Breaking News Today Live Updates: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में कार में मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है और गर्मी का आगमन शुरू हो गया है. सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है और गर्मी का आगमन शुरू हो गया है. सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
Breaking News Today Live Updates 14 February 2026

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 14 फरवरी 2026 और दिन शनिवार है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है. ठंड के जाने के साथ गर्मी की शुरुआत हो रही है. दिन और रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जबकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कुछ इलाकों में आज के बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है. जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

Advertisment

आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास है क्योंकि दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्य असम के दौरे पर जा रहे हैं. जहां वे नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 'कुमार भास्कर वर्मा' सेतु का दौरा भी करेंगे. वहीं पुलवामा आतंकी हमले की आज 7वीं बरसी है. इस अवसर पर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

उधर केंद्रीय मंत्री जेडी नड्डा आज उत्तराखंड बीजेपी की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कराईकल और पुदुचेरी के दौरे पर जाएंगे. वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस 11 बजे होगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

  • Feb 14, 2026 14:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में कार में मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस

    नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में एक बार से एक पुरुष और महिला का शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



  • Feb 14, 2026 13:18 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया फर्जी दवा कंपनी का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक और  फर्जी दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने अब तक इस गिरोह के कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके पास से 1.6 लाख से ज्यादा नकली टैबलेट बरामद की गई हैं. इनमें नकली इंजेक्शन की एम्प्यूल और ओपिओइड दवाएं शामिल हैं. इसके साथ ही दवाएं बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनें भी पुलिस ने बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ट्रामाडोल आधारित नकली दवाएं तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर मोटा मुनाफा कमा रहा था.



  • Feb 14, 2026 12:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, 9 फरवरी को कराए गए थे भर्ती

    एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार को शनिवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज कर दिया गया. बता दें कि शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 9 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल का कहना है, "चिकित्सकीय टीम ने उन्हें कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे अपने नियमित कामकाज और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लौट सकते हैं."



  • Feb 14, 2026 11:42 IST

    Breaking News Today Live Updates: कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान के टॉयलेट में धमकी वाला पत्र मिलने से मचा हड़कंप, खाली कराई गई फ्लाइट

    कोलकाता एयरपोर्ट पर एक विमान के टॉयलेट में धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में विमान को खाली कराया गया.



  • Feb 14, 2026 11:36 IST

    Breaking News Today Live Updates: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

    वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. ये हादसा जयपुर-टोंक रोड पर हुआ. जहां जयपुर से टोंक की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई.



  • Feb 14, 2026 11:34 IST

    Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर के डोडा में तेज की गई आतंकी की तलाश

    उधर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह बलोची की तलाश तेज कर दी है. जिसके लिए पुलिस ने आतंकी की तस्वीर और उसकी जानकारी वाले होर्डिंग्स लगाए हैं. जिसमे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को उसके बारे में कोई पक्की जानकारी मिले, तो उसके बारे में तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को बताएं.



  • Feb 14, 2026 11:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: असम की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर हैं. पीएम मोदी का विमान पहली बार पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. बात दें कि इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) को डिब्रूगढ़ के पास मोरन बाइपास पर बनाया गया है. इस एयरस्ट्रिप को सैन्य रणनीति के लिए बेहद खास माना जा रहा है.



  • Feb 14, 2026 10:11 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने म्यूनिख में निर्वासित ईरानी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी से की मुलाकात

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की जर्मनी के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने म्यूनिख में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी से मुलाकात की.



  • Feb 14, 2026 09:31 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार सरकार ने तय किए 11 ग्रामीण SP के क्षेत्राधिकार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    बिहार ग्रामीण इलाकों की पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया गया है. दरअसल, गृह विभाग ने 11 जिलों में नियुक्त ग्रामीण एसपी के क्षेत्राधिकार और अधिकार स्पष्ट करते हुए अधिसूचना जारी की है. नई व्यवस्था के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, थानों की निगरानी और प्रशासनिक कार्रवाई की जिम्मेदारी अधिक व्यवस्थित और जवाबदेह तरीके से तय की जाएगी.



  • Feb 14, 2026 09:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों को PM मोदी किया, जानें क्या कुछ कहा?

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज ही के दिन 2019 में आतंकी हमला हुआ था. 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले में 40 जवानों शहीद हुए थे. पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर पीएम मोदी ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद करते हुए. राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और सेवा हमारे सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी. प्रत्येक भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है."



  • Feb 14, 2026 07:52 IST

    Breaking News Today Live Updates: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, सुबह 11 बजे करेंगे मीडिया को संबोधित

    बांग्लादेश में आम चुनाव हो चुके हैं. इस चुनाव में बीएनपी को बहुमत मिला है. इसके साथ ही तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है. इस बीच मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार सुबह 11 बजे होगी.



  • Feb 14, 2026 07:16 IST

    Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना के भुवनगिरी जिले के एलागिरी इलाके में स्थित कंपनी में लगी भीषण आग, बचाव अभियान जारी

    तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले के एलागिरी के चौटुप्पल मंडल स्थित एक कंपनी में भीषण आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि दो रिएक्टरों में विस्फोट होने के बाद कंपनी परिसर में भीषण आग लग गई. फिलहाल बचाव अभियान जारी है. दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.



  • Feb 14, 2026 07:09 IST

    Breaking News Today Live Updates: आज असम के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का करेंगे उद्घाटन

    पीएम मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी विमान सुबह साढ़े दस बूजे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर लैंड करेगा. उसके बाद पीएम मोदी लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. जबकि दोपहर करीब एक बजे वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. वहीं दोपहर डेढ़ बजे पीएम मोदी गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे.



Breaking News Today LIVE Updates
Advertisment