/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 03 मार्च 2026 और दिन मंगलवार है. मध्य पूर्व युद्ध की आग जल रहा है. इजरायल-अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी के देशों में लगातार हमले हो रहे हैं. ये हमले ईरान की तरफ से किए जा रहे हैं. जबकि इजरायल और अमेरिका अभी भी ईरान पर जमकर बमबारी कर रहे हैं. इस युद्ध का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.
जबकि शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
वहीं हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:15 बजे 'सतत और सशक्त आर्थिक विकास' विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का ये संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा. उधर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा जारी है. आज भी इस यात्रा में पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण 24 परगना के रायदीघि से इस यात्रा को औपचारिक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
- Mar 03, 2026 21:37 IST
Breaking News Today Live Updates: 2015 के फेक करेंसी केस में 7 दोषियों को सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
Breaking News Today Live Updates: 2015 के फेक इंडियन करेंसी नोट (FICN) मामले में National Investigation Agency की विशेष अदालत ने विशाखापत्तनम में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. अदालत ने अलग-अलग धाराओं के तहत 7 से 10 साल तक की साधारण कैद और जुर्माना लगाया है. सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत कार्रवाई की गई. दोषियों की पहचान सद्दाम हुसैन, रौस्तम, अमीरुल हक, मोहम्मद हाकिम शेख, सद्दाम हुसैन, सैयद इमरान और मोहम्मद अकबर अली के रूप में हुई है. ये आरोपी असम, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के रहने वाले हैं.
A total of seven accused have been convicted and sentenced to imprisonment in a 2015 Fake Indian Currency Notes (FICN) case by the Special Court of the National Investigation Agency (NIA) in Visakhapatnam.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
The court has passed varied simple imprisonment (SI) sentences, ranging… - Mar 03, 2026 15:41 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में बुधवार से खुलेंगे स्कूल, श्रीनगर-बडगाम को लेकर आज शाम को होगा फैसला
जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने राज्य के आठ जिलों में कल से सभी स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की घोषणा की है. श्रीनगर और बडगाम जिलों में शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने के संबंध में निर्णय आज शाम को मौजूदा सुरक्षा स्थिति का विस्तृत आकलन करने के बाद लिया जाएगा.
#BREAKING: Authorities have announced the reopening of all schools and colleges in eight districts of Kashmir from tomorrow.
— IANS (@ians_india) March 3, 2026
The decision on reopening educational institutions in Srinagar and Budgam districts will be made later in the evening, following a detailed assessment of… pic.twitter.com/0cjdiIPI2o - Mar 03, 2026 14:25 IST
Breaking News Today Live Updates: भारतीयों को लाने के लिए स्पेशल उड़ानों का संचालन कर रही स्पाइसजेट
इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के चलते मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. क्योंकि ईरान खाड़ी के देशों पर लगातार हमले कर रहा है. जिसके चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इस बीच स्पाइसजेट ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि एयरलाइंस भारतीयों को लाने के लिए विशेष उड़ानों का संचालन कर रही है. इस्पाइस जेट ने अपनी पोस्ट में लिखा, "घर लौट रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए स्पाइसजेट फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही है."
"SpiceJet is operating special flights from Fujairah to Delhi, Mumbai and Kochi to support Indian nationals travelling home, " tweets SpiceJet pic.twitter.com/t4MyCEGasO
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 13:14 IST
Breaking News Today Live Updates: जंग के बीच ईरान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 दर्ज की गई तीव्रता
एक तरफ ईरान में इजरायली और अमेरिकी हमले जारी है. इस बीच ईरान में भूकंप आने की खबर है. बताया जा रहा है कि ईरान में मंगलवार दोपहर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई.
- Mar 03, 2026 13:11 IST
Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, ढाका में हिंदू समुदाय ने एक दूसरे को लगाया रंग
भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान राजधानी ढाका में भी हिंदू समुदाय के लोगों ने होली मनाई और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया.
