/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 24 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कई इलाकों में बूंदाबादी के बावजूद पारा लगातार बढ़ रहा है. वहीं पहाड़ों पर अब भी बर्फबारी का दौर जारी है. उत्तर भारत में अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक का आयोजन नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में होगा. जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बता दें कि सेवा तीर्थ में ये पहली कैबिनेट की बैठक होगी. इससे पहले कैबिनेट की बैठक पुराने पीएमओ साऊथ ब्लॉक में हुई थी. उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज भोपाल में पार्टी की ‘किसान महाचौपाल’ में किसानों से बातचीत करेंगे.
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान का दौरा करेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिनों के अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर रहेंगे. जब आज ही रूस-यूक्रेन युद्ध के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस बीच यूरोपीय यूनियन में शामिल देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Feb 24, 2026 07:57 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में शव, पुलिस ने शुरू की जांच
राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक मॉल की पार्किंग में खड़ी कार से एक शव मिलने की खबर है. कार में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.
Delhi | A body was found in a car in the parking lot of a mall in Delhi's Mayur Vihar area. The cause of death will only be known after a post-mortem examination: Delhi Police
— ANI (@ANI) February 24, 2026 - Feb 24, 2026 07:32 IST
Breaking News Today Live Updates: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी की आज भोपाल में 'किसान महापंचायत', US ट्रेड डील का करेंगे विरोध
कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी आज भोपाल में किसान महापंचायत करेंगे. इस दौरान वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करते दिखाई देंगे. बता दें कि इस ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है.
- Feb 24, 2026 07:10 IST
Breaking News Today Live Updates: गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल पर हमला, पुलिस ने पांच उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
उधर हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड कर्नल पर हमला करने की खबर है. इस मामले में पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया, "इस मामले में गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया है. पुलिस टीम मौके पर गई. जांच में सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन की टीम ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है."
#WATCH | Gurugram, Haryana | On five miscreants arrested for assaulting a retired colonel, Gurugram Police PRO Sandeep Kumar says, "In this case, Gurugram Police had received information that some people had assaulted a person. The police team had gone to the spot... In the… pic.twitter.com/gfK3eJI0TU
— ANI (@ANI) February 24, 2026 - Feb 24, 2026 07:05 IST
Breaking News Today Live Updates: मेरठ में एक घर में लगी भीषण आग, महिला और पांच बच्चों की मौत
मेरठ में एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो मंजिला घर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. जिसमें एक महिला और पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us