स यानी कि सौरभ और गौरव लूथरा को अदालत ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
- Dec 17, 2025 22:31 IST
Breaking News Today Live Updates: लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप गैर-कानूनी नहीं है. हालांकि ये कॉन्सेप्ट सभी को स्वीकार्य नहीं हो सकता है, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि ऐसा रिश्ता 'गैर-कानूनी' है या शादी की पवित्रता के बिना साथ रहना कोई अपराध है.
- Dec 17, 2025 22:25 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष बने पूर्व DGP प्रशांत कुमार
Breaking News Today Live Updates: पूर्व DGP प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उनका कार्यकाल 3 साल का रहेगा.
- Dec 17, 2025 19:29 IST
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में कल होगी वायु प्रदूषण पर चर्चा
Breaking News Today Live Updates: लोकसभा में कल वायु प्रदूषण चर्चा होनी है. इसपर कल पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से जवाब तलब किया जाएगा.
- Dec 17, 2025 19:24 IST
Breaking News Today Live Updates: लखनऊ में कोहरे के चलते स्कूलों का समय बदला
Breaking News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोहरे के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है. यहां 12वीं तक के सभी स्कूल अब 9 बजे से खुलेंगे.
- Dec 17, 2025 19:07 IST
Breaking News Today Live Updates: मस्कट में ओमानी मंत्री से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद से मुलाकात की.
- Dec 17, 2025 16:22 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ओमान रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी को खुद इथियोपियाई प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट तक छोड़ा है.
- Dec 17, 2025 15:46 IST
Breaking News Today Live Updates: मुर्शिदाबाद के पास बम धमाका
मुर्शिदाबाद बॉर्डर के पास बम धमाका हो गया है. धमाके में एक युवक की मौत हो गई है.
- Dec 17, 2025 15:33 IST
Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस सासंदों का प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है.
- Dec 17, 2025 15:26 IST
Breaking News Today Live Updates: बोधगया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बोधगया पहुंचे. जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की.
Bihar CM Nitish Kumar today offered prayers at Bodhgaya's Mahabodhi temple pic.twitter.com/RMvmSXqj8Q
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 11:57 IST
Breaking News Today Live Updates: इथियोपिया के संसद पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में संयुक्त सत्र को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं. पीएम मोदी इथियोपिया के संसद पहुंच गए हैं. जहां थोड़ी देर में वे संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे.
#WATCH | PM Narendra Modi arrives at the Ethiopian Parliament in Addis Ababa pic.twitter.com/3giIBEL2GU
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 11:50 IST
Breaking News Today Live Updates: इथियोपिया दौरे पर पीएम मोदी, अदिस अबाबा में अदवा संग्रहालय का किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वे मंगलवार को इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने बुधवार सुबह अदिस अबाबा के अदवा संग्रहालय का दौरा किया.
#WATCH | PM Narendra Modi visits Adwa Museum in Addis Ababa, Ethiopia
— ANI (@ANI) December 17, 2025
(video source: ANI/DD) pic.twitter.com/D7eOTjxtum - Dec 17, 2025 11:06 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएसी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम योगी
बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीएसी यानी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. स्थापना दिवस समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शिरकत की.
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath attends PAC (Provincial Armed Constabulary) Foundation Day 2025 celebrations. pic.twitter.com/8mewoKG7O7
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:57 IST
Breaking News Today Live Updates: वाराणसी में घुसपैठयों के खिलाफ ऑपरेशन टॉर्च जारी, सर्च अभियान चला रही पुलिस
उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बीच वाराणसी में घुसपैठियों के खिलाफ ऑपरेशन टॉर्च जारी है. पुलिस पूरे शहर में घुसपैठिकों और अवैध प्रवासियों की तलाश कर रही है.
#WATCH | Uttar Pradesh | Police conducts 'Operation Torch' against illegal immigrants in Varanasi. pic.twitter.com/XdSbEuO1hZ
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:32 IST
Breaking News Today Live Updates: घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भी कई फ्लाइट कैंसिल
राजधानी दिल्ली में भी कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते आज भी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. आईजीआई एयरपोर्ट के मुताबिक, आज दिल्ली एयरपोर्ट से 10 उड़ानों को रद्द किया गया है.
Due to low visibility, 10 flights are cancelled from Delhi today, say IGI Airport authorities.
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:30 IST
Breaking News Today Live Updates: यूपी के भी कई इलाकों में छाया घना कोहरा
वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते यहां भी सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिख रहे हैं. इस बीच आगरा में छने कोहरे के बीच सूर्योदय के दौरान ताज महल काफी खूबसूरत नजर आया.
#WATCH | UP | Winter mist surrounds the beautiful Taj Mahal in Agra
— ANI (@ANI) December 17, 2025
A visitor says," Taj Mahal looks beautiful at sunrise with light fog surrounding it." pic.twitter.com/geIz97Uljl - Dec 17, 2025 10:28 IST
Breaking News Today Live Updates: पंजाब के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिख रहे वाहन
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. इस बीच मैदानी इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. पंजाब के भी अधिकांश भाग में आज भी कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Moga, Punjab: Dense fog continues to disrupt normal life across Punjab, and visibility has dropped. pic.twitter.com/zvd0JlufWs
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:25 IST
Breaking News Today Live Updates: पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में उत्तराखंड ने दर्ज की एफआईआर
उत्तराखंड पुलिस ने पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत के मामले में अमित सहगल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मृतक पत्रकार के भाई द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.
Dehradun | Uttarakhand Police have registered an FIR against one Amit Sehgal in the case of the death of journalist Pankaj Mishra. Based on a written complaint filed by the deceased journalist’s brother, police have booked the accused under Sections 103, 304, 333, and 352 of the…
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:23 IST
Breaking News Today Live Updates: गुजरात के अमरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत
उधर गुजरात के अमरेली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स घायल हो गया.
#WATCH | Amreli, Gujarat: 3 people died and 1 was injured after a car lost control and hit a tree. pic.twitter.com/xB3f0i4KZ5
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:21 IST
Breaking News Today Live Updates: आज गोवा पहुंचेंगे अग्रिकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स को पुलिस गोवा लेकर आ रही है. बता दें कि अग्निकांड के बाद सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे. कल यानी मंगलवार को ही थाईलैंड ने उन्हें डिपोर्ट किया. दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. उसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें दो दिन की ट्राजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया. अब गोवा पुलिस दोनों भाईयों को गोवा लेकर जा रही है.
#WATCH | Goa's Birch by Romeo Lane fire incident | Luthra brothers-Gaurav and Saurabh, the owners of the Birch by Romeo Lane nightclub in Arpora, Goa, are being taken to Goa by the Goa Police. Visuals from inside Delhi's IGI Airport.
— ANI (@ANI) December 17, 2025
The Court granted their two-day transit… pic.twitter.com/Oj07suPAZG
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us