#WATCH | Dhaka, Bangladesh: The Hindu community is celebrating Holi with traditional enthusiasm and vibrant displays of colour in Dhaka. pic.twitter.com/4J1E3t6u7E
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 11:43 IST
Breaking News Today Live Updates: मध्य पूर्व के देशों में CBSE की 10वीं-12वीं की 5-6 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में गुरुवार, 5 मार्च 2026 और शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने कहा है कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी.
#UPDATE | CBSE- "After a critical review of the current situation in parts of the Middle East (Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia and the UAE), the Board has decided to postpone the Class X and Class XII examinations scheduled to be held on Thursday, 05 March 2026… https://t.co/AgkP7bytWFpic.twitter.com/bi2JcLXAJE
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 10:41 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मिला PIA लिखा हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के तेरियाथ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले इलाके में मंगलवार सुबह 'पीआईए' लिखा हुआ एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला. जिसे पुलिस टीम ने अपने कब्जे में ले लिया. राजौरी पुलिस के अनुसार, इसमें कोई भी विद्युत या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं मिला है. बता दें कि पीआईए का मतलब पाकिस्तान इंटरनेशन एयरलाइंस है.
Jammu and Kashmir | An aircraft-shaped balloon with 'PIA' written on it was found in the area under Police Post Teryath, Rajouri district. The police team took the object into possession. No electrical or electronic components were found affixed: Rajouri Police
— ANI (@ANI) March 3, 2026
(Source: Rajouri… pic.twitter.com/SEYKxywDo2 - Mar 03, 2026 10:29 IST
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस पर साझा की शानदार तस्वीरें
पीएम मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस पर वन्य जीवों की कई शानदार तस्वीरें साझा की. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, विश्व वन्यजीव दिवस पृथ्वी को समृद्ध बनाने और हमारे पारिस्थितिक तंत्रों को बनाए रखने वाली अद्भुत जीव विविधता का जश्न मनाने का दिन है. यह वन्यजीव संरक्षण की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों को सम्मानित करने का दिन है. हम संरक्षण, टिकाऊ प्रथाओं और आवासों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं ताकि हमारे वन्यजीव फलते-फूलते रहें.
पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में हमें इस बात पर गर्व है कि यहां दुनिया के कुछ सबसे असाधारण वन्यजीव पाए जाते हैं. विश्व की 70 प्रतिशत से अधिक बाघ आबादी हमारे यहां निवास करती है. एक सींग वाले गैंडों की सबसे बड़ी आबादी और एशियाई हाथियों की अधिकतम संख्या भी हमारे यहां पाई जाती है. भारत विश्व का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां राजसी एशियाई शेर फलते-फूलते हैं.
World Wildlife Day is about celebrating the incredible faunal diversity that enriches our planet and sustains our ecosystems. It is a day to acknowledge everyone working towards wildlife protection. We reaffirm our commitment to conservation, sustainable practices and protecting… pic.twitter.com/eR20kbPWNO
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 10:09 IST
Breaking News Today Live Updates: खेल-खेल में गोली चलने से 12 साल के बच्चे मौत, लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र की घटना
लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में खेल-खेल में गोली चलने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. जिससे परिवार में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बच्चा संजीव त्रिपाठी के बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक, बच्चों को कार की चाबी मिल गए और वे कार के अंचर चले गए. जहां पिस्टल रखी हुई थी. खेल-खेल में बच्चों ने पिस्टल लेकर उसका ट्रिगर दबा दिया, गोली एक बच्चे के सिर में लगी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
- Mar 03, 2026 09:19 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर में आज भी कड़ी सुरक्षा, श्रीनगर सेना का जवान कर रहे निगरानी
इजरायल-अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है. खामेनेनी की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में भी शिया समुदाय के लोगों ने बीते दिनों जमकर प्रदर्शन किया. जिसके चलते राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आज भी घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती देखी जा सकती है. श्रीनगर के घंटाघर के आसपास लगातार दूसरे दिन सैनिकों की तैनाती देखी जा रही है.
#WATCH | Srinagar, Jammu and Kashmir: Security remain on high alert around Srinagar's Ghanta Ghar for the second day as a precautionary measure following the protests by Shia Muslims against the killing of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei pic.twitter.com/3UQfc92eqA
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 08:45 IST
Breaking News Today Live Updates: आज खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब रहेगी स्टॉक मार्केट में होली की छुट्टी?
होली के त्योहार की छुट्टी के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई दोनों पर कारोबार बंद रहेगा. बीएसई और एनएसई दोनों मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेंगे. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) भी दिन के पहले पखवाड़े में बंद रहेगा, हालांकि, एमसीएक्स पर कारोबार आज शाम 5 बजे से 11 बजे तक फिर से शुरू होगा.
मंगलवार को अन्य एशियाई बाजारों में प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव बढ़ रहा था. जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.71 प्रतिशत गिरकर 57065 के स्तर पर आ गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 25985 पर पहुंच गया, हालांकि, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.94 प्रतिशत बढ़ा. ताइवान का भारित सूचकांक 0.36 प्रतिशत गिरकर 34967 के स्तर पर आ गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2.42 प्रतिशत गिर गया.
- Mar 03, 2026 08:32 IST
Breaking News Today Live Updates: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, देशभर में बंद किए गए मंदिरों के कपाट
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले सूतक काल शुरू हो गया है. जिसके चलते देशभर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. इस बीच झारखंड की राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: The gates of the Pahari Temple closed as the 'Sutak Kaal' (inauspicious period) begins today, ahead of the Lunar Eclipse. https://t.co/JFKYa6VOhkpic.twitter.com/btkImjPpqw
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 08:12 IST
Breaking News Today Live Updates: हाथरस के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस ने वैन को मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर हाथरस के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि, "यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली. पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी. ईको वैन में कुल 13 लोग सवार थे. सभी को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में ईको वैन चालक की जान बच गई."
#WATCH | Hathras, Uttar Pradesh: On the death of 6 people in a road accident, Additional Superintendent of Police Ramanand Kushwaha says, "A call was received about an accident near the 141 milestone on the Yamuna Expressway at around 4:15 am. It was found that an Eeco van, which… pic.twitter.com/ACXP4EqRaV
— ANI (@ANI) March 3, 2026 - Mar 03, 2026 07:01 IST
Breaking News Today Live Updates: मध्य पूर्व में तनाव के बीच पाकिस्तान की तीन मिलिट्री पोस्ट पर तालिबान ने किया कब्जा
मध्य पूर्व के देशों में भारी तनाव बना हुआ है. जहां इजरायल और ईरान की जंग के चलते हालात बेहद खराब हैं. इस बीच खबर आई है कि, तालिबान ने पाकिस्तान की तीन मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. अफगान न्यूज आउटलेट टोलोन्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगान सेना ने कंधार के शोराबक जिले में डूरंड लाइन के पास तीन पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट को अपने कब्जे में ले लिया है. जिन्हें माइंस लगाकर तबाह कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि रेड अल-ज़ुल्म नाम के इन जवाबी ऑपरेशन में तीन पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं.
سرچینې طلوعنیوز ته وایي، افغان ځواکونو د کندهار د شورابک ولسوالۍ اړوند د ډېورنډ پر فرضي کرښه د پاکستان پوځي رژیم درې پوستې نیولي او د ماینونو په وسیله یې ویجاړې کړې دي.
— TOLOnews (@TOLOnews) March 2, 2026
سرچینې زیاتوي چې د "ردالظلم" په نوم دغو غچاخیستونکو عملیاتو کې درې پاکستاني پوځیان وژل شوي او جګړه لا هم… pic.twitter.com/X1QinHc8iQ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us